कक्षा-9वी हिन्दी के महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर
Class-9 Hindi important question answer
प्रश्न निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर 30-30 शब्दों में लिखिए -
प्रश्न-1-गया ने बैलों को शरारत के लिए क्या सजा दी ?
उत्तर- गया ने बैलों को शरारत के लिए बहुत मारा, उन्हें खाने के लिए चिकनाई व चारा भी नहीं दिया| सूखा भूसा खाने के लिए दिया|
2 'नहीं। हमारी जाति का यह धर्म नहीं है। कथन से हीरा का क्या आशय है ?
उत्तर- हीरा का आशय है कि स्त्री, बच्ची आदि अर्थात औरत जात पर सींग मारना हमारी जाति का धर्म नहीं है हमें उनका सम्मान करना चाहिए |उनसे प्रेम व सहानुभूति रखना चाहिए|
3.गया भागते बैलों को क्यों नहीं पकड़ पाया?
उत्तर- गया भागते हुए बैलों को इसलिए नहीं पकड़ पाया, क्योंकि वे तेजी से भाग रहे थे और गया को गुस्से से मार भी रहे थे |
4. काजीहौस में पशुओं की हाजरी क्यों ली जाती थी ?
उत्तर- कांजीहौस में कैद पशुओं की हाजिरी पशुओं की संख्या जानने के लिए, उनके खाने-पीने का इंतजाम करने के लिए तथा उनकी उपस्थिति निश्चित करने के लिए ली जाती होगी|
5. छोटी बच्ची को बैलों के प्रति प्रेम क्यों उमड़ आया ?
उत्तर- छोटी बच्ची की मां नहीं थी , सौतेली मां उसे बहुत मारती थी| गया भी बैलों को मारता था और इस कारण से छोटी बच्ची उनसे सहानुभूति रखती थी |इसलिए छोटी बच्ची को बैलों के प्रति प्रेम उमड़ आया|
6. लेखक के अनुसार जीवन में सुख से क्या अभिप्राय है?
उत्तर- लेखक के अनुसार जीवन में सुख से अभिप्राय उपभोग की वस्तुओं के मिलने से होने वाली संतुष्टि से है|
7.उपभोक्तावादी संस्कृति के क्या दुष्परिणाम सामने आ रहे है ?
उत्तर- उपभोक्तावादी संस्कृति से भारतीय संस्कृति को भयानक हानि हुई है इससे संसाधनों का अपव्यय हो रहा है| समाज में विज्ञापन और प्रचार प्रसार के कारण लोग वस्तुओं की ओर आकर्षित हो रहे हैं इससे स्वार्थ की भावना बढ़ती जा रही है|
8.तिब्बत की महिलाओं की क्या विशेषता है ?
उत्तर - तिब्बत की महिलाएं पर्दा नहीं करती थी वे ईमानदारी से चाय बना कर देती थी | अपरिचित पर विश्वास भी करती थी |
9. ल्हासा की ओर यात्रा वृतांत लिखने का लेखक का क्या उद्देश्य रहा?
उत्तर- ल्हासा की ओर यात्रा वृतांत लिखने का लेखक का उद्देश्य यात्रा करते समय तिब्बत व नेपाल की दुर्गम पहाड़ियों से तिब्बत समाज की संस्कृति का सभी को परिचय कराना है|
10. तिब्बत जाने का मुख्य रास्ता कौन सा है ?
उत्तर - तिब्बत जाने का मुख्य रास्ता नेपाल से तिब्बत का है|
11. लेखिका उर्दू फारसी क्यों नहीं सीख पाई।
उत्तर- लेखिका को उर्दू फारसी सीखने में कोई रुचि नहीं थी |उनके मन में इन भाषाओं को सीखने की इच्छा नहीं थी |उर्दू सिखाने वाले मौलवी के आने पर वे स्वयं को चारपाई के नीचे छुपा लेती थी|
12. लेखिका ने अपनी माँ के व्यक्तित्व के किस विशेषताओं का उल्लेख किया ?
उत्तर- लेखिका की मां धार्मिक प्रवृत्ति की थी, वह पूजा-पाठ बहुत करती थी |लेखिका की मां सुसंस्कृत थी उन्होंने लेखिका को पंचतंत्र पढ़ना सिखाया जिसका लेखिका पर बड़ा प्रभाव पड़ा |लेखिका की मां को हिंदी, संस्कृत एवं ब्रज भाषा का ज्ञान था वह बचपन में लिखा भी करती थी|
13.जवारा के नवाब के साथ अपने पारिवारिक संबंधों को लेखिका ने आज के संदर्भ मे स्वप्न क्यों कहा है?
उत्तर- लेखिका के समय में हिंदू-मुस्लिम मिलजुल कर रहते थे दोनों एक दूसरे के त्योहारों में भी समान रूप से शामिल होते थे और सांप्रदायिक भेदभाव की भावना नहीं थी लेकिन आज ऐसी स्थिति नहीं है इसलिए लेखिका ने आज के संदर्भ में इसे स्वप्न जैसा कहा है|
14 लेखक ने जूते फटे होने का क्या कारण बताया था ?
उत्तर- लेखक हरिशंकर परसाई ने बताया है कि प्रेमचंद के जूते सदियों से जमे हुए अंधविश्वासों और बुराइयों के टीले को बार बार ठोकर मारने के कारण फट गए होंगे|
15.किस घटना ने सालिम अली के जीवन की दिशा को बदल दिया और उन्हें पक्षी प्रेमी बना दिया?
उत्तर -बचपन में सालिम अली की एयर गन से नीलकंठ वाली एक गौरैया घायल होकर गिर पड़ी| घायल गौरिया को देख उनका मन दुखी हो गया | वे उसकी सेवा तथा उसके बारे में जानकारी प्राप्त करने में जुट गए उसके बाद वे पक्षी जगत से जुड़े पक्षी प्रेमी बन गए|
16. लेखक परसाई जी प्रेमचंद को क्या सलाह दे रहे हैं?
उत्तर- लेखक सलाह दे रहे हैं कि यदि फोटो खिंचवाना इतना आवश्यक है तो ढंग के जूते पहन लेते या फिर फोटो ही ना खींचवाते|
17.लोग फोटो खिंचवाने के लिए क्या-क्या उधार मांग लेते हैं और क्यों?
उत्तर- लोग फोटो खिंचवाने के लिए जूते, कोट ,मोटर के साथ-साथ बीवी भी मांग लेते हैं|
18. लेखक ने प्रेमचंद को किन-किन उपाधियों से विभूषित किया है?
उत्तर- लेखक ने प्रेमचंद को महान कथाकार, उपन्यास सम्राट, युग प्रवर्तक, जनता के लेखक ,साहित्यिक पुरखे, आदि उपाधियों से विभूषित किया है|
19 . प्रेमचंद की विडंबना क्या थी?
उत्तर- प्रेमचंद की विडंबना यह थी कि उनकी आर्थिक दशा बहुत कमजोर थी| वह परिवार का भरणष- पोषण बड़ी कठिनाई से करते थे |उनकी स्थिति का पता उनकी वेशभूषा जूते टोपी आदि को देखकर लगाया जा सकता है|
20. प्रातः काल का वातावरण कैसा दिखाई देता है ?
उत्तर - प्रातः काल वातावरण पतली गलियों से उत्साह भरी भीड़ नदीयों की ओर बढ़ती है तो ऐसा लगता है कि अचानक कोई आएगा तथा बंसी बजाएगा जिससे सब के पास थम जाएंगे|
21. दोनों बैल आपसी प्रेम किस प्रकार प्रकट करते थे ?
उत्तर- दोनों बैल एक दूसरे को चाट कर ,सूंघकर तथा सींग मारकर प्रेम प्रकट करते थे | यदि हीरा नाद में भूख के समय मुंह नहीं डालता था तो मोती भूखा होने के बाद भी खली -भूसा नहीं खाता था| गया के घर पर भी मार दोनों एक साथ ही खाते थे|
22. गया के घर हीरा और मोती ने स्वयं को अपमानित महसूस क्यों किया ?
उत्तर- हीरा और मोती ये सोच रहे थे कि झूरी मालिक ने उन्हें बेच दिया है इसलिए वे स्वयं को अपमानित महसूस कर रहे थे |गया का व्यवहार भी उनके प्रति अच्छा नहीं था|
23. दढ़ियल व्यक्ति को देखकर क्या सोचकर दोनों बैलों के दिल कॉप उठे ?
उत्तर- दढ़ियल व्यक्ति को देखकर वे समझ गए थे कि वे उन्हें खरीद कर कसाई के हाथ बेच देगा| अपना अंत देखकर दोनों के दिल कांप उठे|
24. लेखक हरिशंकर परसाई ने प्रेमचंद का जो शब्द चित्र हमारे सामने प्रस्तुत किया है उससे प्रेमचंद के व्यक्तित्व की कौन-कौन सी विशेषताएं उभरकर सामने आती है?
उत्तर- प्रेमचंद के व्यक्तित्व की निम्नलिखित विशेषताएं उभरकर सामने आती है :-
(1) सादा जीवन उच्च विचार
(2) आशावादी व आत्मविश्वासी
(3) स्वाभिमानी व्यक्तित्व
(4)संघर्षशील लेखक
25. गद्य की विधाओं को कितने वर्गों को विभाजित किया गया है ?
उत्तर- गद्य की विधाओं को दो वर्गों में विभाजित किया जाता है-
(1) प्रमुख विधाएं-कहानी, उपन्यास, नाटक, एकांकी, निबंध आदि|
(2)गौणविधाएं-जीवनी,आत्मकथा,संस्मरण ,
रिपोर्ताज,पत्र साहित्य आदि|
26. नाटक, कहानी उपन्यास व एकांकी के तत्वों को लिखिए।
उत्तर-(1) कथानक
(2)पात्र परिचय
(3)संवाद
(4)देश काल और वातावरण
(5)भाषा शैली
(6)उद्देश्य
27. रिपोर्ताज से आप क्या समझते है?
उत्तर- रिपोर्ताज फ्रांसीसी भाषा का शब्द है इसमें लेखक किसी घटना या आयोजन का यथा तथ्य सरस वर्णन करता है इसे ही रिपोर्ताज कहते हैं |
28. निबन्ध की परिभाषा लिखते हुए किन्हीं दो निबन्धकारों के नाम लिखिए।
उत्तर- निबंध वह रचना है जिसमें लेखक किसी भी विषय पर स्वछंता पूर्वक अपने विचारों, भावों और अनुभवों को सजीवता व स्वाभाविकता के साथ व्यक्त करता है|
दो प्रमुख निबंध कारों के नाम -
(1)भारतेंदु हरिश्चंद्र
(2)प्रताप नारायण मिश्र
29. उपन्यास विद्या से आप क्या समझते हैं किन्हीं एक उपन्यास कार का नाम लिखिए।
उत्तर- उपन्यास हिंदी साहित्य की आधुनिक विधा है जो की कहानी से बड़ी होती है और इसमें मानव जीवन का संपूर्ण चित्रण किया जाता है |अंग्रेजी में इसके लिए 'नोवेल' शब्द का प्रयोग किया जाता है|
उपन्यासकार- प्रेमचंद(गोदान)
30. कहानी विद्या का परिचय देते हुए किसी एक कहानीकार का नाम लिखिए।
उत्तर- कहानी में मानव जीवन के किसी एक मनोहारी पक्ष का वर्णन किया जाता है | किसी एक प्रभाव को उत्पन्न करना ही कहानी का उद्देश्य होता है|
कहानीकार- प्रेमचंद
31. कहानी एवं उपन्यास में कोई दो अंतर लिखिए।
उत्तर- कहानी छोटी होती है जबकि उपन्यास बड़ा होता है कहानी में एक घटना का वर्णन होता है जबकि उपन्यास में अनेक घटनाओं का वर्णन होता है कहानी में कम पात्र होते हैं जबकि उपन्यास में अधिक पात्र होते हैं
32. एकांकी एवं नाटक में अंतर लिखिए (कोई दो)
उत्तर- एकांकी में 1 अंक होता है जबकि नाटक में अनेक अंक होते हैं एकांकी की कथावस्तु संक्षिप्त होती है जबकि नाटक की कथावस्तु विस्तृत होती है|
33. जीवनी और आत्मकथा में अंतर लिखिए|
उत्तर- जीवनी किसी महापुरुष के जीवन पर लिखी जाती है जब की आत्मकथा स्वयं के जीवन पर लिखी जाती है दूसरा जीवनी सत्य घटनाओं पर आधारित होती है जबकि आत्मकथा काल्पनिक भी हो सकती है तीसरा जीवनी में लेखक तटस्थ होता है जबकि आत्मकथा में लेखक की व्यक्ति का छलक जाती है|
34. प्रेमचन्द जी की भाषा शैली की किन्हीं दो विशेषताओं को लिखिए।
उत्तर-(1) प्रेमचंद जी की भाषा शुद्ध सरल हिंदी है जिसमें उर्दू के शब्दों का भी प्रयोग हुआ है
(2) इनकी भाषा में आम बोलचाल के शब्दों और लोकोक्तियों व मुहावरों का प्रयोग किया गया है|
35. हजारी प्रसाद द्विवेदी की भाषा शैली की किन्हीं दो विशेषताओं को लिखिए।
उत्तर-(1) हजारी प्रसाद द्विवेदी जी की भाषा शुद्ध साहित्यिक हिंदी खड़ी बोली है जिसमें संस्कृत के तत्सम व तद्भव शब्दों का प्रयोग हुआ है
(2) इनकी भाषा भावों के अनुरूप है|
36. महादेवी वर्मा की भाषा शैली की किन्हीं दो विशेषताओं को लिखिए।
उत्तर-(1) महादेवी वर्मा की भाषा शुद्ध साहित्यिक खड़ी बोली है जिसमें तत्सम व तद्भव शब्दों का प्रयोग हुआ है| (2)महादेवी वर्मा की भाषाशैली प्रतीकात्मक व चित्रात्मक है|
37. हरिशंकर परसाई की व्यंग्यात्मक शैली की किन्हीं दो विशेषताओं को लिखिए।
उत्तर-(1) परसाई जी ने व्यंग्य के अनुरूप भाषा का प्रयोग किया है
(2) इनकी भाषा में सामान्य बोलचाल के शब्दों का प्रयोग हुआ है ,इसके साथ ही मुहावरे और लोकोक्तियां का प्रयोग हुआ है|
वार्षिक परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण:-
परीक्षा में आने वाले महत्वपूर्ण निबंध:-
(3)वृक्षारोपण
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.