प्रेमचंद- लेखक परिचय Premchand- Jivan parichay ( 1) रचनाएँ:- गोदान, गबन, कर्मभूमि, रंगभूमि (2 ) भाषा:- प्रेमचन्द जी की भाषा सहज, सरल एवं मुहावरेदार है। उन्होंने लोक प्रचलित शब्दों का प्रयोग कुशलतापूर्वक किया है। उनकी भाषा भावों की अनुगामिनी है। प्रेमचन्द जी की भाषा में हिन्दी, उर्दू के शब्दो का प्रयोग बहुतायत में हुआ है। उनकी भाषा आदर्श भाषा है। ( 3) शैली:- प्रेमचंद की शैली सरस, प्रवाहमय तथा सरल हैं। इन्होने लेखन में वर्णनात्मक विचारात्मक, व्याख्यात्मक व संवाद शैली को अपनाया है।प्रेमचंद की शैली भाषा के अनुरुप है जो आमजन के लिए रुचिकर है। ( 4) साहित्य में स्थान :- प्रेमचन्द हिन्दी साहित्य के प्रमुख साहित्यकार है। उनकी रचनाएँ आज भी प्रचलित है। प्रेमचन्दजी हिन्दी साहित्य में उपन्यास सम्राट व कहानी सम्राट के रूप में प्रसिद्ध हैं। यह भी देखे:- कक्षा- 9 वी महत्वपूर्ण प्रश्न- उत्तर रस (कक्षा-9 से12) सभी महत्वपूर्ण प्रश्न हिन्दी व्याकरण
Hindi muhavare
![]() |
| हिन्दी मुहावरे |
हिन्दी मुहावरे और उनका अर्थ
Hindi muhavare aur arth
हिन्दी भाषा में मुहावरे और लोकोक्तियों का प्रयोग बहुतायत में किया जाता है| आज हम देखेंगे हिन्दी के प्रसिद्ध मुहावरे और लोकोक्तियाँ जो कक्षा- 9 वी से 12 वी तक की परिक्षाओं में पुछे जाते हैं|
1. आकाश पाताल एक करना-कठिन परिश्रम करना
प्रयोग- रमेश जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए आकाश पाताल एक कर रहा है|
2. अपना उल्लू सीधा करना-स्वार्थ सिद्ध करना
प्रयोग - राजनीति में प्रत्येक व्यक्ति अपना उल्लू सीधा करने में लगा है।
3. अन्धे की लाठी- एकमात्र सहारा
प्रयोग-श्रवण कुमार अपने माता-पिता के लिए अन्धे की लाठी थे।
4. नौ दो ग्यारह होना- भाग जाना
प्रयोग - पुलिस को देखकर चोर नौ दो ग्यारह हो गये।
5. गागर में सागर भरना-अल्प में अधिक
प्रयोग-बिहारी ने अपने दोहों में गागर में सागर भर दिया।
6. श्रीगणेश करना - प्रारम्भ करना
प्रयोग-राहुल ने अपने कार्यालय का श्रीगणेश कर दिया है|
7. कमर कसना - तैयार रहना
प्रयोग- भारत ने पाकिस्तान को पराजित करने के लिए कमर कस ली है|
8 चार चाँद लगाना - सौन्दर्य में वृद्धि करना
प्रयोग -माला पहले ही सुन्दर थी, ऊपर से हीरे का हार पहन लिया तो उसकी सुन्दरता में चार चाँद लग गए हैं|
9. गुदड़ी का लाल- अभावों में पला प्रतिभाशाली व्यक्ति
प्रयोग- भारत में ऐसे अनेक गुदड़ी के लाल जन्मे हैं जिन्होंने इस देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
10. अपनी करनी पार उतरनी -प्रत्येक व्यक्ति अपनी मेहनत से ही सफलता प्राप्त करता है
प्रयोग-हाथ पर हाथ रखकर बैठने से काम नहीं चलेगा क्योंकि अपनी करनी से ही पार उतर सकोगे।
11. ओखली में सिर डालना - हर विपत्ति सहने के लिए तत्पर
प्रयोग- जब नौकरी करने निकले हो तो ओखली में सिर डालकर मूसलों से क्यों डरते हो।
12. ऊंट के मुंह में जीरा -आवश्यकता से कम
प्रयोग- भूकम्प में घायलों को दो हजार रूपये की सहायता देना ऊँट के मुँह में जीरे के समान है।
13. आड़े हाथों लेना- फटकारना
प्रयोग- राकेश के निरन्तर ऑफिस देर से पहुँचने पर उसके बॉस ने उसे आड़े हाथों लिया।
14. कुते की मौत मरना- अत्यधिक कष्टों से मरना
प्रयोग-कुकर्मी मानव कुत्ते की मौत मरते हैं।
15. खून-पसीना एक करना -अधिक परिश्रम करना प्रयोग-दिनेश ने खून-पसीना एक करके बच्चों को पढ़ाया है।
16 टाल मटोल करना- उपेक्षा करना।
प्रयोग- मोहन उधार रुपयों को लौटाने में टाल मटोल कर रहा है।
17. तितर-बितर होना-बिखर जाना।
प्रयोग- पुलिस के देखते ही भीड़ तितर-बितर हो गई।
18.दाँत काटी रोटी होना- घनिष्ठता होना।
प्रयोग- योगेश और मुकेश में दाँत काटी रोटी है।
19. दाँतों तले उँगली दबाना- आश्चर्यचकित होना।
प्रयोग- सरदार भगतसिंह की वीरता को देखकर अंग्रेजों ने दाँतों तले उँगली दबा ली।
20. दूध का दूध और पानी का पानी-न्याय करना। प्रयोग-सरपंच ने पंचायत में दूध का दूध और पानी का पानी कर दिया।
21. नाक में दम करना - परेशान करना ।
प्रयोग-पुत्र के दुष्कर्मों ने उनकी नाक में दम कर दी है।
22. नौ-दो ग्यारह होना- भाग जाना।
प्रयोग - पुलिस को देखकर चोर नौ-दो ग्यारह हो गये।
23. नमक हराम होना- विश्वासघात करना, धोखा देना।
प्रयोग- अपने घनिष्ठ मित्र की हत्या कर उसने नमक हराम होने का परिचय दिया।
24. पापड़ बेलना-विषम परिस्थितियों से गुजरना।
प्रयोग- एम. ए. की परीक्षा पास करने तक तो तुम्हें न जाने कितने पापड़ बेलने पड़ेंगे।
25.पौ बारह होना - बहुत लाभ होना।
प्रयोग- लॉटरी खुल जाने के कारण उसकी पौ बारह हो गई।
26.पीठ दिखाना - पराजित होना।
प्रयोग- पृथ्वीराज की सेना के समक्ष मुहम्मद गौरी पीठ दिखाकर भाग गया।
27. पाँचों उँगली घी में होना- सब प्रकार का सुख होना। प्रयोग- आजकल उसकी पाँचों उँगली घी में हैं।
28. फूला न समाना- अधिक प्रसन्न होना ।
प्रयोग- अपने पुत्र की सफलता पर वह फूला नहीं समाया।
29. एक और एक ग्यारह होना - संगठन में शक्ति होना। प्रयोग - मिलकर काम करेंगे तो सफलता मिलेगी ही क्योंकि एक और एक ग्यारह होते है।
30. एक पंथ दो काज- एक साथ दो कार्य सम्पन्न करना। प्रयोग- आगरा जाकर विवाह में सम्मिलित हो लिये और ताजमहल भी देख आये, इस तरह एक पंथ दो काज
हो गये।
31. एक अनार सौ बीमार -वस्तु की पूर्ति कम और माँग अधिक ।
प्रयोग -कम इमारतों का निर्माण होने के कारण कालोनी की स्थिति एक अनार सो बीमार हो गई।
32.एडी चोटी का जोर लगाना -कठिन परिश्रम करना। प्रयोग -परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए वह एड़ी-चोटी का जोर लगा रहा है।
33.ओखली में सिर देना- जान बूझकर मुसीबत मोल लेना।
प्रयोग- संजीव हर किसी की लड़ाई में कूद पड़ता है। उसकी तो आदत ही ओखली में सिर देने की है।
34. खून-पसीना एक करना-कड़ी मेहनत करना ।
प्रयोग-किसान खून-पसीना एक करके जनता का पेट भरता है।
35. कलेजे पर साँप लोटना- ईर्ष्या करना ।
प्रयोग- मेरे भाई की नौकरी की बात सुनकर पड़ोसी के कलेजे पर साँप लोटने लगा।
36. खरी-खोटी सुनाना - बुरा-भला कहना।
प्रयोग-पुस्तक खो जाने पर उसने खूब खरी-खोटी सुनाई।
37. गढ़े मुर्दे उखाड़ना - पुरानी बातों को दोहराना।
प्रयोग - जो कुछ कहना है स्पष्ट कहो, गढ़े मुर्दे उखाड़ना व्यर्थ है।
38. गले का हार होना-बहुत प्रिय होना
प्रयोग- मेरी पत्नी मेरी माँ के गले का हार है।
39. गागर में सागर भरना- थोड़े में बहुत बात कहना ।
प्रयोग-बिहारी ने अपने दोहों में गागर में सागर भर दिया है।
40. घी के दिये जलाना प्रसन्न होना
प्रयोग-पुत्र की नौकरी के बाद अब उसके घर में घी के दिये जलते हैं।
41. चेहरा खिलना - प्रसन्न होना।
प्रयोग-परीक्षा में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने पर राम का चेहरा खिल उठा।
42. चोली-दामन का साथ- गहरा सम्बन्ध
प्रयोग - राम और श्याम में चोली-दामन का साथ है।
43. छठी का दूध याद आना-अधिक परेशान होना।
प्रयोग- बोर्ड परीक्षा पास करने में उसे छठी का दूध याद आ गया|
44. जले पर नमक छिड़कना - दुःख को बढ़ाना ।
प्रयोग -परीक्षा में असफल रहे मुकेश का उपहास कर तुमने जले पर नमक छिड़क दिया है।
45. जान हथेली पर रखना-मरने को तैयार रहना
प्रयोग-सीमा पर तैनात जवान सदा जान हथेली पर रखता है।
46.अंगार उगलना - क्रुद्ध होकर बुरा-भला कहना। प्रयोग-मैंने सही बात कह दी तो आप अंगार उगलने लगे।
47. अँगूठा दिखाना-मना करना।
प्रयोग-उधार के पैसे माँगने पर उसने मुझे अँगूठा दिखा दिया।
48. अंधे की लाठी- एकमात्र सहारा ।
प्रयोग- श्रवण कुमार अपने माता-पिता की अंधे की लाठी थे।
49. अन्धों में काना राजा - मूर्खों के मध्य अल्पज्ञ |
प्रयोग- पाँचवीं पास राजेश के गाँव में सभी अनपढ़ हैं। इसलिए अपने गाँव में वह अन्धो में काना
राजा के समान है।
50. अक्ल पर पत्थर पड़ना-बुद्धि भ्रष्ट होना ।
प्रयोग-कैकेयी की अक्ल पर पत्थर पड़ गये थे इसलिए उसने राम के वनवास का वरदान माँगा।
52. अपना उल्लू सीधा करना - स्वार्थ सिद्ध करना । -
प्रयोग- अधिकांश नेता अपना उल्लू सीधा करने में लगे हैं, देश की चिन्ता किसी को नहीं है।
53. अपने मुँह मियाँ मिट्ठू बनना - अपनी प्रशंसा स्वयं ही करना ।
प्रयोग- अपने मुँह मियाँ मिट्ट बनना व्यावहारिकता के विपरीत है।
54. आँखों का तारा - अत्यधिक प्रिय
प्रयोग- श्रवण कुमार अपनी माता-पिता की आँखों के तारे थे।
55. आँख में धूल झोंकना - धोखा देना ।
प्रयोग- वह गड्डी में नकली नोट लगाकर आँखों में धूल झोंकने में सफल हो गया।
56. आग बबूला होना - क्रोधित होना ।
प्रयोग-जब रमेश ने मोहन की बेईमानी खोल दी तो वह आग बबूला हो उठा।
57. आस्तीन का साँप - धोखेबाज।
प्रयोग-मालिक उसका हर समय ध्यान रखता था पर वह आस्तीन का साँप निकला।
58. ईद का चाँद होना-दुर्लभ होना ।
प्रयोग-परदेश में रहने के कारण राजीव ईद का चाँद हो गया है।
59. ऊँट के मुँह में जीरा- किसी वस्तु का बहुत कम मात्रा में होना।
प्रयोग-एक पहलवान को एक रसगुल्ले का नाश्ता ऊँट के मुँह में जीरा है।
60. अंगार उगलना - क्रुद्ध होकर बुरा-भला कहना।
प्रयोग — मैंने सही बात कह दी तो आप अंगार उगलने लगे।
61. अँगूठा दिखाना-मना करना
प्रयोग — उधार के पैसे माँगने पर उसने मुझे अँगूठा दिखा दिया।
62. अंधे की लाठी (लकड़ी) होना— एकमात्र सहारा होना। प्रयोग - श्रवण कुमार अपने माता-पिता की अंधे की लाठी थे।
63. अंधे के हाथ बटेर लगना-अनायास इच्छित वस्तु मिलना।
प्रयोग–बाप की कमाई पर खूब मौज उड़ाओ, क्योंकि अंधे के हाथ बटेर जो लग गयी है
64. अक्ल पर पत्थर पड़ना-बुद्धि भ्रष्ट होना।
प्रयोग-कैकयी की अक्ल पर पत्थर पड़ गये थे इसीलिए उसने राम के वनवास का वरदान माँगा ।
65. अपना उल्लू सीधा करना — स्वार्थ सिद्ध करना
प्रयोग—अधिकांश नेता अपना उल्लू सीधा करने में लगे हैं, देश की चिन्ता किसी को नहीं है।
66. अपने पैरों पर खड़ा होना—स्वावलम्बी होना।
प्रयोग- अपने पैरों पर खड़ा होने वाला जीवन में असफल नहीं होता है।
67. अपने मुँह मियां मिट्ठू बनना— अपनी प्रशंसा स्वयं ही करना ।
प्रयोग — अपने मुँह मियों मिट्ठू बनना व्यावहारिकता के विपरीत है।
68. अपने पाँव पर कुल्हाड़ी मारना-अपना ही अहित करना ।
प्रयोग—अपने अधिकारी से झगड़ा करके उसने अपने पाँव पर कुल्हाड़ी मार ली है।
69. आँख का तारा होना—अत्यधिक प्रिय होना।
प्रयोग- श्रवण कुमार अपनी माता-पिता की आँखों के तारे थे।
70.आंख में धूल झोंकना - धोखा देना ।
प्रयोग- वह नोटों की गड्डी में नकली नोट लगाकर आंखों में धूल झोंकने में सफल नहींहो पाया|
71. आग बबूला होना- बहुत गुस्सा होना|
प्रयोग -जब रमेश ने मोहन की बेईमानी खोल दी तो वह आग बबूला हो उठा।
72.आसमान के तारे तोड़ना— अनहोनी होना, असम्भव कार्य करना ।
प्रयोग- साइकिल से विश्व भ्रमण का निश्चय करना मानो आसमान के तारे तोड़ना है।
73. आस्तीन का साँप -कपटी मित्र
प्रयोग-अपने ही मित्र के घर चोरी कराकर उसने आस्तीन के साँप का काम किया है|
74.ईद का चाँद होना—दुर्लभ होना ।
प्रयोग-परदेश में रहने के कारण राजीव ईद का चाँद हो गया है।
75. ईंट से ईंट बजाना- बरबाद कर देना। प्रयोग-हल्दीघाटी के युद्ध में महाराणा प्रताप ने मुगल सेना की ईंट से ईंट बजा दी।
76. उन्नीस-बीस होना- थोड़ा-बहुत अन्तर होना।
प्रयोग- इन दोनों घड़ियों की कीमत में उन्नीस-बीस का अन्तर है।
77. ऊँट के मुँह में जीरा—किसी वस्तु का बहुत कम मात्रा में होना।
प्रयोग — एक पहलवान को एक रसगुल्ले का नाश्ता ऊँट के मुँह में जीरा है।
78 एक पंथ दो काज— एक साथ दो कार्य सम्पन्न करना। प्रयोग — आगरा जाकर विवाह में सम्मिलित हो लिये और ताजमहल भी देख आए, इस तरह एक पंथ दो काज हो गये।
79. एक ही थैली के चट्टे-बट्टे – समान आदत एवं स्वभाव वाले ।
प्रयोग- आज कोई भी नेता ईमानदार नहीं है, सभी एक ही थैली के चट्टे-बट्टे है|
80.एड़ी चोटी का जोर लगाना- बहुत परिश्रम करना। प्रयोग — परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए वह एड़ी चोटी का जोर लगा रहा है।
81. कंगाली में आटा गीला- मुसीबत में और मुसीबत पड़ना ।
प्रयोग-लड़की का विवाह करने के बाद उसकी नौकरी क्या छूट गई मानो कंगाली में आटा गीला हो गया।
82. कसौटी पर कसना- परीक्षा में खरा उतरना
प्रयोग-वह व्यक्ति ईमानदार है, उसे कई बार कसौटी पर कसा गया है।
83.कलेने पर साँप लोटना- ईर्ष्या करना।
प्रयोग - मेरे भाई की नौकरी की बात सुनकर पड़ोसी के कलेजे पर साँप लोटने लगा|
84.कलेजा ठण्डा होना-सन्तोष होना।
प्रयोग -अपराधी को सजा दिलाकर उसका कलेजा ठण्डा हो गया।
85. कान पर जूँ रेंगना-असर न होना।
प्रयोग -चोरबाजारी में वह कई बार जेल जा चुका है फिर भी उसके कान पर जूँ नहीं रेंग रही है|
86. गड़े मुर्दे उखाड़ना—पुरानी बातों को दोहराना।
प्रयोग—जो कुछ कहना है स्पष्ट कहो गड़े मुर्दे उखाड़ना व्यर्थ है।
87. गले का हार होना- बहुत प्रिय होना।
प्रयोग मेरी पत्नी मेरी माँ के गले का हार है।
88 गागर में सागर भरना—थोड़े में बहुत बात कहना। प्रयोग — बिहारी ने अपने दोहों में गागर में सागर भर दिया है।
89. घर की मुर्गी दाल बराबर — अपने साधनों का कोई मूल्य न होना।
प्रयोग-वैज्ञानिक खुराना को अपने देश में कोई सम्मान नहीं मिला। नोबल पुरस्कार प्राप्त करने के बाद उसका नाम विश्व में प्रसिद्ध हो गया। भारत में उसकी स्थिति घर की मुर्गी दाल बराबर थी।
90. घर का भेदी लंका ढाये-घर का शत्रु भयंकर होता है।
प्रयोग—अपने पक्ष की सभी गुप्त सूचनाएँ देकर पाकिस्तानी सैनिकों ने घर का भेदी लंका ढाये वाली उक्ति चरितार्थ कर दी।
91.घाव पर नमक छिड़कना—उत्तेजित करना।
प्रयोग — रहीम के समक्ष उसके शत्रु मुकेश की प्रशंसा करना रहीम के घावों पर नमक छिड़कना है।
92. घर का न घाट का -कहीं का न रहना।
प्रयोग - दोनों विद्यालयों में प्रवेश न मिलने के कारण वह घर का रहा न घाट का।
93. घी के दिये जलाना - प्रसन्न होना
प्रयोग-पुत्र की नौकरी के बाद अब उसके घर में घी के दिये जलते हैं।
94 घोड़े बेचकर सोना -निश्चिन्त होना
प्रयोग — उसकी परीक्षाएँ समाप्त हो गई हैं, इसलिए घोड़े बेचकर सो रहा है।
95 चाँद का टुकड़ा -अत्यन्त सुन्दर ।
प्रयोग — ऐश्वर्य राय का स्वरूप चाँद का टुकड़ा है।
96. चाँदी का जूता मारना — रिश्वत देना।
प्रयोग—इस अफसर से चाँदी का जूता मारकर काम कराया जा सकता है।
97. चिराग तले अँधेरा-निकटस्थ के दोष से अज्ञात
प्रयोग—अधिकारी का इंजीनियर पुत्र डकैती में पकड़ा गया तो वह बोला कि यह तो चिराग तले अंधेरा सिद्ध हुआ।
98.चुल्लू भर पानी में डूब मरना -शरमाना ।
प्रयोग- हर बार पराजित होने के बजाय तो चुल्लू भर पानी में डूब मरना अच्छा है।
99. चोरी और सीना जोरी -दोषी होकर जबरदस्ती करना। प्रयोग-चोर को साइकिल चुराते देख लिया तो वह गाली देने लगा। इस पर लोगों ने कहा चोरी करके सीना जोरी क्यों करते हो।
100. चोली-दामन का साथ- गहरा सम्बन्ध ।
प्रयोग-राम और श्याम में चोली-दामन का साथ है।
101 छठी का दूध याद आना- अधिक परेशान होना। प्रयोग- मकान बनवाने में उसे छठी का दूध याद आ गया।
102 छाती पर मूँग दलना— अत्यन्त कष्ट देना। प्रयोग-किराया न देने पर भी वह मकान में रहकर छाती पर मूँग दलता है।
103.जमीन पर पैर न रखना-अधिक गर्व करना।
प्रयोग- अफसर बन जाने पर उसका जमीन पर पैर नहीं पड़ता।
104. जान हथेली पर रखना-मरने को तैयार रहना।
प्रयोग — सीमा पर तैनात जवान सदा अपनी जान हथेली पर रखता है।
105. जिसकी लाठी उसकी भैंस- जबरदस्ती का बोलबाला।
प्रयोग — जब सेठ घनश्याम ने दीनू के घर पर कब्जा कर लिया तो सभी ने कहा जिसकी लाठी उसकी भैंस हो रही है।
106.टेड़ी खीर होना—कठिन कार्य ।
प्रयोग — आई. ए. एस. की परीक्षा पास करना टेड़ी खीर है।
107. टस से मस न होना—पूरी तरह अडिग रहना।
प्रयोग-श्रमिक का करुण विलाप सुनकर भी मिल मालिक टस से मस नहीं हुआ।
108 डूबते को तिनके का सहारा-मुसीबत में थोड़ी सहायता पर्याप्त होती है।
प्रयोग- बाढ़ पीड़ितों को भोजन वस्त्रादि की सहायता डूबते को तिनके के सहारे के समान है।
109. तिल का ताड़ करना-छोटी बात को बड़ा करना । प्रयोग- मैंने ऐसा नहीं कहा था, तुम तो व्यर्थ में तिल का ताड़ कर रहे हो।
110. तीन तेरह होना- तितर बितर होना।
प्रयोग- पुलिस को देखकर जुआरी तीन तेरह हो गए|
111.थोड़े दिन का मेहमान होना— मरणासन्न होना।
प्रयोग—उसका कैंसर इतना बढ़ गया है कि वह अब थोड़े दिन का मेहमान है।
112. दीवारों के भी कान होते हैं-कहने पर बात नहीं छिप सकती है।
प्रयोग- चुनाव योजना बनाते समय मैंने उसे एकान्त में समझाया कि अपनी किसी को मत बताना, क्योंकि दीवारों के भी कान होते हैं।
113. दाल न गलना- वश न चलना
प्रयोग— अदालत में उसकी तनिक भी दाल नहीं गलती ।
114. दाँत काटी रोटी होना—घनिष्ठता होना।
प्रयोग — योगेश और मुकेश में दाँत काटी रोटी है।
115. दाँत खट्टे करना – पराजित करना
प्रयोग — भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तानी सैनिकों के दाँत खट्टे कर दिये।
116. दाँतों तले उँगली दबाना- आश्चर्यचकित होना ।
प्रयोग—सरदार भगतसिंह की वीरता को देखकर अँग्रेजों ने दाँतों तले उँगली दबा ली।
117.दूध का दूध और पानी का पानी - न्याय करना
प्रयोग - सरपंच ने पंचायत में दूध का दूध और पानी का पानी कर दिया।
118. नाक में दम करना- परेशान करना ।
प्रयोग - पुत्र के दुष्कर्मों ने उनकी नाक में दम कर दी है।
119 नाकों चने चबाना - अधिक परेशान कर देना।
प्रयोग - पुलिस के भय से गुण्डों को नाकों चने चबाने पड़ते हैं।
120. नमक हराम होना—विश्वासघात करना, धोखा देना । प्रयोग- अपने घनिष्ठ मित्र की हत्या कर उसने नमक हराम होने का परिचय दिया।
121. पट्टी पढ़ाना- झूठी बातें सिखाना
प्रयोग—उसके घर से निकलते ही पड़ौसी उसकी पत्नी को उल्टी-सीधी पट्टी पढ़ाते है।
122. पापड़ बेलना - विषम परिस्थितियों से गुजरना
प्रयोग-एम. ए. की परीक्षा पास करने तक तो तुम्हें न जाने कितने पापड़ बेलने पड़ेंगे।
123. पाँव तले जमीन खिसकना -घबरा जाना। प्रयोग-युद्ध का समाचार सुनते ही मेरे पाँव तले जमीन खिसक गयी।
124. पौ बारह होना -बहुत लाभ होना।
प्रयोग-लॉटरी खुल जाने के कारण उसके पौ बारह हो गये|
125. पीठ दिखाना- पराजित होना ।
प्रयोग-पृथ्वीराज की सेना के समक्ष मुहम्मद गौरी पीठ दिखाकर भाग गया|.
126 पाँचों उँगली घी में होना—सब प्रकार का सुख होना। प्रयोग- आजकल उसकी पांचों उंगली घी में हैं।
127. फूला न समाना-अधिक प्रसन्न होना ।
प्रयोग—अपने पुत्र की सफलता पर वह फूला न समाया ।
128. बहती गंगा में हाथ धोना— अवसर का लाभ उठाना।
प्रयोग -नेताजी ने सत्तारूढ़ दल में सम्मिलित होकर बहती गंगा में हाथ धो लिये ।
129. बाल बाँका न होना—कुछ नुकसान न होना
प्रयोग — पाकिस्तान भारत का बाल भी बाँका न कर सका।
130. बाल-बाल बचना -जरा सा ही बचना।
प्रयोग - बस दुर्घटना में वह बाल-बाल बचा।
131. बेपेंदी का लोटा-अस्थिर विचार वाला।
प्रयोग—उसका विश्वास न करना, वह तो बेपेंदी का लोटा है।
132. भरी थाली में लात मारना—जीविकोपार्जन के प्राप्त साधन को ठुकरा देना
प्रयोग — नौकरी से त्यागपत्र देकर उसने भरी थाली में लात मार दी।
133. भूत सवार होना—धुन में संलग्न ।
प्रयोग — उसे इस बार चुनाव लड़ने का भूत सवार हो गया है
134. मुँह की खाना— हार जाना।
प्रयोग — भारतीयों की वीरता के समक्ष अंग्रेजी सेना को की खानी पड़ी।
135 मूँछों पर ताव देना—घमण्ड करना ।
प्रयोग — जरा-सी सफलता पर ही वह मूँछों पर ताव देकर चलने लगा।
136. रंग में भंग पड़ना - विघ्न उत्पन्न होना।
प्रयोग-दुल्हन की अस्वस्थता से विवाह के रंग में भंग पड़ गया।
137. रंगा सियार होना- कपटी होना।
प्रयोग- उस पर विश्वास मत करना, वह रंगा सियार है।
138. रंगे हाथों पकड़ना — मौके पर पकड़ना ।
प्रयोग - पुलिस ने चोर को रंगे हाथों पकड़ लिया।
139.लकीर का फकीर होना-प्राचीन परम्पराओं में अटूट विश्वास ।
प्रयोग- पढ़े-लिखे होकर भी तुम लकीर के फकीर क्यों बने हुए हो।
140. लोहे के चने चबाना- कठिन कार्य करना ।
प्रयोग-एम. ए. की परीक्षा पास करना लोहे के चने चबाना है।
141. शतरंज के मोहरे मिलाना- नई नई चालें सोचकर काम करना।
प्रयोग - राजनीति शतरंज के मोहरे मिलाए बिना नहीं चल सकती।
142. सूली पर चढ़ना-कठिन कार्य करना
प्रयोग - पहाड़ पर पुल बनाना सूली पर चढ़ना है।
143. श्रीगणेश करना — प्रारम्भ करना।
प्रयोग—इस मकान का श्रीगणेश सन् 1983 में हुआ।
144. सिर पर कफन बाँधना-मरने को तैयार रहना।
प्रयोग-सीमा पर तैनात सैनिक हर समय सिर पर कफन बाँधे रहते हैं।
145. सीधे मुँह बात न करना-घमण्डी होना।
प्रयोग-मन्त्री बनने के बाद वह सीधे मुँह बात नहीं करता है।
146. हाथ पर हाथ रखना- बेकार बैठना
प्रयोग -नौकरी के अभाव में यह हाथ पर हाथ रखकर बैठा रहता है।
147. हाथ धोकर पीछे पड़ना- तत्परता से लग जाना। प्रयोग—जब तक उसके हाथ धोकर पीछे नहीं पड़ोगे, तब तक उससे पैसा वसूल करता है।
148.हाथ साफ करना- लेकर चल देना।
प्रयोग बस में चढ़ते ही किसी ने मेरी जेब पर हाथ साफ कर दिया।
149. हाथ मलना - पश्चाताप करना।
प्रयोग - समय चूकने पर हाथ मलना ही शेष रह जाता है।
महत्त्वपूर्ण लोकोक्तियाँ और उनका वाक्य प्रयोग
1. अधजल गगरी छलकत जाय -थोड़ी विद्या या धन पाकर इतराना
प्रयोग- पहले तन पर कपड़ा भी नहीं था, लेकिन नौकरी लगने के बाद मोहन दिन में तीन बार पोशाक बदलने लगा है सच है कि अधजल गगरी छलकत जाय|
2.अन्धे के आगे रोना और अपने नैना खोना - हृदयहीन के सामने दुखड़ा रोना
प्रयोग - अरे इस निष्ठुर सूदखोर के आगे क्यों रोते हो, ये तुम्हारा कर्ज तो माफ करेगा नहीं। ठीक कहा गया है अन्धे के आगे रोना और अपने नैना खोना।
3.अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ सकता -अकेला व्यक्ति कुछ नहीं कर सकता
प्रयोग- अकेला चना भाड़ श्रनहीं फोड़ सकता जबकि संगठन के सहयोग से बड़े से बड़ा कार्य सहज ही हो जाता है|
4.अपनी-अपनी ढपली अपना-अपना राग- हर व्यक्ति अपनी अलग राय रखता
प्रयोग-अपने विद्यालय के लोग अपनी-अपनी ढपली अपना-अपना राग अलाप रहे हैं। तभी प्रगति नहीं कर रहा है।
5.अरहर की टटिया गुजराती ताला -सामान्य वस्तु का कड़ा प्रवन्ध-
प्रयोग;मोहन ने बंजर खेत के चारों ओर कांटेदार तार लगवाकर अरहर की टटिया गुजराती ताला वाली उक्ति को चरितार्थ कर दिया है।
5. आँख के अन्धे नाम नैन सुख - गुण के विपरीत नाम
प्रयोग- घर में फूटी कौड़ी नहीं है, नाम कुबेरसिंह इसे ही तो कहते हैं कि आंख के अन्धे नाम मैन सुख|
6. आम के आम गुठलियों के दाम - किसी वस्तु का दोहरा लाभ उठा लेना
प्रयोग- इस चॉकलेट को पहले तो खा लो, फिर खेलने का काम करती है। इसे कहते हैं आम के आम गुलियों के दाम ।
7. आगे नाथ न पीछे पगहा -किसी भी प्रकार का अंकुश न होना
प्रयोग- अरे भई उसके तो आगे नाथ न पीछे पगहा है, क्योंकि उसके माँ-बाप यहाँ रहते नहीं। उसकी मर्जी वह चाहे जो करें|
8.ऊँची दुकान फीका पकवान -दिखावटी काम
प्रयोग- राजा साहब के यहाँ तैयारियां तो कई दिन से चल रही थी, किन्तु दावत खाकर लगा कि यहाँ तो ऊँची दुकान फीका पकवान है।
9. कभी गाड़ी नाव पर कभी नाव गाड़ी पर - स्थिति कभी-कभी बिल्कुल बदल जाती है
प्रयोग- रोज रामू की गाड़ी रामू को खींचती थी परन्तु आज पन्चर होने पर रामू को गाड़ी खींचनी पड़ रही है। सच हो गया—कभी गाड़ी नाव पर कभी नाव गाड़ी पर।
10. कहाँ राजा भोज कहाँ गंगू तेली - दो असमान लोगों की तुलना
प्रयोग- मित्र क्यों अपने कक्षाध्यापक को तुलना प्राचार्य जी से करते हो कहाँ राजा भोज कहाँ गंगू तेली।
11. खरबूजे को देख खरबुजा भी रंग बदलता है - बुरी संगत का प्रभाव अवश्य पड़ता है
प्रयोग- कमल ने जब विद्यालय में प्रवेश लिया था, तब वह बहुत अच्छा विद्यार्थी था। परन्तु अब उसने पिंटू के संग रहकर उसने विद्यालय आना तक बन्द कर दिया है। वाकई खरबूजे को खरबूजा भी रंग बदलता है।
12. जब ओखली में सिर दिया तो मूसलों से क्या डरना - किसी कठिन काम के शुरू करने पर बाधाओं से क्या डरना
प्रयोग- अरे भई जब पढ़कर महान् बनना है तो गुरुजी की मार से क्या डरना। अब तो बस जब ओखली में सिर दिया तो मूसलों से क्या डरना।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.