सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Post

Premchand-Jivan parichay

 प्रेमचंद- लेखक परिचय Premchand- Jivan parichay ( 1) रचनाएँ:- गोदान, गबन, कर्मभूमि, रंगभूमि (2 ) भाषा:-  प्रेमचन्द जी की भाषा सहज, सरल एवं मुहावरेदार है। उन्होंने लोक प्रचलित शब्दों का प्रयोग कुशलतापूर्वक किया है। उनकी भाषा भावों की अनुगामिनी है। प्रेमचन्द जी की भाषा में हिन्दी, उर्दू के शब्दो का प्रयोग बहुतायत में हुआ है। उनकी भाषा आदर्श भाषा है। ( 3) शैली:- प्रेमचंद की शैली सरस, प्रवाहमय तथा सरल हैं। इन्होने लेखन में वर्णनात्मक विचारात्मक, व्याख्यात्मक व संवाद शैली को अपनाया है।प्रेमचंद की शैली भाषा के अनुरुप है जो आमजन के लिए रुचिकर है। ( 4) साहित्य में स्थान :-  प्रेमचन्द हिन्दी साहित्य के प्रमुख साहित्यकार है। उनकी रचनाएँ आज भी प्रचलित है। प्रेमचन्दजी हिन्दी साहित्य में उपन्यास सम्राट व कहानी सम्राट के रूप में प्रसिद्ध हैं। यह भी देखे:-  कक्षा- 9 वी महत्वपूर्ण प्रश्न- उत्तर रस (कक्षा-9 से12) सभी महत्वपूर्ण प्रश्न हिन्दी व्याकरण

Class 12 Hindi modal paper


Class- 12 Hindi modal paper


 कक्षा 12वीं त्रैमासिक परीक्षा

        विषय-हिन्दी


(कुल प्रश्नों की संख्या: 23)

(समय : 03 घण्टे)


निर्देश -

(i) सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।

(ii) प्रश्न क्र. 1 से 5 तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं, जिसमें सही विकल्प 6 अंक, रिक्त स्थान 7 अंक, सही जोड़ी 6 अंक, एक वाक्य में उत्तर 7 अंक, सत्य/असत्य 6 अंक के प्रश्न होंगे।

(iii) प्रश्न क्र. 6 से 15 तक अति लघुउत्तरीय प्रश्न हैं। शब्द सीमा 30 शब्द हैं, प्रत्येक प्रश्न के लिए 2 अंक आंवटित है।

(iv) प्रश्न क्र. 16 से 19 तक लघुउत्तरीय प्रश्न हैं। शब्द सीमा 75 शब्द हैं, प्रत्येक प्रश्न के लिए 3 अंक आंवटित है।

(v) प्रश्न क्र. 20 से 23 तक विश्लेषणात्मक प्रश्न हैं। शब्द सीमा 120 शब्द हैं, प्रत्येक प्रश्न के लिए 4 अंक आंवटित है।

(vi) प्रश्न क्र. 6 से 23 तक सभी प्रश्नों के आंतरिक विकल्प दिए गए हैं।


प्र.1 सही विकल्प का चयन कर लिखिए - (1×6=6)


(i) 'हो न जाए पथ में रात कहीं सोच-सोच कर जल्दी-जल्दी कौन चलता है?

(अ) कुत्ता

(ब) पंथी

(स) कवि

(द) बाज़


(ii) दसवां रस माना गया है -

(अ) करुण

(ब) श्रृंगार

(स) भयानक

(द) वात्सल्य


(iii) पर्चेज़िंग पावर का अर्थ है-

(अ) सामान

(ब) खरीदने की शक्ति

(स) अग्रिम राशि

(द) इच्छा


(iv) वे विभिन्न शब्द जिनका स्त्रोत संस्कृत नहीं है, भारत में ग्राम्य क्षेत्रों अथवा जनजातियों में बोली जाने वाली विभिन्न भाषा परिवारों के हैं, कहलाते हैं -

(अ) विदेशी शब्द

(ब) क्षेत्रीय शब्द

(स) तकनीकी शब्द

(द) निपात शब्द


(v) यशोधर बाबू अपना आदर्श मानते थे -

(अ) अपने साले को

(ब) अपनी पत्नी को

(स) भूषण को

(द) किशनदा को


(vi) रेडियो समाचार की भाषा ऐसी हो -

(अ) जिसमें सामासिक और तत्सम शब्दों की बहुलता हो।

(ब) जिसमें आम बोलचाल के शब्दों का प्रयोग हो।

(स) जो समाचार वाचक आसानी से पढ़ सके।

(द) जिसमें कठिन शब्द हों।

Class- 12 English modal paper tremasik exam

प्र.2 रिक्त स्थान में सही शब्द का चयन कर लिखिए -(1×7=7)


(1) नागार्जुन ----- के कवि हैं। (भक्तिकाल / आधुनिक काल)

(ii) दुनिया की सबसे रंगीन और हल्की चीज---- है। (स्वप्न/पतंग)

(iii) 22 से 26 मात्रा वाले छंद को ------ कहा जाता है। (कवित्त / सवैया)

(iv) 'त्याग पत्र' उपन्यास के लेखक ------- हैं। (जैनेन्द्र कुमार / प्रेमचंद)

(v) वे शब्द जो किसी ज्ञान विज्ञान के विशेष क्षेत्र में एक विशिष्ट तथा निश्चित अर्थ में प्रयुक्त किए जाते हैं,------- कहलाते हैं। (तकनीकी शब्द / यौगिक शब्द)

(vi) यशोधर बाबू ने दफ्तर से लौटते हुए रोज -----जाने की रीति अपनाई।

(बिड़ला मंदिर/सांई मंदिर)

(vii) भारत में पहला छापाखाना------ में खुला। (मुंबई/गोवा)


प्र.3 सही जोड़ी बनाकर लिखिए-(1×6=6)


(अ)                  (ब)

(i) पतंग          (क) जेठ का पुत्र

(ii) महाकाव्य   (ख) आलोक धन्वा

(iii) जिठौत       (ग) शब्दों का स्थायित्व 6

(iv) रचना के अनुसार वाक्य  (घ) पूर्वापर संबंध

(v) मनोहर श्याम जोशी         (ङ) 8

(vi) मुद्रित माध्यम की विशेषता (च) 3

                                      (छ) सिल्वर वैडिंग 

                                   (ज) महादेवी वर्मा



प्र.4 एक वाक्य में उत्तर लिखिए  (1×6=6)

(१) दूरदर्शन वाले कैमरे के सामने बैठे अपाहिज से बार-बार प्रश्न क्यों पूछते हैं?

(ii) जहाँ काव्य की शोभा वृद्धि का आधार शब्द हो, वहाँ कौन-सा अलंकार होता है?

(ii) गन्ने के पके हुए गाड़े रस को क्या कहा जाता है?

(iv) चूरन बेचने का काम कौन करता था?

(v) 5 क्षेत्रीय शब्द लिखिए।

(vi) किशनदा का वास्तविक नाम क्या था?

(vii) डेडलाइन किसे कहते हैं?


हिन्दी गद्य की विधाऐ सभी महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर


प्र.5 सत्त्य/असत्य कथन लिखिए

(1) सीधी बात भाषा के चक्कर में टेढी फँस गई।

(ii) सांगरूपक अलंकार, रूपक अलंकार का प्रकार नहीं है।

(iii) भक्त्तिन का जीवन संघर्षशील रहा है।

(iv) लोक + उक्त्ति से लोकोक्ति शब्द की उत्पत्ति हुई है।

(v) मनोहर श्याम जोशी को साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है|

(vi) भारत में कम्प्यूटर शिक्षा बढ़ रही है।


प्र.6 नई कविता की दो विशेषताएं एवं दो कवियों के नाम लिखिए ।

अथवा

प्रयोगवादी कविता की विशेषताएं लिखिए।


प्र.7 स्नेह-सुरा से क्या आशय है?

अथवा

बच्चे किस बात की आशा में नीड़ो से झाँक रहे होंगे?


प्र.8 महाकाव्य और खण्डकाव्य में अंतर लिखिए।

अथवा

दो खण्डकाव्य और उनके रचनाकारों के नाम लिखिए।


प्र.9 विरोधाभास अलंकार की परिभाषा लिखिए।

अथवा

व्यतिरेक अलंकार की परिभाषा लिखिए।


प्र.10 गद्य की विधाओं को प्रमुख एवं गौण विधाओं में वर्गीकृत करके लिखिए।

अथवा

निबन्ध किसे कहते हैं? किन्हीं दो निबंधकारों एवं उनके दो-दो निबंधों के नाम लिखिए।

काव्य परिभाषा एवं भेद सभी महत्वपूर्ण प्रश्न- उत्तर

प्र.11 लगान न चुकाने पर जमींदार ने भक्त्तिन को क्या सजा दी?

अथवा

बाजार का जादू क्या है? वह कैसे काम करता है?


प्र.12 लोकोक्ति और मुहावरे में अंतर लिखिए ।

अथवा

तकनीकी शब्द किसे कहते हैं? उदाहरण सहित लिखिए।


प्र.13 शब्द युग्म क्या है? उदाहरण सहित लिखिए।

अथवा

शब्द शक्ति के बारे में लिखिए।


प्र.14 यशोधर बाबू ने किशनदा से जिन जीवन मूल्यों को पाया था, वह आपके लिए भी कैसे उपयोगी हो सकते हैं?

अथवा

'जूझ' कहानी के प्रमुख पात्र की दो विशेषताएं लिखिए।


प्र.15 एक अच्छे लेखन के लिए ध्यान देने योग्य कौन कौन सी बातें हैं?

अथवा

पत्रकारीय लेखन के बारे में लिखिए।


प्र.16 निम्नलिखित बिंदुओं के आधार पर रघुवीर सहाय अथवा हरिवंश राय बच्चन का साहित्यिक परिचय लिखिए -


(i) दो रचनाएँ

(ii) कला पक्ष

(iii) साहित्य में स्थान

प्र.17 निम्नलिखित बिंदुओं के आधार पर जैनेन्द्र अथवा महादेवी वर्मा का साहित्यिक परिचय लिखिए

(i) दो रचनाएँ

(ii) भाषा - शैली

(iii) साहित्य में स्थान


प्र.18 सोरठा छंद की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए।

अथवा

सवैया छंद की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए।


प्र.19 निम्नलिखित अपठित गद्यांश/काव्यांश को पढ़कर नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर लिखिए|

हिन्दी भाषा आज विश्वभाषा बनने की दिशा में आगे बढ़ रही है, किंतु हिन्दी अब तक हमारी राष्ट्रभाषा नहीं बन पाई, यह सबसे बड़ी विडंबना है। हिन्दी को भारतीय संविधान में राजभाषा का दर्जा प्राप्त है। प्रत्येक वर्ष 14 सितम्बर को हिन्दी दिवस मनाया जाता है, जबकि हिन्दी तो एक दिन का नहीं हर दिन मनाए जाने वाला उत्सव होना चाहिए। आइये हिन्दी को हम अपना गौरव बनाते हुए राष्ट्र भाषा के रूप में प्रतिष्ठित करने हेतु प्रयास करें और शान से कहें कि हिन्दी हमारी आन, बान, शान है।

 प्रश्न

(i) उपर्युक्त गद्यांश का शीर्षक लिखिए।

(ii) हिन्दी भाषा अब तक क्या नहीं बन पाई है?

(iii) हिन्दी किस दिशा में आगे बढ़ रही है?

अथवा

"गगन गगन तेरा यश फहरा

पवन पवन तेरा बल गहरा

क्षिति जल नभ पर डाल हिंडोले

चरण चरण संचरण सुनहरा

ओ ऋषियों के त्वेष

प्यारे भारत देश।"


प्रश्न

(i) उपर्युक्त काव्यांश का शीर्षक लिखिए।

(ii) आप अपने देश को प्यार क्यों करते हैं?

(iii) क्षिति शब्द का पर्यायवाची शब्द लिखिए।


प्र.20 निम्नलिखित पद्यांश का भावार्थ संदर्भप्रसंग तथा सौन्दर्य बोध सहित लिखित -


कविता एक उड़ान है चिड़िया के बहाने

 कविता की उड़ान भला चिड़िया क्या जाने

बाहर - भीतर इस घर, उस घर

कविता के पंख लगा उड़ने के माने चिडिया क्या जाने?

अथवा


'मैं जग जीवन का भार लिए फिरता हूँ

, फिर भी जीवन में प्यार लिए फिरता हूँ,

 कर दिया किसी ने झंकृत जिनको छूकर,

 मैं साँसों के दो तार लिए फिरता हूँ।'


प्र.21 निम्नलिखित गद्यांश की व्याख्या संदर्भ प्रसंग एवं विशेष सहित लिखिए -

बाजार में एक जादू है। वह जादू आँख की राह काम करता है। वह रूप का जादू है पर जैसे चुंबक का जादू लोहे पर ही चलता है, वैसे ही इस जादू की भी मर्यादा है। जेब भरी हो, और मन खाली हो, ऐसी हालत में जादू का असर खूब होता है। जेब खाली पर मन भरा न हो, तो भी जादू चल जाएगा। मन खाली है तो बाजार की अनेकानेक चीजों का निमंत्रण उस तक पहुँच जाएगा। कहीं हुई उस वक्त जेब भरी, तब तो फिर वह मन किसकी मानने वाला है।


अथवा

भक्त्तिन और मेरे बीच में सेवक स्वामी का संबंध है, यह कहना कठिन है, क्योंकि ऐसा कोई स्वामी नहीं हो सकता, जो इच्छा होने पर भी सेवक को अपनी सेवा से हटा न सके और ऐसा सेवक भी नहीं सुना गया, जो स्वामी के चले जाने का आदेश पाकर अवज्ञा से हंस दे। भक्त्तिन को नौकर कहना उतना ही असंगत है, जितना अपने घर में बारी-बारी से आने-जाने वाले अंधेरे-उजाले और आँगन में फूलने वाले गुलाब और आम को सेवक मानना। वे जिसे प्रकार अस्तित्व रखते हैं, जिसे सार्थकता देने के लिए ही हमें सुख-दुःख देते हैं, उसी प्रकार भक्त्तिन का स्वतंत्र व्यक्तित्व अपने विकास के परिचय के लिए ही मेरे जीवन को घेरे हुए है।


प्र.22 नगर पालिका अध्यक्ष को जल की अनियमित आपूर्ति के संबंध में शिकायती पत्र लिखिए।

अथवा

अपने नाना जी को गाँव से वापस आने पर अपनी मधुर स्मृतियों का एक पत्र लिखिए।


प्र.23 निम्नलिखित विषयों में से किसी एक विषय पर रूपरेखा सहित निबंध लिखिए -

(i) स्वावलंबन

(ii) भारतीय पर्वों का आनंद

(iii) स्वास्थ्य का महत्त्व

(iv) साहित्य और समाज

(v) मेरी यादगार रेल यात्रा


हिन्दी के महत्वपूर्ण निबंध





टिप्पणियाँ

Popular Post

Class-10 Hindi modal paper

     Class- 10 Hindi Paper त्रैमासिक परीक्षा पेपर 2026-26 कक्षा-10 वी विषय- हिन्दी पूर्णांक - 75      समय -3 घंटा निर्देश :- i सभी प्रश्न अनिवार्य हैं। ii. प्रत्येक प्रश्न के लिए आवंटित अंक उसके सम्मुख अंकित हैं। प्रश्न क्रमांक 1 से 5 तक 30 वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं। प्रत्येक उप-प्रश्न पर 1 अंक निर्धारित हैं। iv. प्रश्न क्रमांक 6 से 17 तक कुल 12 प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न पर 2 अंक निर्धारित हैं। शब्द सीमा लगभग 30 शब्द हैं।  प्रश्न क्रमांक 18 से 20 तक कुल 3 प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न पर 3 अंक निर्धारित हैं। शब्द सीमा लगभग 75 शब्द हैं। V. प्रश्न क्रमांक 21 से 23 तक कुल 3 प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न पर 4 अंक निर्धारित हैं। शब्द सीमा लगभग 120 शब्द हैं। vi. vii. प्रश्न क्रमांक 6 से 23 तक सभी प्रश्नों के आंतरिक विकल्प दिए गए हैं। 1. सही विकल्प का चयन कर लिखिए - (1x6=6) i. आचार्य रामचंद्र शुक्ल ने हिन्दी पद्य साहित्य को विभाजित किया है - (अ) तीन कालों में (ब) चार कालों में (स) सात कालों में (द) आठ कालों में ii. 'परसु' का अर्थ होता है - (अ) पत्थर (ब) बाण (स) फरस...

Ras Hindi vyakaran

Ras -Hindi vyakaran रस संपूर्ण प्रश्न-उत्तर कक्षा- 9 से  12 के लिए:- अतिमहत्वपूर्ण प्रश्न- रस किसे है? उत्तर- काव्य को पढ़ते ,सुनते या देखते समय जिस आनन्द की अनुभूति होती है उसे रस कहते हैं । प्रश्न- रस के कितने अंग होते हैं? उत्तर- रस के चार अंग होते हैं- (1)स्थायी भाव (2) विभाव (3)अनुभाव (4)संचारी भाव हिन्दी महत्वपूर्ण निबंध प्रश्न- रस के कितने प्रकार होते है। रस और उनके स्थायी भाव लिखिए ? उत्तर - रस के नौ प्रकार होते हैं:- रस- स्थायी भाव (1) श्रृंगार - रति (2)हास - हास्य (3) करुण  - शोक (4) वीर - उत्साह (5) रौद्र - क्रोध (6)भयानक - भय (7)वीभत्स - जुगुप्सा (घृणा) (8)अद्‌भुत - विस्मय (9)शान्त - निर्वेद (10)वात्सल्य - वत्सलता (दसवां रस वात्सल्य रस को माना जाता है) प्रश्न -वीर रस की परिभाषा व उदाहरण दीजिए? उत्तर -सहृदय के हृदय में स्थित उत्साह नामक स्थायी भाव का जब विभाव, अनुभाव व संचारी भाव से संयोग होता है तब वीर रस होता है। उदाहरण:- बुंदेले हर बोलों के मुख हमने सुनी कहानी थी, खूब लड़ी मर्दानी वह तो झाँसी वाली रानी थी। प्रश्न- श्रृंगार रस की परिभाषा व उदाहरण सहित दीजिए? उत्तर...

Hindi muhavare

Hindi muhavare हिन्दी मुहावरे हिन्दी मुहावरे और उनका अर्थ Hindi muhavare aur arth हिन्दी भाषा में मुहावरे और लोकोक्तियों का प्रयोग बहुतायत में किया जाता है| आज हम देखेंगे हिन्दी के प्रसिद्ध मुहावरे और लोकोक्तियाँ जो कक्षा- 9 वी से 12 वी तक की परिक्षाओं में पुछे जाते हैं|  1. आकाश पाताल एक करना-कठिन परिश्रम करना प्रयोग- रमेश जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए आकाश पाताल एक कर रहा है| 2. अपना उल्लू सीधा करना-स्वार्थ सिद्ध करना प्रयोग - राजनीति में प्रत्येक व्यक्ति अपना उल्लू सीधा करने में लगा है। 3. अन्धे की लाठी- एकमात्र सहारा प्रयोग-श्रवण कुमार अपने माता-पिता के लिए अन्धे की लाठी थे।  4. नौ दो ग्यारह होना- भाग जाना प्रयोग - पुलिस को देखकर चोर नौ दो ग्यारह हो गये।  5. गागर में सागर भरना-अल्प में अधिक प्रयोग-बिहारी ने अपने दोहों में गागर में सागर भर दिया। 6. श्रीगणेश करना - प्रारम्भ करना  प्रयोग-राहुल ने अपने कार्यालय का श्रीगणेश कर दिया है| 7. कमर कसना - तैयार रहना प्रयोग- भारत ने पाकिस्तान को पराजित करने के लिए कमर कस ली है| 8 चार चाँद लगाना - सौन्दर्य ...

हिंदी गद्य की विधाएँ: प्रश्न-उत्तर

हिंदी गद्य साहित्य का विकास एवं प्रमुख विधाएँ: संपूर्ण प्रश्न-उत्तर नोट: यह पोस्ट कक्षा 9वीं से 12वीं (MP Board & NCERT) की परीक्षा के लिए 'हिंदी गद्य साहित्य का विकास', काल विभाजन, गद्य की विधाएँ और उनके अंतर पर आधारित संपूर्ण नोट्स है। प्रश्न 1. हिंदी गद्य साहित्य के विकास का काल विभाजन समझाइए। उत्तर: आधुनिक हिंदी गद्य साहित्य के विकास को अध्ययन की सुविधा के लिए निम्नलिखित युगों में विभाजित किया गया है: क्रम गद्य साहित्य का युग समय सीमा (समय काल) 1 भारतेंदु युग (पुनर्जागरण काल) सन 1850 से 1900 ई. तक 2 द्विवेदी युग (जागरण-सुधार काल) सन 1900 से 1920 ई. तक 3 शुक्ल युग (छायावादी युग) सन 1920 से 1936 ई. तक 4 शुक्लोत्तर युग (छायावादोत्तर युग) सन 1936 से 1950 ई. तक 5 ...

MP Board Class 10th Social Science Quarterly Exam Paper 2026 | कक्षा 10वीं सामाजिक विज्ञान मॉडल पेपर

Class 10 samajik vigyaan tremasik exam paper MP Board Class 10th Social Science Quarterly Exam Model Paper 2026-27 | कक्षा 10वीं सामाजिक विज्ञान त्रैमासिक परीक्षा मॉडल पेपर Mpboard Class 10th Social Science Model Paper 2026: प्रिय विद्यार्थियों! मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) की कक्षा 10वीं त्रैमासिक परीक्षा की बेहतरीन तैयारी के लिए हम आपके लिए लेकर आए हैं सामाजिक विज्ञान (Social Science) का स्पेशल मॉडल प्रश्न पत्र। ​यह पेपर आपके नए सिलेबस, ब्लूप्रिंट और नवीनतम परीक्षा पैटर्न के आधार पर तैयार किया गया है। यदि आप सामाजिक विज्ञान की परीक्षा में 90%+ अंक हासिल करना चाहते हैं, तो इसमें दिए गए सभी वस्तुनिष्ठ (MCQs), अति-लघुउत्तरीय और मानचित्र (Map) वाले प्रश्नों को अच्छे से हल कर लें। ​🔔 परीक्षा की पूरी तैयारी और फ्री PDF के लिए हमसे जुड़ें! ​यदि आप चाहते हैं कि आपको सभी विषयों के मॉडल पेपर्स, वायरल प्रश्न पत्र, चैप्टर-वाइज़ नोट्स सबसे पहले मिलें, तो अभी हमारे ब्लॉग को फालो करें: ​👉 ब्लॉग को फॉलो करें: ऐसे ही अन्य विषयों (गणित, विज्ञान, हिंदी आदि) के पेपर्स पाने के लिए इस पे...