![]() |
| Ras -Hindi vyakaran |
रस संपूर्ण प्रश्न-उत्तर
प्रश्न- रस किसे है?
उत्तर- काव्य को पढ़ते ,सुनते या देखते समय जिस आनन्द की अनुभूति होती है उसे रस कहते हैं ।
प्रश्न- रस के कितने अंग होते हैं?
उत्तर- रस के चार अंग होते हैं-
(1)स्थायी भाव
(2) विभाव
(3)अनुभाव
(4)संचारी भाव
प्रश्न- रस के कितने प्रकार होते है। रस और उनके स्थायी भाव लिखिए ?
उत्तर - रस के नौ प्रकार होते हैं:-
रस- स्थायी भाव
(1) श्रृंगार - रति
(2)हास - हास्य
(3) करुण - शोक
(4) वीर - उत्साह
(5) रौद्र - क्रोध
(6)भयानक - भय
(7)वीभत्स - जुगुप्सा (घृणा)
(8)अद्भुत - विस्मय
(9)शान्त - निर्वेद
(10)वात्सल्य - वत्सलता
(दसवां रस वात्सल्य रस को माना जाता है)
प्रश्न -वीर रस की परिभाषा व उदाहरण दीजिए?
उत्तर -सहृदय के हृदय में स्थित उत्साह नामक स्थायी भाव का जब विभाव, अनुभाव व संचारी भाव से संयोग होता है तब वीर रस होता है।
उदाहरण:- बुंदेले हर बोलों के मुख हमने सुनी कहानी थी, खूब लड़ी मर्दानी वह तो झाँसी वाली रानी थी।
प्रश्न- श्रृंगार रस की परिभाषा व उदाहरण सहित दीजिए?
उत्तर- सहृदय के हृदय में स्थित रति नामक स्थायी भाव का जब विभाव, अनुभाव व संचारी भाव से संयोग होता है तब श्रृंगार रस होता है।
उदाहरण:- तो पर वारौ उरबसी, सुनि राधिके सुजान तू मोहन के उर बसी, है उरबसी समान ।
प्रश्न - रौद्र रस की परिभाषा व उदाहरण सहित दीजिए?
उत्तर- सहृदय के हृदय में स्थित क्रोध नामक स्थायी भाव का जब विभाव, अनुभाव व संचारी भाव से संयोग होता है तब रौद्र रस होता है।
उदाहरण: श्रीकृष्ण के सुन वचन, अर्जुन क्रोध से जलने लगे। ।
सब शोक अपना भूलकर, करतल-युगल मलने लगे।
प्रश्न - शांत रस की परिभाषा व उदाहरण सहित दीजिए?
उत्तर- सहृदय के हृदय में स्थित निर्वेद नामक स्थायी भाव का जब विभाव, अनुभाव व संचारी भाव से संयोग होता है तब शांत रस होता है।
उदाहरण:-साई इतना दीजिए, जामै कुटुंब समाय ।
मैं भी भूखा न रहूं साधु न भूखा जाय।
प्रश्न - करूण रस की परिभाषा उदाहरण सहित दीजिए?
उत्तर- सहृदय के हृदय में स्थित शोक नामक स्थायी भाव का जब विभाव, अनुभाव व संचारी भाव से संयोग होता है तब करूण रस होता है।
उदाहरण:- प्रिय वह मेरा प्राण प्यारा कहाँ है ?
दुःख जलनिधि डूबी का सहारा कहाँ है?
प्रश्न - हास्य रस की परिभाषा व उदाहरण सहित दीजिए?
उत्तर- सहृदय के हृदय में स्थित हास नामक स्थायी भाव का जब विभाव, अनुभाव व संचारी भाव से संयोग होता है तब हास्य रस होता है।
उदाहरण:- इस दौड धूप में क्या रखा आराम करो, आराम करो।
आराम जिंदगी की कुंजी, इससे न तपेदिक होती।
प्रश्न - भयानक रस की परिभाषा व उदाहरण सहित दीजिए?
उत्तर- सहृदय के हृदय में स्थित भय नामक स्थायी भाव का जब विभाव, अनुभाव व संचारी भाव से संयोग होता है तब भयानक रस होता है।
उदाहरण:- नभ ते झपटत बाज लखि, भूल्यों सकल प्रपंचा
केपित तन व्याकुल नयन लावक हिल्यो ।
प्रश्न - वात्सल्य रस की परिभाषा व उदाहरण सहित दीजिए?
उत्तर- सहृदय के हृदय में स्थित वत्सलता नामक स्थायी भाव का जब विभाव, अनुभाव व संचारी भाव से संयोग होता है तब वात्सल्य रस होता है।
उदाहरण:- जसोदा हरि पालनै झुलावै।
हलरावें, दुलरावैं मल्हारे, जोइ-सोइ कछु गावै।
(कक्षा-9वी हिन्दी कृतिका पाठ-1 इस जल प्रलय में संपूर्ण प्रश्न- उत्तर)
प्रश्न - विभत्स रस की परिभाषा व उदाहरण सहित दीजिए?
उत्तर- सहृदय के हृदय में स्थित जुगुत्सा नामक स्थायी भाव का जब विभाव, अनुभाव व संचारी भाव से संयोग होता है तब विभत्स रस होता है।
उदाहरण:-समाप्त हो चुका तो भी धधक रही थी ज्वाला।
दारुण दृश्य ! रुधिर की छीटें अस्थिखण्ड की माला।
प्रश्न - अद्भुत रस की परिभाषा व उदाहरण सहित दीजिए?
उत्तर- सहृदय के हृदय में स्थित आश्चर्य नामक स्थायी भाव का जब विभाव, अनुभाव व संचारी भाव से संयोग होता है तब अद्भुत रस होता है।
उदाहरण:- अखिल भुवन चर-अचर सब, हरि मुख में लाख मातु।
चकित भई गद्-गद् वचन, विकसित दृग पुलकातु ।
प्रश्न- रस निष्पत्ति कैसे होती है?
उत्तर - सहृदय के हृदय में स्थित स्थायी भाव का विभाव, अनुभाव व संचारी भाव से संयोग होने पर रस निष्पत्ति होती है।
प्रश्न - स्थायी भाव व संचारी भाव में अन्तर बताइये
उत्तर -
(1) सहृदय के हृदय में स्थायी रूप से रहने वाले भावो को स्थायी
भाव कहते है। जबकि संचारी भाव पानी के बुलबुले की तरह
बनते व बिगड़ने रहते हैं|
(2)प्रत्येक रस का एक स्थायी भाव होता है।जबकि प्रत्येक रस के साथ कई संचारी भाव हो सकते है।
(3) स्थायी भाव की संख्या दस है। जबकि संचारी भाव की संख्या तैतीस मानी जाती है।
प्रश्न - विभाव व अनुभाव मे अन्तर स्पष्ट कीजिए?
उत्तर -
(1)रस के स्थायी भाव को जागृत करने वाले कारण को
विभाव कहते है। जबकि स्थायी भाव के जाग्रत होने पर
आश्रय की चेष्टाएँ अनुभाव कहलाती है।
(2) विभाव दो प्रकार के होते है :-आलम्बन व उद्दीपन । जबकि अनुभाव पाँच प्रकार के होते हैं कायिक, वाचिक, मानसिक, सात्विक एवं आहार्य।
ये भी उपयोगी है:-

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.