![]() |
| Class- 9 Hindi Kritika lesson-1 question answer |
कक्षा- 9 वी हिन्दी कृतिका
पाठ-इस जल प्रलय में
प्रश्न- 1 बाढ़ की खबर सुनकर लोग किस तरह की तैयारी करने लगे ?
उत्तर - बाढ़ की खबर सुनकर लोग अत्यावश्यक सामानों को जुटाने लगे। लोग ईधन, आलु, मोमबत्ती, दियासलाई, पीने का पानी और कंपोज की गोलियां जमा करने लगे ताकि बाढ़ से घिर जाने पर भी उनका गुजारा हो सकें।
प्रश्न- 2 बाढ़ की सही जानकारी लेने और बाढ़ का रुप देखने के लिए लेखक क्यों उत्सुक था?
उत्तर - लेखक कई वर्षों से बाढ़- पीड़ित क्षेत्रों में काम करते रहे। लेकिन उन्होने बाढ़ से घिरने, बहने और भोगने का अनुभव कभी नही किया है। इसलिए बाढ़ की सही जानकारी लेने और बाढ का रूप देखने के लिए लेखक उत्सुक था।
प्रश्न -3 सबकी ज़बान पर एक ही जिज्ञासा- 'पानी कहाँ तक आ गया है ? '- इस कथन से जनसमूह की कौन-सी भावनाएँ व्यक्त होती है ?
उत्तर- 'पानी कहाँ तक आ गया है- इस कथन से जनसमूह की उत्सुकता,आशंका, डर और चिंता की भावनाएं व्यक्त होती हैं।
प्रश्न- 4 ' मृत्यु का तरल दूत' किसे कहा गया है और क्यों ?
उत्तर- 'मृत्यु का तरल दूत' बाढ़ के पानी को कहा गया है क्योंकि हर वर्ष बाढ़ से कितने ही प्राणियों की मृत्यु हो जाती है।
प्रश्न- 5 आपदाओं से निपटने के लिए अपनी तरफ से कुछ सुझाव दीजिए ?
उत्तर- आपदाओं से निपटने के लिए सुझाव :-
(1) वृक्षारोपण अधिक से अधिक करना चाहिए|
(2) बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में पानी निकासी के लिए विशेष उपाय करना चाहिए।
(3)आपदा के समय लोगो को अपनी सुरक्षा के लिए उपाय बताने चाहिए।
प्रश्न- 6 'ईह! जब दानापुर डूब रहा था तो पटनियाँ बाबू लोग उलटकर देखने भी नहीं गए... अब बूझो!' इस कथन द्वारा लोगो की किस मानसिकता पर चोट की गई है ?
उत्तर- इस कथन से लोगो की स्वार्थी मानसिकता पर चोट की गई है। वे संकट के समय एक- दूसरे की मदद नही करते बल्कि अपना स्वार्थ पूरा करने में लगे रहते है।
प्रश्न- 7 खरीद बिक्री बंद हो चुकने पर भी पान की बिक्री अचानक क्यों बढ़ गई थी ?
उत्तर- खरीद-बिक्री बंद हो चुकने पर भी पान की बिक्री अचानक बढ़ गई क्योंकि लोग बाढ़ को देखने के लिए और पानी कहाँ तक आ गया है, इस बारे में चर्चा करने के लिए पान की दुकान पर आ रहे थे। वे पान खाते हुए बाढ़ के बारे में चर्चा कर रहे थे।।
प्रश्न- 8 जब लेखक को यह अहसास हुआ कि उसके इलाके में भी पानी घुसने की संभावना है तो उसने क्या-क्या प्रबंध किए ?
उत्तर- लेखक को जब यह अहसास हुआ कि उसके इलाके में भी पानी घुसने की संभावना है तो उसने घर में ईधन, आलू, मोमबत्ती ,दियासलाई, पीने का पानी और कांपोज की गोलियों का प्रबंध किया और बाढ़ की प्रतीक्षा करने लगे।
प्रश्न- 9 बाढ़ पीड़ित क्षेत्र में कौन-कौन सी बीमारियों के फैलने की आशंका रहती है?
उत्तर- बाढ़ पीड़ित क्षेत्र में हैजा, मलेरियां, आंत्रशोध, पकाही घाव (पानी मे पैर की ऊँगलियाँ सड़ जाती हैं) आदि बीमारियां फैलने की आशंका रहती है।
प्रश्न-10 नौजवान के पानी में उतरते ही कुत्ता भी पानी में कूद गया । दोनो ने किन भावनाओ के वशीभूत होकर ऐसा किया ?
उत्तर- नौजवान और उसके कुत्ते मे भावनात्मक प्रेम था। नौजवान अपने कुत्ते से अत्यधिक स्नेह करता था और कुत्ता भी अपने स्वामी को नही छोड़ सकता था। इसप्रकार दोनो ने अपने भावनात्मक लगाव और स्नेह के वशीभूत होकर ऐसा किया।
प्रश्न- 11 "अच्छा है ,कुछ भी नहीं। कलम थी, वह भी चोरी चली गई। अच्छा है, कुछ भी नहीं-मेरे पास |' मूवी कैमरा, टेप रिकार्डर आदि की तीव्र उत्कंठा होते हुए भी लेखक ने अंत में उपर्युक्त कथन क्यों कहा ?
उत्तर- लेखक ने अंत मे उपर्युक्त कथन कहा क्योंकि यदि उसके पास मूवी कैमरा , टेप रिकार्डर या कलम होती तो वह बाढ़ के दृश्यों को चित्रित करने में लग जाता और उसका प्रत्यक्ष अनुभव और साक्षात् दर्शन नहीं कर पाता।
प्रश्न -12 आपने भी देखा होगा कि मीडिया द्वारा प्रस्तुत की गई घटनाएं कई बार समस्याएं बन जाती है, ऐसी किसी घटना का उल्लेख कीजिए|
उत्तर- स्वयं किसी ऐसी घटना का वर्णन कीजिए|
प्रश्न 13 अपनी देखी सुनी किसी आपदा का वर्णन कीजिए|
उत्तर- स्वयं किसी आपदा का वर्णन कीजिए|
अतिरिक्त महत्वपूर्ण प्रश्न :-
प्रश्न - गोलंबर के पास जनसंपर्क की गाड़ी क्या ऐलान कर रही थी?
उत्तर- गोलंबर के पास जनसंपर्क की गाड़ी लाउडस्पीकर पर बाढ़ आने की संभावना पर लोगो को सावधान कर रही थी।
प्रश्न - रेणूजी के मित्रों के नाम लिखिए?
उत्तर- रेणूजी के मित्रो के नाम है- जितेंद्र जी, विनीता जी, बाबू भैया, इंदिरा जी ।
Class 9 important:-
कक्षा- 9 वी महत्वपूर्ण प्रश्न- उत्तर

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.