![]() |
| Class- 10 Hindi Paper |
त्रैमासिक परीक्षा पेपर 2026-26
कक्षा-10 वी
विषय- हिन्दी
पूर्णांक - 75 समय -3 घंटा
निर्देश :-
i सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
ii. प्रत्येक प्रश्न के लिए आवंटित अंक उसके सम्मुख अंकित हैं।
प्रश्न क्रमांक 1 से 5 तक 30 वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं। प्रत्येक उप-प्रश्न पर 1 अंक निर्धारित हैं।
iv. प्रश्न क्रमांक 6 से 17 तक कुल 12 प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न पर 2 अंक निर्धारित हैं। शब्द सीमा लगभग 30 शब्द हैं।
प्रश्न क्रमांक 18 से 20 तक कुल 3 प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न पर 3 अंक निर्धारित हैं। शब्द सीमा लगभग 75 शब्द हैं।
V. प्रश्न क्रमांक 21 से 23 तक कुल 3 प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न पर 4 अंक निर्धारित हैं। शब्द सीमा लगभग 120 शब्द हैं।
vi. vii. प्रश्न क्रमांक 6 से 23 तक सभी प्रश्नों के आंतरिक विकल्प दिए गए हैं।
1. सही विकल्प का चयन कर लिखिए -
(1x6=6)
i. आचार्य रामचंद्र शुक्ल ने हिन्दी पद्य साहित्य को विभाजित किया है -
(अ) तीन कालों में
(ब) चार कालों में
(स) सात कालों में
(द) आठ कालों में
ii. 'परसु' का अर्थ होता है -
(अ) पत्थर
(ब) बाण
(स) फरसा
(द) धनुष
iii. "विभावानुभाव व्यभिचारी संयोगाद्रस: निष्पत्ति" यह परिभाषा है
(अ) आचार्य विश्वनाथ की
(ब) मम्मट की
(स) पं. जगन्नाथ की
(द) भरतमुनि की
iv. अंतिम बार हालदार साहब ने नेताजी की मूर्ति पर कौन-सा चश्मा लगा देखा था ?
(अ) प्लास्टिक का
(ब) स्टील का
(स) सरकंडे का
(द) संगमरमर का
v. जिन मूल शब्दों से मिलकर समास बना है उसमें से पहले पद को कहते हैं -
(अ) पूर्वापर
(ब) पूर्वपद
(स) उत्तर पद
(द) मध्य पद
vi 'माता का अँचल' पाठ के आधार पर मकई के खेत में झुण्ड चर रहा था
(अ) बकरियों का
(ब) भैसों का
(स) भेड़ों का
(द) चिड़ियों का
2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कर लिखिए (1x6=6)
1. तुलसीदास ने रामचरितमानस की रचना --- -भाषा में की थी ।
ii. आश्रय की बाह्य शारीरिक चेष्टाओं को----- कहते हैं।
iii. विस्तृत कलेवर वाले काव्य को ----कहते हैं।
iv. दिल्ली चलो का नारा ------ ने दिया था।
V. -------- वाक्य से किसी क्रिया के करने या होने की सामान्य सूचना मिलती है।
vi. भोलानाथ और उसके साथी 'अमोले' को घिसकर---- बनाते थे ।
3. निम्नलिखित कथनों के समक्ष सत्य या असत्य लिखिए -
(1x6=6)
1. सूरदास के पद में तेल की गागरि' श्रीकृष्ण को कहा गया है।
2.संचारी भावों की संख्या पैतीस मानी गई है।
3.बालगोबिन भगत मँझले कद के गोरे चिट्टे व्यक्ति थे। व्यक्ति थे।
4. लेखक ने मइयों के आँचल को प्रेम और शांति के चंदोवे की छाया कहा है।
5. वाच्य के चार प्रकार है।
6. लेखक शिवपूजन सहाय के पिता आटे की गोलियाँ मछलियों को खिलाते थे।
4. सही जोड़ी मिलान कर लिखिए -(1x6=6)
स्तम्भ (अ) स्तम्भ (ब)
भृगुकुल के ध्वज--- दोहा
माता------ सन्नाटा
कहानी के तत्व----बहुत प्रिय
निस्तब्धता---------महतारी
गले का हार -----------छ:
अर्धसम मात्रिक छंद----परशुराम
5. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य में लिखिए -
(1) राम लक्ष्मण परशुराम संवाद किस घटना के कारण हुआ था?
(2)उद्द्दीपन किसे कहते है?
(3) बालगोबिन भगत की प्रभातियाँ किस माह से शुरू होकर किस माह तक चलती थी ?
(4)दो स्वरों के आपस में मिलने पर कौन-सी संधि होगी?
(5) आम के आम गुठली के दाम' लोकोक्ति का अर्थ लिखिए।
(6) हिंदी का स्मरण-शिल्प में लिखा गया पहला उपन्यास कौन सा माना जाता है?
6. रीतिकाल की कोई दो विशेषताएँ / प्रवृत्तियाँ लिखिए।
अथवा
नई कविता के कोई- दो कवि एवं उनकी एक-एक रचना का नाम लिखिए ।
7. सूरदास अथवा तुलसीदास की काव्यगत विशेषताएँ निम्नलिखित बिन्दुओं के आधार पर लिखिए -
1. दो रचनाएँ ii. भावपक्ष कलापक्ष
8. कृष्ण के प्रति अपने अनन्य प्रेम को गोपियों ने किस प्रकार अभिव्यक्त किया है ?
अथवा
राम-लक्ष्मण-परशुराम संवाद' पाठ के आधार पर राम के स्वभाव की कोई दो विशेषताएँ लिखिए।
9. गोपियों ने उद्धव से योग की शिक्षा कैसे लोगों को देने की बात कही है ?
अथवा
लक्ष्मण ने वीर योद्धा की क्या-क्या विशेषताएँ बताई है? कोई दो विशेषताएँ लिखिए ।
10. प्रबंध काव्य किसे कहते है? प्रबंध काव्य के भेद के नाम लिखिए |
अथवा
हास्य रस की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए ।
11. महाकाव्य और खंडकाव्य में कोई दो अंतर लिखिए।
अथवा
चौपाई छंद के लक्षण उदाहरण सहित लिखिए।
12. रिपोर्ताज किसे कहते है? किसी एक रिपोर्ताज का नाम उसके लेखक सहित लिखिए।
अथवा
जीवनी और आत्मकथा में कोई दो अंतर लिखिए।
13. स्वयं प्रकाश अथवा रामवृक्ष बेनीपुरी की साहित्यिक विशेषताएँ निम्नलिखित बिन्दुओं के आधार पर लिखिए -
(1)दो रचनाएँ,(2)भाषा-शैली
14. मूर्ति पर लगा सरकंडे का चश्मा क्या उम्मीद जगाता है ?
अथवा
बालगोबिन भगत की दिनचर्या लोगों के अचरज का कारण क्यों थी ?
15. कैप्टन बार-बार मूर्ति पर चश्मा क्यों लगा देता था ?
अथवा
बालगोबिन भगत के मधुर गायन की विशेषताएँ लिखिए ।
16. निम्नलिखित वाक्यांश के लिए एक शब्द लिखिए -
1. जो बात लोगों से सुनी गई हो|
2 कम खर्च करने वाला मितव्ययी
अथवा
निम्नलिखित मुहावरों का अर्थ लिखते हुए वाक्य में प्रयोग कीजिए -
1. आग में घी डालना
ii. चार चाँद लगना
17. भोलानाथ अपने साथियों को देखकर सिसकना क्यों भूल जाता है? लिखिए ।
अथवा
बच्चें माता- पिता के प्रति अपने प्रेम को कैसे अभिव्यक्त करते हैं ? लिखिए |
18. निम्नलिखित काव्यांश का संदर्भ-प्रसंग सहित भावार्थ लिखिए -
हमारे हरि हारिल की लकरी।
मन क्रम बचन नंद नंदन उर, यह दृढ़ करि पकरी।
जागत सोवत स्वप्न दिवस निसि, कान्ह कान्ह जकरी।
सुनत जोग लागत है ऐसों, ज्यौं कुरुई ककरी।
सु तौ ब्याही हमको लै आए. देखी सुनी न करी।
यह तो सूर तिनहिं लै सौपों जिनके मन चकरी।
अथवा
नाथ संभुधनु भंजनिहारा। होइहि केउ एक दास तुम्हारा ॥
आयेसु काह कहिअ किन मोही। सुनि रिसाइ बोले मुनि कोही ॥
सेवकु सो जो करै सेवकाई। अरि करनी करि करिअ लराई ॥
सुनहु राम जेहि सिवधनु तोरा । सहसबाहु सम सो रिपु मोरा ॥
19. निम्रलिखित गद्यांश की संदर्भ-प्रसंग सहित व्याख्या लिखिए -
अब हालदार साहब को बात कुछ-कुछ समझ में आई। एक चश्मेवाला है जिसका नाम कैप्टन है। उसे नेताजी की बगैर चश्मेवाली मूर्ति बुरी लगती है। बल्कि आहत करती है, मानो चश्मे के वगैर नेताजी को असुविधा हो रही हो। इसलिए वह अपनी छोटी-सी दुकान में उपलब्ध गिने-चुने फ्रेमों में से एक नेताजी की मूर्ति पर फिट कर देता है। लेकिन जब कोई ग्राहक आता है और उसे वैसे ही फ्रेम की दरकार होती है जैसा मूर्ति पर लगा है तो कैप्टन चश्मेवाला मूर्ति पर लगा फ्रेम संभवतः नेताजी से क्षमा माँगते हुए लाकर
ग्राहक को दे देता है और बाद में नेताजी को दूसरा फ्रेम लौटा देता है। वाह। भई खूब ! क्या आइडिया है।
अथवा
वह गृहस्थ थे, लेकिन उनकी सब चीज 'साहब' की थीं। जो कुछ खेत में पैदा होता, सिर पर लादकर पहले उसे साहब के दरबार में ले जाते जो उनके घर से चार कोस दूर था एक कबीरपंथी मठ से मतलब वह दरबार में भेंट रूप रख दिया जाकर प्रसाद रूप में जो उन्हें मिलता, उसे घर लाते और उसी से गुजर चलाते ।
20. धूम्रपान को रोकने के लिए उसकी हानियाँ बताते हुए एक विज्ञापन 25 से 50 शब्दों में तैयार कीजिए।
अथवा
'परोपकार का महत्त्व' विषय पर एक अनुच्छेद लिखिए।
21. निम्नलिखित अपठित काव्यांश अथवा गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए -
मनमोहिनी प्रकृति के जो गोद में बसा है, सुख स्वर्ग सा जहाँ है वह देश कौन-सा है ? जिसका चरण निरंतर रत्नेश धो रहा है, जिसका मुकुट हिमालय, वह देश कौन-सा है ?
1. रत्नेश शब्द के दो पर्यायवाची लिखिए। सागर, समुद्र
2.उपर्युक्त पंक्तियों में किस देश की बात हो रही है?
3. हिमालय शब्द का सन्धि विच्छेद कर सन्धि का नाम लिखिए ।
अथवा
लोग कहते हैं कि मेरा जीवन नाशवान है। मुझे एक बार पढ़कर लोग फेंक देते हैं। मेरे लिए एक कहावत बनी है "पानी केरा बुदबुदा अस अखबार की जात, पढ़ते ही छिप जात है, ज्यों तारा प्रभात। पर मुझे अपने इस जीवन पर भी गर्व है। मर कर भी मैं दूसरों के काम आता हूँ। मेरे सच्चे प्रेमी मेरे सारे शरीर को फाइल में क्रम से सँभाल कर रखते हैं। कई लोग मेरे उपयोगी अंगों को काटकर रख लेते हैं। में रद्दी बनकर भी ग्राहकों की कीमत का एक तिहाई भाग अवश्य लौटा देता हूँ। इस प्रकार महान उपकारी होने के कारण में दूसरे ही दिन नया जीवन पाता हूँ और अधिक ज़ोर-शोर से सज-धज के आता हूँ। इस प्रकार एक बार फिर सबके मन में समा जाता हूँ। तुमको भी ईर्ष्या होने लगी है न मेरे जीवन से। भाई ईर्ष्या नहीं स्पर्धा करो। आप भी मेरी तरह उपकारी बनो। तुम भी सबकी आँखों के तारे बन जाओगे।
(1)उपर्युक्त गद्यांश का उपयुक्त शीर्षक लिखिए। ii
.(2)अख़बार क्या-क्या लाभ पहुँचाता है ?
(3) उपर्युक्त गद्यांश का सारांश लिखिए।
22. अपने जिले के जिलाधीश को ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर प्रतिबंध लगाने हेतु आवेदन पत्र लिखिए ।
अथवा
समय के सदुपयोग और परिश्रम पर बल देते हुए अपने छोटे भाई को पत्र लिखिए ।
23. निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर रुपरेखा सहित सारगर्भित निबंध लिखिए -
1. विद्यार्थी जीवन में नैतिक मूल्यों का महत्त्व
ii. प्रदूषण नियंत्रण: कारण एवं निदान
iii. शिक्षा के क्षेत्र में इन्टरनेट की उपयोगिता
iv. पुस्तकालय का महत्त्व
v. मेरी स्मरणीय यात्रा

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.