सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Post

Premchand-Jivan parichay

 प्रेमचंद- लेखक परिचय Premchand- Jivan parichay ( 1) रचनाएँ:- गोदान, गबन, कर्मभूमि, रंगभूमि (2 ) भाषा:-  प्रेमचन्द जी की भाषा सहज, सरल एवं मुहावरेदार है। उन्होंने लोक प्रचलित शब्दों का प्रयोग कुशलतापूर्वक किया है। उनकी भाषा भावों की अनुगामिनी है। प्रेमचन्द जी की भाषा में हिन्दी, उर्दू के शब्दो का प्रयोग बहुतायत में हुआ है। उनकी भाषा आदर्श भाषा है। ( 3) शैली:- प्रेमचंद की शैली सरस, प्रवाहमय तथा सरल हैं। इन्होने लेखन में वर्णनात्मक विचारात्मक, व्याख्यात्मक व संवाद शैली को अपनाया है।प्रेमचंद की शैली भाषा के अनुरुप है जो आमजन के लिए रुचिकर है। ( 4) साहित्य में स्थान :-  प्रेमचन्द हिन्दी साहित्य के प्रमुख साहित्यकार है। उनकी रचनाएँ आज भी प्रचलित है। प्रेमचन्दजी हिन्दी साहित्य में उपन्यास सम्राट व कहानी सम्राट के रूप में प्रसिद्ध हैं। यह भी देखे:-  कक्षा- 9 वी महत्वपूर्ण प्रश्न- उत्तर रस (कक्षा-9 से12) सभी महत्वपूर्ण प्रश्न हिन्दी व्याकरण

निबंध- विज्ञान के चमत्कार Wonder of Science hindi


विज्ञान के चमत्कार

अथवा

विज्ञान के वरदान और

अभिशाप
अथवा
विज्ञान की देन
अथवा
विज्ञान और मानव
अथवा
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
अथवा

विज्ञान का जीवन पर प्रभाव
अथवा

विज्ञान के बढ़ते चरण

रूपरेखा :-
(1) प्रस्तावना
(2) विज्ञान वरदान के रूप में
(3) विज्ञान अभिशाप के रूप में,
(4) उपसंहार ||

प्रस्तावना- आज हम विज्ञान के युग में साँस ले रहे हैं। आज विज्ञान ने मानव जीवन के प्रत्येक पहलू को प्रभावित किया है। यदि हमारे पूर्वज अपनी कब्रों से उठकर आज की दुनिया को देखें तो उन्हें अपनी आँखों पर यह विश्वास नहीं होगा कि हम कभी इस दुनिया में निवास करते थे।


विज्ञान वरदान के रूप में:- विज्ञान में मनुष्य का जीवन सुख, वैभव तथा समृद्धि से सम्पन्न बना है। आज विज्ञान ने अनेक क्षेत्रों में आशातीत उन्नत की है, जैसे
(1) खाद्यान्न के क्षेत्र में :-खाद्यान्न के क्षेत्र में विज्ञान ने क्रान्ति मचा दी है। वर्तमान युग में किसान वर्षा ऋतु पर आश्रित नहीं रहता अपितु ट्यूब-वैलों से खेतों को सींच रहा है।

(2) उद्योग एवं विज्ञान:- मशीनों के द्वारा आज औद्योगिक क्षमता का विकास तीव्र गति से हो रहा है। जो कार्य पहले सौ व्यक्तियों द्वारा पूरा होता था आज मशीनों के द्वारा कम समय में एक ही व्यक्ति पूरा कर लेता है।


(3) शिक्षा के क्षेत्र में:- वर्तमान समय में टी. वी, रेडियो तथा कम्प्यूटरों के माध्यम से शिक्षा दी जा रही है। चित्रपट पर प्रदर्शित राजनीतिक वार्ता, प्राकृतिक दृश्य तथा शैक्षिक कार्यक्रम शिक्षा के क्षेत्र में उपयोगी सिद्ध हो रहे हैं।

(4) आवागमन के क्षेत्र में :-प्राचीन समय में यात्रा करना बहुत ही कष्टप्रद तथा भययुक्त होता था, लेकिन वैज्ञानिक आविष्कार के द्वारा आज रेल, मोटर तथा वायुयानों के माध्यम से मानव सम्पूर्ण विश्व की यात्रा कुछ घण्टों में ही पूरा कर लेता है।

Essay- Wonder of science

(5) चिकित्सा के क्षेत्र में:- आज विज्ञान के माध्यम से अनेक घातक बीमारियों का एक्स-रे द्वारा आन्तरिक फोटो लेकर सरलता से पता लगा लिया जाता है। कैंसर जैसी प्राणलेवा बीमारी का इलाज भी सम्भव हो गया है। ऑपरेशन के द्वारा न जाने कितने इंसानों को नया जीवन मिलता है।

(6) संचार के क्षेत्र में :-संचार के क्षेत्र में भी विज्ञान ने अभूतपूर्व उन्नति की है। टेलीफोन, टेलीग्राम तथा टेलीविजन के द्वारा हम घर बैठे ही सम्पूर्ण देश के लोगों का हाल जान सकते हैं।


उपसंहार- विज्ञान स्वयं में शक्ति नहीं है। वह मनुष्यों के हाथों में आकर ही शक्तिशाली बना है। उसका है और प्रकृति की संरचना से खिलवाड़ किया है। शुभ और अशुभ प्रयोग मनुष्य के हाथ में ही है। ईश्वर मनुष्य को ऐसी बुद्धि दे कि वह मनुष्य के संहार के लिए इसका प्रयोग न करे।


निबंध - जीवन में खेलों का महत्व


Essay- Wonder of science





 जीवन में खेलों का महत्व
अथवा
जीवन और खेल

 रूपरेखा-
(1) प्रस्तावना, 
(2) व्यस्त जीवन एवं खेल
 (3) खेलों का महत्व
 (4) उपसंहार 


प्रस्तावना - मानव प्रातः से सायंकाल तक कार्य में जुटा रहता है। निरन्तर कार्य के बोझ से वह घुटन एवं बेचैनी का अनुभव करता है उसकी इच्छा होती है कि वह कुछ समय अवकाश के क्षणों में ऐसा साधनअपनाऐं  जिसके माध्यम से उसके मन-मस्तिष्क को शान्ति मिले । इसका सर्वोत्तम साधन खेलों को ठहराया गया है।

व्यस्त जीवन एवं खेल:--आज मानव का जीवन इतना व्यस्त है कि यह प्रातः से लेकर शाम तक किसी न किसी कार्य में व्यस्त रहता है। रोजी-रोटी की समस्या के कारण दिन-प्रतिदिन चिन्तित रहता है। आवश्यकता से अधिक श्रम उसे कमजोर बना देता है। ऐसी स्थिति में पुनः शक्ति प्राप्त करने के लिए किसी-न-किसी प्रकार का खेल अथवा व्यायाम अपेक्षित है। खेल का मन तथा मस्तिष्क से घनिष्ठ सम्बन्ध है। खेल के मैदान में उतरने पर मन प्रसन्नता से भर उठता है।

खेलों का महत्त्व - खेल से मन बहलाव के साथ-साथ हमारे समय का भी अच्छा उपयोग होता है। खेल से मानव में नयी स्फूर्ति तथा शक्ति का संचार होता है। खेल आपस के बैर भाव को भुलाकर ऐसी एकता का प्रदर्शन करते हैं जो देखते ही बनती है। खेल हमें अनुशासन का पाठ पढ़ाते हैं। संगठन तथा एकता का विकास भी खेलों के माध्यम से होता है। खिलाड़ी हमारे देश का नाम रोशन करते हैं। खेल इंसान की रोजी-रोटी में सहायक हैं। खिलाड़ी प्रतिपल चुस्ती तथा स्फूर्ति का अनुभव करता है। वह प्रत्येक कार्य को चाहे वह शरीर से सम्बन्धित हो अथवा मस्तिष्क से, उसे तुरन्त पूरा कर लेता है। 

उपसंहार:- निष्कर्ष रूप में कह सकते हैं कि जीवन में खेलों का महत्त्वपूर्ण स्थान है। इसमें जरा भी शंका गुंजाइश नहीं है। कुछ लोगों की यह धारणा गलत है कि खेलों में समय नष्ट होता है अत: खेल बालक के शारीरिकव मानसिक विकास के लिए आवश्यक है ं|


 

निबंध-

वृक्षारोपण
अथवा
वन संरक्षण

रूपरेखा
- (1) प्रस्तावना,
(2) भारतीय संस्कृति और वृक्ष,
(3) वनों से लाभ,
(4) वृक्षों के कटने से हानियाँ
(5) वृक्षारोपण कार्यक्रम,
(6) उपसंहार


प्रस्तावना- भारत की संस्कृति एवं सभ्यता वनों में ही पल्लवित तथा विकसित हुई है। वृक्ष मानव का एक तरह से जीवन सहचर है। वृक्षों के अभाव में न तो सरोवर जल से आपूरित रहते हैं और न सरिताएँ ही कल-कल ध्वनि से प्रवाहित होती हैं। वृक्षों की जड़ों से वर्षा ऋतु का जल धरती की गोद में पहुंचता है।
भारतीय संस्कृति और वृक्ष- भारत की सभ्यता वनों की गोद से ही विकासमान हुई है। हमारे ऋषि तथा मुनियों ने वृक्ष की छाया में बैठकर ही ज्ञान के भण्डार को मानव को सौंपा है। वनों की गोद में ही गुरुकुलों की स्थापना की गयी थी। इन गुरुकुलों में अर्थशास्त्री, शासक, दार्शनिक तथा राष्ट्र निर्माता शिक्षा ग्रहण करते थे। इन्हीं वनों में आचार्य तथा ऋषि, मानव के हित-साधन के लिए अनेक सूत्रों की खोज करते थे। वनों की हरीतिमा, पक्षियों का कलरव, पुष्पों से आच्छादित लताएँ, भ्रमरों की गुंजार तथा तितलियों की अठखेलियाँ मानव-मन को सहज ही अपनी ओर आकर्षित कर लेती हैं।


वनों से लाभ-वनों से हमें भवन निर्माण की सामग्री मिलती है। औषधियाँ, जड़ी-बूटियाँ, गोंद, घास तथा जानवरों का चारा वनों से ही प्राप्त होता है। वृक्ष वर्षा में भी सहायक हैं। रंग तथा कागज का स्रोत भी वन है वन तापमान को सामान्य बनाने में सहायक हैं। ये मिट्टी के कटाव पर अंकुश लगाते हैं। दूषित वायु  को ग्रहण करके शुद्ध एवं जीवनदायक वायु हमें प्रदान करते हैं। मानव की जिन्दगी के लिए जितनी वायु तथा जल आवश्यक है, उतने वृक्ष भी आवश्यक है।


वृक्षों के कटने से हानियाँ- आज मानव भौतिक प्रगति के  लिए आतुर है। वह वृक्षों को अपने स्वार्थ पूर्ति के लिए निष्ठुरता से काट रहा है। औद्योगिक प्रतिस्पर्धा तथा जनसंख्या की वृद्धि के फलस्वरूप वन क्षेत्र दिन-प्रतिदिन घटता चला जा रहा है। वृक्षों पर चहचहाने वाले पक्षियों का कलरव समाप्त-सा होरहा हैं| पक्षी प्राकृतिक सन्तुलन स्थिर रखने के प्रमुख कारक हैं।
वृक्षारोपण कार्यक्रम-वृक्षारोपण के महत्व को भूतपूर्व केन्द्रीय खाद्य मन्त्री श्री कन्हैयालाल माणिकलाल मुंशी ने स्वीकारा था। इसके पश्चात् इस कार्यक्रम को दिन-प्रतिदिन विस्तृत किया जाता रहा है।
उपसंहार- आज हमारे देशवासी वनों तथा

 वृक्षों की महत्ता को एक स्वर से स्वीकार कर रहे हैं। वन हमारे  राष्ट्र की अनिवार्य आवश्यकता है। देश की समृद्धि में वृक्षों का अपूर्व योगदान है।  इसलिए राष्ट्र के हर नागरिक का यह कर्त्तव्य बनता है कि वह वृक्षों को लगाकर धरती को हरा-भरा बनाये रखें |

👉Essay- Wonder of science


👉निबंध - जीवन में खेलों का महत्व











टिप्पणियाँ

Popular Post

Class-10 Hindi modal paper

     Class- 10 Hindi Paper त्रैमासिक परीक्षा पेपर 2026-26 कक्षा-10 वी विषय- हिन्दी पूर्णांक - 75      समय -3 घंटा निर्देश :- i सभी प्रश्न अनिवार्य हैं। ii. प्रत्येक प्रश्न के लिए आवंटित अंक उसके सम्मुख अंकित हैं। प्रश्न क्रमांक 1 से 5 तक 30 वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं। प्रत्येक उप-प्रश्न पर 1 अंक निर्धारित हैं। iv. प्रश्न क्रमांक 6 से 17 तक कुल 12 प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न पर 2 अंक निर्धारित हैं। शब्द सीमा लगभग 30 शब्द हैं।  प्रश्न क्रमांक 18 से 20 तक कुल 3 प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न पर 3 अंक निर्धारित हैं। शब्द सीमा लगभग 75 शब्द हैं। V. प्रश्न क्रमांक 21 से 23 तक कुल 3 प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न पर 4 अंक निर्धारित हैं। शब्द सीमा लगभग 120 शब्द हैं। vi. vii. प्रश्न क्रमांक 6 से 23 तक सभी प्रश्नों के आंतरिक विकल्प दिए गए हैं। 1. सही विकल्प का चयन कर लिखिए - (1x6=6) i. आचार्य रामचंद्र शुक्ल ने हिन्दी पद्य साहित्य को विभाजित किया है - (अ) तीन कालों में (ब) चार कालों में (स) सात कालों में (द) आठ कालों में ii. 'परसु' का अर्थ होता है - (अ) पत्थर (ब) बाण (स) फरस...

Ras Hindi vyakaran

Ras -Hindi vyakaran रस संपूर्ण प्रश्न-उत्तर कक्षा- 9 से  12 के लिए:- अतिमहत्वपूर्ण प्रश्न- रस किसे है? उत्तर- काव्य को पढ़ते ,सुनते या देखते समय जिस आनन्द की अनुभूति होती है उसे रस कहते हैं । प्रश्न- रस के कितने अंग होते हैं? उत्तर- रस के चार अंग होते हैं- (1)स्थायी भाव (2) विभाव (3)अनुभाव (4)संचारी भाव हिन्दी महत्वपूर्ण निबंध प्रश्न- रस के कितने प्रकार होते है। रस और उनके स्थायी भाव लिखिए ? उत्तर - रस के नौ प्रकार होते हैं:- रस- स्थायी भाव (1) श्रृंगार - रति (2)हास - हास्य (3) करुण  - शोक (4) वीर - उत्साह (5) रौद्र - क्रोध (6)भयानक - भय (7)वीभत्स - जुगुप्सा (घृणा) (8)अद्‌भुत - विस्मय (9)शान्त - निर्वेद (10)वात्सल्य - वत्सलता (दसवां रस वात्सल्य रस को माना जाता है) प्रश्न -वीर रस की परिभाषा व उदाहरण दीजिए? उत्तर -सहृदय के हृदय में स्थित उत्साह नामक स्थायी भाव का जब विभाव, अनुभाव व संचारी भाव से संयोग होता है तब वीर रस होता है। उदाहरण:- बुंदेले हर बोलों के मुख हमने सुनी कहानी थी, खूब लड़ी मर्दानी वह तो झाँसी वाली रानी थी। प्रश्न- श्रृंगार रस की परिभाषा व उदाहरण सहित दीजिए? उत्तर...

Class 12 Hindi modal paper

Class- 12 Hindi modal paper  कक्षा 12वीं त्रैमासिक परीक्षा         विषय-हिन्दी (कुल प्रश्नों की संख्या: 23) (समय : 03 घण्टे) निर्देश - (i) सभी प्रश्न अनिवार्य हैं। (ii) प्रश्न क्र. 1 से 5 तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं, जिसमें सही विकल्प 6 अंक, रिक्त स्थान 7 अंक, सही जोड़ी 6 अंक, एक वाक्य में उत्तर 7 अंक, सत्य/असत्य 6 अंक के प्रश्न होंगे। (iii) प्रश्न क्र. 6 से 15 तक अति लघुउत्तरीय प्रश्न हैं। शब्द सीमा 30 शब्द हैं, प्रत्येक प्रश्न के लिए 2 अंक आंवटित है। (iv) प्रश्न क्र. 16 से 19 तक लघुउत्तरीय प्रश्न हैं। शब्द सीमा 75 शब्द हैं, प्रत्येक प्रश्न के लिए 3 अंक आंवटित है। (v) प्रश्न क्र. 20 से 23 तक विश्लेषणात्मक प्रश्न हैं। शब्द सीमा 120 शब्द हैं, प्रत्येक प्रश्न के लिए 4 अंक आंवटित है। (vi) प्रश्न क्र. 6 से 23 तक सभी प्रश्नों के आंतरिक विकल्प दिए गए हैं। प्र.1 सही विकल्प का चयन कर लिखिए - (1×6=6) (i) 'हो न जाए पथ में रात कहीं सोच-सोच कर जल्दी-जल्दी कौन चलता है? (अ) कुत्ता (ब) पंथी (स) कवि (द) बाज़ (ii) दसवां रस माना गया है - (अ) करुण (ब) श्रृंगार (स) भयानक (द) वात्सल्य ...

Hindi muhavare

Hindi muhavare हिन्दी मुहावरे हिन्दी मुहावरे और उनका अर्थ Hindi muhavare aur arth हिन्दी भाषा में मुहावरे और लोकोक्तियों का प्रयोग बहुतायत में किया जाता है| आज हम देखेंगे हिन्दी के प्रसिद्ध मुहावरे और लोकोक्तियाँ जो कक्षा- 9 वी से 12 वी तक की परिक्षाओं में पुछे जाते हैं|  1. आकाश पाताल एक करना-कठिन परिश्रम करना प्रयोग- रमेश जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए आकाश पाताल एक कर रहा है| 2. अपना उल्लू सीधा करना-स्वार्थ सिद्ध करना प्रयोग - राजनीति में प्रत्येक व्यक्ति अपना उल्लू सीधा करने में लगा है। 3. अन्धे की लाठी- एकमात्र सहारा प्रयोग-श्रवण कुमार अपने माता-पिता के लिए अन्धे की लाठी थे।  4. नौ दो ग्यारह होना- भाग जाना प्रयोग - पुलिस को देखकर चोर नौ दो ग्यारह हो गये।  5. गागर में सागर भरना-अल्प में अधिक प्रयोग-बिहारी ने अपने दोहों में गागर में सागर भर दिया। 6. श्रीगणेश करना - प्रारम्भ करना  प्रयोग-राहुल ने अपने कार्यालय का श्रीगणेश कर दिया है| 7. कमर कसना - तैयार रहना प्रयोग- भारत ने पाकिस्तान को पराजित करने के लिए कमर कस ली है| 8 चार चाँद लगाना - सौन्दर्य ...

हिंदी गद्य की विधाएँ: प्रश्न-उत्तर

हिंदी गद्य साहित्य का विकास एवं प्रमुख विधाएँ: संपूर्ण प्रश्न-उत्तर नोट: यह पोस्ट कक्षा 9वीं से 12वीं (MP Board & NCERT) की परीक्षा के लिए 'हिंदी गद्य साहित्य का विकास', काल विभाजन, गद्य की विधाएँ और उनके अंतर पर आधारित संपूर्ण नोट्स है। प्रश्न 1. हिंदी गद्य साहित्य के विकास का काल विभाजन समझाइए। उत्तर: आधुनिक हिंदी गद्य साहित्य के विकास को अध्ययन की सुविधा के लिए निम्नलिखित युगों में विभाजित किया गया है: क्रम गद्य साहित्य का युग समय सीमा (समय काल) 1 भारतेंदु युग (पुनर्जागरण काल) सन 1850 से 1900 ई. तक 2 द्विवेदी युग (जागरण-सुधार काल) सन 1900 से 1920 ई. तक 3 शुक्ल युग (छायावादी युग) सन 1920 से 1936 ई. तक 4 शुक्लोत्तर युग (छायावादोत्तर युग) सन 1936 से 1950 ई. तक 5 ...

MP Board Class 10th Social Science Quarterly Exam Paper 2026 | कक्षा 10वीं सामाजिक विज्ञान मॉडल पेपर

Class 10 samajik vigyaan tremasik exam paper MP Board Class 10th Social Science Quarterly Exam Model Paper 2026-27 | कक्षा 10वीं सामाजिक विज्ञान त्रैमासिक परीक्षा मॉडल पेपर Mpboard Class 10th Social Science Model Paper 2026: प्रिय विद्यार्थियों! मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) की कक्षा 10वीं त्रैमासिक परीक्षा की बेहतरीन तैयारी के लिए हम आपके लिए लेकर आए हैं सामाजिक विज्ञान (Social Science) का स्पेशल मॉडल प्रश्न पत्र। ​यह पेपर आपके नए सिलेबस, ब्लूप्रिंट और नवीनतम परीक्षा पैटर्न के आधार पर तैयार किया गया है। यदि आप सामाजिक विज्ञान की परीक्षा में 90%+ अंक हासिल करना चाहते हैं, तो इसमें दिए गए सभी वस्तुनिष्ठ (MCQs), अति-लघुउत्तरीय और मानचित्र (Map) वाले प्रश्नों को अच्छे से हल कर लें। ​🔔 परीक्षा की पूरी तैयारी और फ्री PDF के लिए हमसे जुड़ें! ​यदि आप चाहते हैं कि आपको सभी विषयों के मॉडल पेपर्स, वायरल प्रश्न पत्र, चैप्टर-वाइज़ नोट्स सबसे पहले मिलें, तो अभी हमारे ब्लॉग को फालो करें: ​👉 ब्लॉग को फॉलो करें: ऐसे ही अन्य विषयों (गणित, विज्ञान, हिंदी आदि) के पेपर्स पाने के लिए इस पे...