आधुनिक हिंदी साहित्य का इतिहास
प्रश्न -1 आधुनिक काल के हिंदी साहित्य को कितने युगों में विभाजित किया गया हैं प्रत्येक युग के एक-एक कवि का नाम लिखिए?
उत्तर- आधुनिक काल के हिंदी साहित्य को निम्नलिखित युगों में विभाजित किया गया है:-
युग - कवि का नाम
(1)भारतेंदु युग -भारतेंदु हरिश्चंद्र
(2) द्विवेदी युग- महावीर प्रसाद द्विवेदी
(3) छायावाद -जयशंकर प्रसाद
(4) प्रगतिवाद- सूर्यकांत त्रिपाठी निराला
(5) प्रयोगवाद- अज्ञेय
(6)नई कविता- गिरिजा कुमार माथुर
प्रश्न -2 आधुनिक काल की तीन विशेषताएं लिखिए?
उत्तर - (1)खड़ी बोली का प्रयोग
(2) राष्ट्रीय चेतना का स्वर
(3) प्राचीन एवं नवीन का समन्वय
प्रश्न -3 छायावाद की तीन विशेषताएं लिखिए?
उत्तर -(1) कल्पना की प्रधानता
(2) प्रेम सौंदर्य के काव्य की रचना
(3) लाक्षणिक भाषा का प्रयोग
प्रश्न -4 छायावाद की चार प्रमुख कवियों के नाम व उनकी दो रचना का नाम लिखिए?
उत्तर - (1) जयशंकर प्रसाद -कामायनी ,लहर
(2)सूर्यकांत त्रिपाठी निराला-परिमल ,राम की शक्ति पूजा
(3)महादेवी वर्मा- निरजा ,निहार
(4)सुमित्रानंदन पंत -पल्लव ,गुंजन
प्रश्न -5 प्रगतिवाद की तीन विशेषताएं लिखिए?
उत्तर-(1) यथार्थवादी दृष्टिकोण
(2) शोषक वर्ग के प्रति आक्रोश की भावना
(3) बोलचाल की भाषा का प्रयोग
प्रश्न -6 प्रगतिवाद के दो प्रमुख कवि व उनकी एक-एक रचना का नाम लिखिए?
उत्तर-(1) नागार्जुन- युगधारा
(2) शिवमंगल सिंह सुमन - प्रलय
प्रश्न -7 नई कविता की तीन प्रमुख विशेषता लिखिए?
उत्तर - (1)नये प्रतीक व नये उपमानो का प्रयोग
(2)लघु मानववाद की प्रतिष्ठा
(3) नवीन सौंदर्य विधान
प्रश्न -8 नई कविता के दो प्रमुख कवि और उनकी एक-एक रचना लिखिए?
उत्तर - (1)भवानी प्रसाद मिश्र- गीतफरोश
(2) दुष्यंत कुमार - सुर्य का स्वागत
आप ये भी देखना पसंद करेंगे:-
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.