प्रेमचंद- लेखक परिचय Premchand- Jivan parichay ( 1) रचनाएँ:- गोदान, गबन, कर्मभूमि, रंगभूमि (2 ) भाषा:- प्रेमचन्द जी की भाषा सहज, सरल एवं मुहावरेदार है। उन्होंने लोक प्रचलित शब्दों का प्रयोग कुशलतापूर्वक किया है। उनकी भाषा भावों की अनुगामिनी है। प्रेमचन्द जी की भाषा में हिन्दी, उर्दू के शब्दो का प्रयोग बहुतायत में हुआ है। उनकी भाषा आदर्श भाषा है। ( 3) शैली:- प्रेमचंद की शैली सरस, प्रवाहमय तथा सरल हैं। इन्होने लेखन में वर्णनात्मक विचारात्मक, व्याख्यात्मक व संवाद शैली को अपनाया है।प्रेमचंद की शैली भाषा के अनुरुप है जो आमजन के लिए रुचिकर है। ( 4) साहित्य में स्थान :- प्रेमचन्द हिन्दी साहित्य के प्रमुख साहित्यकार है। उनकी रचनाएँ आज भी प्रचलित है। प्रेमचन्दजी हिन्दी साहित्य में उपन्यास सम्राट व कहानी सम्राट के रूप में प्रसिद्ध हैं। यह भी देखे:- कक्षा- 9 वी महत्वपूर्ण प्रश्न- उत्तर रस (कक्षा-9 से12) सभी महत्वपूर्ण प्रश्न हिन्दी व्याकरण
प्रश्न 1 हिंदी साहित्य के इतिहास को कितने कालों में बांटा गया है? अथवा
हिन्दी पद्य साहित्य को कितने कालो में विभाजित किया गया है ?
उत्तर - हिंदी पद्य साहित्य के इतिहास को चार कालों में बांटा गया है-
(1) आदिकाल या वीरगाथाकाल - संवत् 1050 से 1375 तक
(2) भक्तिकाल या पूर्वमध्यकाल - संवत् 1375 से 1700
(3) रीतिकाल या पूर्वमध्यकाल - संवत् 1700 से 1900 तक
(4) आधुनिककाल या गद्यकाल - संवत् 1900से अब तक
प्रश्न-2 आदिकाल को वीरगाथा काल क्यों कहा जाता है?
उत्तर- आदिकाल हिंदी साहित्य का प्रारंभिक काल था इस काल में वीर रस की रचनाओं की प्रधानता थी इसलिए इसे वीरगाथा काल भी कहा जाता है।
प्रश्न-3 वीरगाथा काल को आदिकाल क्यों कहा जाता है?
उत्तर- यह काल हिंदी साहित्य का आरंभिक काल था इसलिए इसे आदिकाल भी कहा जाता है।
प्रश्न-4 वीरगाथा काल के दो प्रमुख कवि और उनकी रचनाएं लिखिए?
उत्तर- (1) चंदबरदाई - पृथ्वीराज रासो
(2) जगनिक - परमाल रासो
प्रश्न-5 वीरगाथा काल की कोई दो विशेषताएँ लिखिए?
उत्तर -(1) वीर व श्रृंगार रस की प्रधानता
(2) युद्धो का सजीव वर्णन
प्रश्न-6 वीरगाथाकाल के प्रमुख चार कवियों के नाम लिखिए।
उत्तर-(1) चंदबरदाई
(2)नरपति नाल्ह
(3) जगनिक
(4) दलपति विजय
प्रश्न -7 भक्ति काल को हिंदी साहित्य का स्वर्ण युग क्यों कहा जाता है?
उत्तर-भक्ति काल में तुलसीदास ,सूरदास ,कबीरदास,मीराबाई जैसे महान संत कवि हुए जिन्होंने समाज को एक नई शिक्षा दी और लोगों को ईश्वर भक्ति का मार्ग दिखाया, इस कारण इस कल को स्वर्ण युग कहा जाता है।
प्रश्न-8 भक्ति काल की दो प्रमुख धाराएं कौन-सी है?
उत्तर- भक्ति काल की दो प्रमुख धाराएं हैं-
(1)सगुण भक्ति धारा-इसकी दो शाखाएं हैं- रामभक्ति , कृष्णभक्ति
(2) निर्गुण भक्ति धारा- इसकी दो शाखाएं हैं-सगुण, निर्गुण
प्रश्न -9 भक्ति काल की तीन विशेषताएं लिखिए?
उत्तर - (1)साकार व निराकार ईश्वर की उपासना
(2) लोक कल्याण की भावना
(3) शांत रख की प्रधानता
प्रश्न - सगुण व निर्गुण भक्ति धारा में अंतर लिखिए ?
उत्तर - (1)सगुन भक्ति धारा में ईश्वर की साकार रुप में उपासना की गई जबकि निर्गुण भक्ति धारा में ईश्वर की निराकार रूप में उपासना की गई।
(2) सगुण भक्ति धारा में गुरु और ईश्वर को महत्व दिया गया जबकि निर्गुण भक्ति धारा में प्रेम व ज्ञान को महत्व दिया गया। (3) सगुण भक्ति धारा में रामभक्ति व कृष्ण भक्ति दो शाखाएं हैं जबकि निर्गुण भक्ति धारा में ज्ञानमार्गी व प्रेममार्गी दो शाखाएं हैं।
प्रश्न -8 भक्ति काल के दो प्रमुख कवियों के नाम और उनकी रचनाओं के नाम लिखिए ?
उत्तर- (1) तुलसीदास- रामचरितमानस
(2) सूरदास- सूरसागर
प्रश्न 9 भक्ति काल की कौन-कौन सी चार शाखाएं हैं नाम लिखिए?
उत्तर- (1) रामभक्ति शाखा
(2)कृष्ण भक्ति शाखा
(3)ज्ञानमार्गी शाखा
(4)प्रेममार्गी शाखा
प्रश्न -7 सगुण काव्यधारा की दो विशेषताएँ लिखिए?
उत्तर -(1) ईश्वर की सगुण- साकार रूप मे आराधना की गई।
(2)सगुण काव्यधारा में रामभक्ति और कृष्ण भक्ति दो प्रमुख शाखाएं है।
प्रश्न-9 निर्गुण काव्यधारा के दो कवि व उनकी एक-एक रचना लिखिए।
उत्तर -(1)कबीरदास- साखी, सबद
(2)जायसी- पद्मावत्
प्रश्न-10 राम भक्ति धारा के प्रमुख कवि और उनकी रचनाएं लिखिए?
उत्तर- राम भक्ति धारा के प्रमुख कवि तुलसीदास है उनकी रचनाएं- रामचरितमानस, कवितावली, दोहावली है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.