Mpboard Class- 9 Hindi bridgecourse Lesson- 2
Mijaban-Lokkatha
एक परिवार में पति पत्नी रह रहे थे| दोनों बड़े प्रेम से अपना जीवन बिता रहे थे| एक बार उनके घर मेहमान आए तो दोनों बड़े खुश हुए पति ने कहा इनका स्वागत करो बहुत दिनों बाद यह आए हैं |मेहमानों को जलपान कराओ |
जब सांझ होने लगी तो मेहमान जाने लगे तब पति -पत्नी ने कहा -ऐसे कैसे जाओगे हम बिना रोटी खिलाएं आपको जाने नहीं देंगे |मेहमान बड़े खास थे| उनके लिए एक से एक पकवान बने| उन्हें भोजन में पापड़ ज्यादा पसंद था|class 9 bridge course hindi
थाली परोसने पर मेहमान हाथ -मुंह धोकर बैठ गए |थाली में पापड़ ना देखकर उन्हें लगा कि पापड़ बाद में परोसा जाएगा |लेकिन जब पति ने हाथ जोड़कर कहा चलो भाई शुरू करो तो मेहमान का मन बैठ गया| पापड़ की थाली चौके में रखी दिखाई दे रही थी लेकिन वे शर्म के मारे कुछ नहीं बोले |पत्नी गर्म- गर्म रोटी बनाने लगी |मेहमान भोजन करने लगे लेकिन ले- देकर उनका ध्यान पापड़ पर ही चला जाता |चूल्हे के पास सिके पापड़ रखे हुए दिखाई दे रहे थे|
मेहमान ने बड़ी रुचि के साथ सभी चीज़ें खाई -भुजिया ,बरफी ,लड्डू, खीर -पुरी लेकिन उनका ध्यान ले -देकर पापड़ पर ही था |उन्होंने सोचा कि यदि हमने पापड़ नहीं खाए तो ये कैसी मेहमान नवाज़ी| वे मन ही मन सोचने लगे कि भइया -भाभी कब पापड़ परोसें|जब उनकी समझ आया कि उन्हें पापड़ परोसना ध्यान नहीं आएगा तो उन्होंने जुगत लगाने की सोची, जिससे पापड़ खाने को मिल जाए|
मेहमान ने कहा -एक बात बताना तो भूल ही गया |पति -पत्नी बोले कौन सी बात ?मेहमान बोले बहुत ज़रूरी बात |कल तो भगवान ने ही मुझे बचाया |यदि भगवान मेरी रक्षा नहीं करते तो मैं तो मर जाता| और आज का भोजन करने को नहीं मिलता| मैं तो कल ही ख़त्म हो जाता |मैं तो बड़े मज़े से जा रहा था| इतने में सरसराते हुए काला नाग आ गया |क्या बताऊं भाई इतना लंबा सांप था ,यहां से लेकर वहां तक जहां वो पापड़ रखे हैं |
इशारा करते हैं पति-पत्नी एक साथ बोले अरे !हम तो पापड़ परोसना ही भूल गए |मेहमान ने कहा -अब रहने दो| पति पत्नी बोले - ऐसे कैसे रहने दे ,ये तो खाने ही पड़ेंगे| मेहमान ने कहा -अच्छा तो अब पापड़ की थाली ले आओ|
संदर्भ - मिज़बान class 9 bridge course hindi
(बुंदेलखंडी ,लोककथाओं का संकलन)
महत्वपूर्ण प्रश्न- उत्तर:-
(1)मेहमान को खाने में क्या पसंद था?
उत्तर- मेहमान को खाने में पापड़ पसंद था|
(2) मेहमान ने बड़ी रुचि के साथ क्या-क्या चीजें खाई?
उत्तर:- मेहमान ने बड़ी रुचि के साथ भुजिया, बर्फी, लड्डू, खीर -पुरी आदी खाई|
(3)मेहमान कहानी किस बोली की लोक कथाओं का संकलन है?
उत्तर- मेहमान कहानी बुंदेलखंडी बोली की लोक कथाओं का संकलन है|
(4)मेहमान कहानी में मेहमान ने पापड़ खाने के लिए क्या जुगत लगाई?
मेहमान ने जुगत लगाई कि कल तो मैं मर ही जाता | भगवान ने ही मुझे बचाया| मैं तो बड़े मजे से जा रहा था| इतने में सर सर आते हुए काला नाग आ गया |क्या बताऊं भाई इतना लंबा सांप था ,यहां से लेकर वहां तक जहां वह पापड़ रखे हैं|
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.