कक्षा- 9 वी हिन्दी ब्रिज कोर्स पाठ-3 अंतरिक्ष की सैर Mpboard Class- 9 Hindi bridge course Antariksh ki sair
कक्षा- 9 वी हिन्दी ब्रिज कोर्स
पाठ-3 अंतरिक्ष की सैर
Mpboard Class- 9 Hindi bridge course
Antariksh ki sair
क्या आप ने कभी सोचा है कि अंतरिक्ष में यात्री कैसे चलते हैं? कैसे खाते हैं? क्या खाते हैं? आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ सवालों के जवाब.....
अंतरिक्षयान का नाम सुनते ही हम आकाश में विचरण करने की कल्पना करने लगते हैं, यही नहीं जब हम गर्मी के दिनों में रात को कुछ देर के लिए आंगन में लेटे होते हैं तो आकाश में असंख्य तारे झिलमिलाते नजर आते हैं ,उन्हीं तारों के बीच से एक तारा घूमता नजर आता है, यही वह अंतरिक्षयान है जिसकी हम कल्पना करते हैं, कुछ वर्ष पहले अंतरिक्षयान कोलंबिया दुर्घटनाग्रस्त हो गया था और उस हादसे में भारतीय मूल की साइंटिस्ट (कल्पना चावला) सहित 7अंतरिक्ष यात्रियों की मौत हो गई थी, हमारे मन -मस्तिष्क में यह प्रश्न उठता है कि यह अंतरिक्ष यात्री ऊपर आकाश में कौन-कौन सी चीजें खोजते हैं? कैसे रहते हैं और कैसे दिन बिताते हैं?
इसी तरह के कई सारे सवाल सभी के मन में रहते हैं कि ये अंतरिक्ष यात्री क्या खोजते रहते हैं और क्या खाते हैं?
सबसे पहले हम आपको यह बताते हैं कि अंतरिक्ष यात्री कौन होते हैं, अंतरिक्ष यात्री साइंटिस्ट (वैज्ञानिक) होते हैं जो अपने हर काम में पारंगत होते हैं, वे सिर्फ साइंटिस्ट ही नहीं बल्कि अंतरिक्ष यान के तकनीकी पहलुओं की जानकारी भी रखते हैं,दरअसल,अंतरिक्ष यान हवाई जहाज का ही एक बदला हुआ रूप है, वर्षों पहले अंतरिक्ष यात्री को अंतरिक्षयान का खुद ही हैंडल चलाना पड़ता था, लेकिन वर्तमान परिवेश में सब काम कंप्यूटर के जरिए होते हैं ,आकाश में जा रहे अंतरिक्ष यान के यात्रियों की सभी गतिविधियों की जानकारी हम पृथ्वी स्थित अपने प्रयोगशालाओं में चित्रों के माध्यम से देख व सुन सकते हैं |
अंतरिक्ष की अवस्थाएं पृथ्वी से भिन्न होती है ,वहां गुरुत्वाकर्षण शक्ति नहीं होती, अंतरिक्ष यात्री खुद को भारहीन महसूस करता है, वही किसी भी दिशा में घूम -फिर सकता है| अंतरिक्ष में पृथ्वी जैसा वायुमंडल नहीं होता, ना अधिक तापमान और ना ही हानिकारक विकिरणों से बचाव का रास्ता, ये सभी चीजें एक अंतरिक्ष यात्री को झेलनी पड़ती है|
अंतरिक्ष में जाने से पहले इन यात्रियों को एक विशेष प्रशिक्षण दिया जाता है| इस प्रशिक्षण के दौरान अंतरिक्ष यात्री को करीब एक साल तक घर से दूर रहना पड़ता है |अंतरिक्ष यात्रा के लिए अंतरिक्ष यात्री को पृथ्वी पर स्थित प्रयोगशालाओं में प्रशिक्षण दिया जाता है |अंतरिक्ष यात्री की उम्र 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए और वह एकदम कसे हुए एवं स्वस्थ शरीर का व्यक्ति होना चाहिए|
दरअसल, अंतरिक्ष की परिस्थितियों को हू-ब-हू पृथ्वी पर स्थित प्रयोगशालाओं में महसूस नहीं किया जा सकता, इसलिए अंतरिक्ष यात्री को गुब्बारों, ऊंचाई पर उड़ने वाले हवाई जहाजों और भू -उपग्रहों में ऊपर भेजा जाता है, जहां वह अंतरिक्ष का वास्तविक एहसास करता है, वैसे यान के ऊपर उठते समय अंतरिक्ष यात्री को पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण बल की अपेक्षा 6 गुना अधिक बल का अनुभव होता है, यह एक कठिन परिस्थिति होती है |अंतरिक्ष यात्री को प्रशिक्षण के दौरान सुबह 5 बजे से शाम 7 बजे तक तथा रात को भी प्रशिक्षण दिया जाता है ,ताकि अंतरिक्ष यात्री रात- दिन की विभिन्न परिस्थितियों को जान सकें| कभी-कभी प्रशिक्षण के दौरान अंतरिक्ष यात्री अपने को तनाव में महसूस करता है और चिड़चिड़ा हो जाता है |इसमें आश्चर्य की बात यह है कि यात्री अपने शरीर को हिला दुला भी नहीं सकता, कभी- कभी उसकी देखने और सुनने की शक्ति समाप्त हो जाती है| इसलिए अंतरिक्ष यात्री को राकेट द्वारा चलित स्लेज पर विशेष रूप से प्रशिक्षण दिया जाता है | यह स्लेज मिलो लंबी इस्पात की पटरियों पर बहुत तेज गति से दौड़ती है और एकदम रोक दी जाती है| स्लेज की गति और स्पंदन से उस पर बैठे मनुष्य को अधिक दबाव का सामना करना पड़ता है| क्योंकि यात्रा के दौरान इस तरह का ताप और कंपन सहन करना पड़ता है| एक बात और, अंतरिक्ष यात्री को कैप्सूल में बने हुक से लटकाया जाता है| अंतरिक्ष यात्री को खाने के लिए केवल तरल पदार्थ दिया जाता है ताकि वह आसानी से अपना पेट भर सके, सुखा भोजन अंतरिक्ष यान में इधर-उधर उड़ता घूमता रहेगा क्योंकि यान में इस तरह की स्थिति होती है |अंतरिक्ष यान वायुयान का मिलाजुला रूप है |अंतरिक्ष यान को तैयार करने में महीनों तैयारी करनी पड़ती है, यान के ऊपरी भाग पर एक विशेष प्लेट लगाई जाती है ताकि वायुयान में उड़ान भरते समय या वायुमंडल में प्रवेश करते समय कोई अतिरिक्त दबाव न पड़े| विश्व का सबसे बड़ा अंतरिक्ष संस्थान "नासा" है जो अमेरिका के फ्लोरिडा शहर में स्थित है |भारत के अंतरिक्ष केंद्र का नाम 'इसरो' है, यही है अंतरिक्ष यात्री की कहानी|
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.