सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Post

Premchand-Jivan parichay

 प्रेमचंद- लेखक परिचय Premchand- Jivan parichay ( 1) रचनाएँ:- गोदान, गबन, कर्मभूमि, रंगभूमि (2 ) भाषा:-  प्रेमचन्द जी की भाषा सहज, सरल एवं मुहावरेदार है। उन्होंने लोक प्रचलित शब्दों का प्रयोग कुशलतापूर्वक किया है। उनकी भाषा भावों की अनुगामिनी है। प्रेमचन्द जी की भाषा में हिन्दी, उर्दू के शब्दो का प्रयोग बहुतायत में हुआ है। उनकी भाषा आदर्श भाषा है। ( 3) शैली:- प्रेमचंद की शैली सरस, प्रवाहमय तथा सरल हैं। इन्होने लेखन में वर्णनात्मक विचारात्मक, व्याख्यात्मक व संवाद शैली को अपनाया है।प्रेमचंद की शैली भाषा के अनुरुप है जो आमजन के लिए रुचिकर है। ( 4) साहित्य में स्थान :-  प्रेमचन्द हिन्दी साहित्य के प्रमुख साहित्यकार है। उनकी रचनाएँ आज भी प्रचलित है। प्रेमचन्दजी हिन्दी साहित्य में उपन्यास सम्राट व कहानी सम्राट के रूप में प्रसिद्ध हैं। यह भी देखे:-  कक्षा- 9 वी महत्वपूर्ण प्रश्न- उत्तर रस (कक्षा-9 से12) सभी महत्वपूर्ण प्रश्न हिन्दी व्याकरण

MP TET Varg 3 Syllabus 2026 PDF Download & Exam Pattern in Hindi


MP TET Varg 3 Syllabus 2026


MP TET Varg 3 Syllabus 2026: अगर आप मध्य प्रदेश प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (वर्ग 3) की तैयारी कर रहे हैं, तो यहाँ आपको विषयवार (Subject-wise) नया सिलेबस और एग्जाम पैटर्न हिंदी में मिलेगा। आप नीचे दिए गए लिंक से आधिकारिक PDF भी डाउनलोड कर सकते हैं।

1. MP TET Varg 3 Exam Pattern 2026 (परीक्षा पैटर्न)

MP TET प्राथमिक शिक्षक परीक्षा में कुल 150 प्रश्न (150 अंक) पूछे जाते हैं। परीक्षा की समय अवधि 2:30 घंटे (150 मिनट) की होती है। इसमें कोई नकारात्मक अंकन (Negative Marking) नहीं होता है।

क्र. विषय (Subject) प्रश्न अंक
1बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र (CDP)3030
2भाषा 1 (हिंदी / अंग्रेजी / संस्कृत / उर्दू)3030
3भाषा 2 (हिंदी / अंग्रेजी / संस्कृत / उर्दू)3030
4गणित (Mathematics)3030
5पर्यावरण अध्ययन (EVS)3030
कुलTotal150150 Marks

2. Subject-wise Detailed Syllabus (विस्तृत पाठ्यक्रम)

📘 बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र (CDP) - 30 Marks

(A) बाल विकास की अवधारणा (15 Marks)

  • बाल विकास की अवधारणा एवं इसका अधिगम से संबंध
  • विकास और विकास को प्रभावित करने वाले कारक एवं बाल विकास के सिद्धांत
  • बालकों का मानसिक स्वास्थ्य एवं व्यवहार संबंधी समस्याएं
  • वंशानुक्रम एवं वातावरण का प्रभाव
  • समाजीकरण प्रक्रियाएं: सामाजिक जगत एवं बच्चे (शिक्षक, अभिभावक, साथी)
  • पियाजे, पावलव, कोहलर और थार्नडाइक: रचना एवं आलोचनात्मक स्वरूप
  • बाल केंद्रित एवं प्रगतिशील शिक्षा की अवधारणा, बहुआयामी बुद्धि
  • सतत एवं समग्र मूल्यांकन (CCE), आंकलन और मूल्यांकन में अंतर

(B) समावेशित शिक्षा एवं विशेष आवश्यकता वाले बच्चे (5 Marks)

  • वंचित वर्ग एवं विविध पृष्ठभूमियों के बच्चों की पहचान
  • अधिगम कठिनाइयों एवं 'क्षति' से ग्रस्त बच्चों की समझ
  • प्रतिभावान, सृजनात्मक एवं समस्याग्रस्त बालकों की पहचान

(C) अधिगम और शिक्षाशास्त्र (Pedagogy) (10 Marks)

  • बच्चे कैसे सोचते और सीखते हैं; सफलता-असफलता के कारण
  • समस्या समाधानकर्ता और वैज्ञानिक अन्वेषक के रूप में बच्चा
  • अवधान, रुचि, संज्ञान, संवेग और अभिप्रेरणा

📙 हिंदी भाषा (Hindi) - 30 Marks

  • भाषायी समझ/अवबोध (15 Marks): दो अपठित गद्यांश/पद्यांश पर आधारित प्रश्न (व्याकरण, अवबोध, व्याख्या)।
  • शिक्षाशास्त्र (15 Marks): भाषा सीखना, सुनने-बोलने की भूमिका, भाषा कौशल (सुनना, बोलना, पढ़ना, लिखना) का मूल्यांकन, TLM और उपचारात्मक शिक्षण (Remedial Teaching)।

📗 English Language - 30 Marks

  • Comprehension (15 Marks): Two unseen prose passages with questions on comprehension, grammar, and verbal ability.
  • Pedagogy (15 Marks): Principles of language teaching, LSRW skills, challenges of teaching in a diverse classroom, TLM.

📐 गणित (Mathematics) - 30 Marks

  • विषयवस्तु (15 Marks): संख्या पद्धति (1000 से बड़ी संख्याएं, स्थानीय मान), भिन्न, दशमलव, मापन एवं इकाइयाँ (लंबाई, भार, आयतन), ज्यामिति (कोण, त्रिभुज, वृत्त), क्षेत्रफल व परिमाप (2D आकृतियाँ), पैटर्न और दंड आलेख (Bar Graph)।
  • शिक्षाशास्त्र (15 Marks): गणित शिक्षण द्वारा चिंतन व तर्कशक्ति का विकास, गणित की भाषा, TLM का प्रयोग, निदानात्मक परीक्षण।

🌿 पर्यावरण अध्ययन (EVS) - 30 Marks

  • विषयवस्तु (20 Marks): हमारा परिवार व मित्र, खेल एवं कार्य, आवास व स्वच्छता, भोजन और आदतें, पानी-हवा व प्रदूषण, प्राकृतिक संसाधन व फसलें, अंतरिक्ष विज्ञान (अंतरिक्ष यात्री व यान)।
  • शिक्षाशास्त्र (10 Marks): पर्यावरण अध्ययन की अवधारणा, परिवेशीय भ्रमण, प्रोजेक्ट कार्य, CCE और पोर्टफोलियो।
📥 Download MP TET Varg 3 Syllabus PDF

टिप्पणियाँ

Popular Post

Class-10 Hindi modal paper

     Class- 10 Hindi Paper त्रैमासिक परीक्षा पेपर 2026-26 कक्षा-10 वी विषय- हिन्दी पूर्णांक - 75      समय -3 घंटा निर्देश :- i सभी प्रश्न अनिवार्य हैं। ii. प्रत्येक प्रश्न के लिए आवंटित अंक उसके सम्मुख अंकित हैं। प्रश्न क्रमांक 1 से 5 तक 30 वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं। प्रत्येक उप-प्रश्न पर 1 अंक निर्धारित हैं। iv. प्रश्न क्रमांक 6 से 17 तक कुल 12 प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न पर 2 अंक निर्धारित हैं। शब्द सीमा लगभग 30 शब्द हैं।  प्रश्न क्रमांक 18 से 20 तक कुल 3 प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न पर 3 अंक निर्धारित हैं। शब्द सीमा लगभग 75 शब्द हैं। V. प्रश्न क्रमांक 21 से 23 तक कुल 3 प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न पर 4 अंक निर्धारित हैं। शब्द सीमा लगभग 120 शब्द हैं। vi. vii. प्रश्न क्रमांक 6 से 23 तक सभी प्रश्नों के आंतरिक विकल्प दिए गए हैं। 1. सही विकल्प का चयन कर लिखिए - (1x6=6) i. आचार्य रामचंद्र शुक्ल ने हिन्दी पद्य साहित्य को विभाजित किया है - (अ) तीन कालों में (ब) चार कालों में (स) सात कालों में (द) आठ कालों में ii. 'परसु' का अर्थ होता है - (अ) पत्थर (ब) बाण (स) फरस...

Ras Hindi vyakaran

Ras -Hindi vyakaran रस संपूर्ण प्रश्न-उत्तर कक्षा- 9 से  12 के लिए:- अतिमहत्वपूर्ण प्रश्न- रस किसे है? उत्तर- काव्य को पढ़ते ,सुनते या देखते समय जिस आनन्द की अनुभूति होती है उसे रस कहते हैं । प्रश्न- रस के कितने अंग होते हैं? उत्तर- रस के चार अंग होते हैं- (1)स्थायी भाव (2) विभाव (3)अनुभाव (4)संचारी भाव हिन्दी महत्वपूर्ण निबंध प्रश्न- रस के कितने प्रकार होते है। रस और उनके स्थायी भाव लिखिए ? उत्तर - रस के नौ प्रकार होते हैं:- रस- स्थायी भाव (1) श्रृंगार - रति (2)हास - हास्य (3) करुण  - शोक (4) वीर - उत्साह (5) रौद्र - क्रोध (6)भयानक - भय (7)वीभत्स - जुगुप्सा (घृणा) (8)अद्‌भुत - विस्मय (9)शान्त - निर्वेद (10)वात्सल्य - वत्सलता (दसवां रस वात्सल्य रस को माना जाता है) प्रश्न -वीर रस की परिभाषा व उदाहरण दीजिए? उत्तर -सहृदय के हृदय में स्थित उत्साह नामक स्थायी भाव का जब विभाव, अनुभाव व संचारी भाव से संयोग होता है तब वीर रस होता है। उदाहरण:- बुंदेले हर बोलों के मुख हमने सुनी कहानी थी, खूब लड़ी मर्दानी वह तो झाँसी वाली रानी थी। प्रश्न- श्रृंगार रस की परिभाषा व उदाहरण सहित दीजिए? उत्तर...

Class 12 Hindi modal paper

Class- 12 Hindi modal paper  कक्षा 12वीं त्रैमासिक परीक्षा         विषय-हिन्दी (कुल प्रश्नों की संख्या: 23) (समय : 03 घण्टे) निर्देश - (i) सभी प्रश्न अनिवार्य हैं। (ii) प्रश्न क्र. 1 से 5 तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं, जिसमें सही विकल्प 6 अंक, रिक्त स्थान 7 अंक, सही जोड़ी 6 अंक, एक वाक्य में उत्तर 7 अंक, सत्य/असत्य 6 अंक के प्रश्न होंगे। (iii) प्रश्न क्र. 6 से 15 तक अति लघुउत्तरीय प्रश्न हैं। शब्द सीमा 30 शब्द हैं, प्रत्येक प्रश्न के लिए 2 अंक आंवटित है। (iv) प्रश्न क्र. 16 से 19 तक लघुउत्तरीय प्रश्न हैं। शब्द सीमा 75 शब्द हैं, प्रत्येक प्रश्न के लिए 3 अंक आंवटित है। (v) प्रश्न क्र. 20 से 23 तक विश्लेषणात्मक प्रश्न हैं। शब्द सीमा 120 शब्द हैं, प्रत्येक प्रश्न के लिए 4 अंक आंवटित है। (vi) प्रश्न क्र. 6 से 23 तक सभी प्रश्नों के आंतरिक विकल्प दिए गए हैं। प्र.1 सही विकल्प का चयन कर लिखिए - (1×6=6) (i) 'हो न जाए पथ में रात कहीं सोच-सोच कर जल्दी-जल्दी कौन चलता है? (अ) कुत्ता (ब) पंथी (स) कवि (द) बाज़ (ii) दसवां रस माना गया है - (अ) करुण (ब) श्रृंगार (स) भयानक (द) वात्सल्य ...

Hindi muhavare

Hindi muhavare हिन्दी मुहावरे हिन्दी मुहावरे और उनका अर्थ Hindi muhavare aur arth हिन्दी भाषा में मुहावरे और लोकोक्तियों का प्रयोग बहुतायत में किया जाता है| आज हम देखेंगे हिन्दी के प्रसिद्ध मुहावरे और लोकोक्तियाँ जो कक्षा- 9 वी से 12 वी तक की परिक्षाओं में पुछे जाते हैं|  1. आकाश पाताल एक करना-कठिन परिश्रम करना प्रयोग- रमेश जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए आकाश पाताल एक कर रहा है| 2. अपना उल्लू सीधा करना-स्वार्थ सिद्ध करना प्रयोग - राजनीति में प्रत्येक व्यक्ति अपना उल्लू सीधा करने में लगा है। 3. अन्धे की लाठी- एकमात्र सहारा प्रयोग-श्रवण कुमार अपने माता-पिता के लिए अन्धे की लाठी थे।  4. नौ दो ग्यारह होना- भाग जाना प्रयोग - पुलिस को देखकर चोर नौ दो ग्यारह हो गये।  5. गागर में सागर भरना-अल्प में अधिक प्रयोग-बिहारी ने अपने दोहों में गागर में सागर भर दिया। 6. श्रीगणेश करना - प्रारम्भ करना  प्रयोग-राहुल ने अपने कार्यालय का श्रीगणेश कर दिया है| 7. कमर कसना - तैयार रहना प्रयोग- भारत ने पाकिस्तान को पराजित करने के लिए कमर कस ली है| 8 चार चाँद लगाना - सौन्दर्य ...

हिंदी गद्य की विधाएँ: प्रश्न-उत्तर

हिंदी गद्य साहित्य का विकास एवं प्रमुख विधाएँ: संपूर्ण प्रश्न-उत्तर नोट: यह पोस्ट कक्षा 9वीं से 12वीं (MP Board & NCERT) की परीक्षा के लिए 'हिंदी गद्य साहित्य का विकास', काल विभाजन, गद्य की विधाएँ और उनके अंतर पर आधारित संपूर्ण नोट्स है। प्रश्न 1. हिंदी गद्य साहित्य के विकास का काल विभाजन समझाइए। उत्तर: आधुनिक हिंदी गद्य साहित्य के विकास को अध्ययन की सुविधा के लिए निम्नलिखित युगों में विभाजित किया गया है: क्रम गद्य साहित्य का युग समय सीमा (समय काल) 1 भारतेंदु युग (पुनर्जागरण काल) सन 1850 से 1900 ई. तक 2 द्विवेदी युग (जागरण-सुधार काल) सन 1900 से 1920 ई. तक 3 शुक्ल युग (छायावादी युग) सन 1920 से 1936 ई. तक 4 शुक्लोत्तर युग (छायावादोत्तर युग) सन 1936 से 1950 ई. तक 5 ...

MP Board Class 10th Social Science Quarterly Exam Paper 2026 | कक्षा 10वीं सामाजिक विज्ञान मॉडल पेपर

Class 10 samajik vigyaan tremasik exam paper MP Board Class 10th Social Science Quarterly Exam Model Paper 2026-27 | कक्षा 10वीं सामाजिक विज्ञान त्रैमासिक परीक्षा मॉडल पेपर Mpboard Class 10th Social Science Model Paper 2026: प्रिय विद्यार्थियों! मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) की कक्षा 10वीं त्रैमासिक परीक्षा की बेहतरीन तैयारी के लिए हम आपके लिए लेकर आए हैं सामाजिक विज्ञान (Social Science) का स्पेशल मॉडल प्रश्न पत्र। ​यह पेपर आपके नए सिलेबस, ब्लूप्रिंट और नवीनतम परीक्षा पैटर्न के आधार पर तैयार किया गया है। यदि आप सामाजिक विज्ञान की परीक्षा में 90%+ अंक हासिल करना चाहते हैं, तो इसमें दिए गए सभी वस्तुनिष्ठ (MCQs), अति-लघुउत्तरीय और मानचित्र (Map) वाले प्रश्नों को अच्छे से हल कर लें। ​🔔 परीक्षा की पूरी तैयारी और फ्री PDF के लिए हमसे जुड़ें! ​यदि आप चाहते हैं कि आपको सभी विषयों के मॉडल पेपर्स, वायरल प्रश्न पत्र, चैप्टर-वाइज़ नोट्स सबसे पहले मिलें, तो अभी हमारे ब्लॉग को फालो करें: ​👉 ब्लॉग को फॉलो करें: ऐसे ही अन्य विषयों (गणित, विज्ञान, हिंदी आदि) के पेपर्स पाने के लिए इस पे...