सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Post

Premchand-Jivan parichay

 प्रेमचंद- लेखक परिचय Premchand- Jivan parichay ( 1) रचनाएँ:- गोदान, गबन, कर्मभूमि, रंगभूमि (2 ) भाषा:-  प्रेमचन्द जी की भाषा सहज, सरल एवं मुहावरेदार है। उन्होंने लोक प्रचलित शब्दों का प्रयोग कुशलतापूर्वक किया है। उनकी भाषा भावों की अनुगामिनी है। प्रेमचन्द जी की भाषा में हिन्दी, उर्दू के शब्दो का प्रयोग बहुतायत में हुआ है। उनकी भाषा आदर्श भाषा है। ( 3) शैली:- प्रेमचंद की शैली सरस, प्रवाहमय तथा सरल हैं। इन्होने लेखन में वर्णनात्मक विचारात्मक, व्याख्यात्मक व संवाद शैली को अपनाया है।प्रेमचंद की शैली भाषा के अनुरुप है जो आमजन के लिए रुचिकर है। ( 4) साहित्य में स्थान :-  प्रेमचन्द हिन्दी साहित्य के प्रमुख साहित्यकार है। उनकी रचनाएँ आज भी प्रचलित है। प्रेमचन्दजी हिन्दी साहित्य में उपन्यास सम्राट व कहानी सम्राट के रूप में प्रसिद्ध हैं। यह भी देखे:-  कक्षा- 9 वी महत्वपूर्ण प्रश्न- उत्तर रस (कक्षा-9 से12) सभी महत्वपूर्ण प्रश्न हिन्दी व्याकरण

Class 9th Hindi lesson 1 question answer

कक्षा- 9 वी हिन्दी काव्य खंड
पाठ-1 संपूर्ण प्रश्न- उत्तर


प्रश्न 1 मानसरोवर से कवि का क्या आशय है?

उत्तर- मानसरोवर से कवि का आशय पवित्र सरोवर से है जिसमें हंस विहार करते हैं। इसका दूसरा आशय पवित्र मन से भी है।

प्रश्न 2 कवि ने सच्चे प्रेमी की क्या कसौटी बताई है?

उत्तर - कवि ने बताया है सच्चे प्रेमी का मन छल-कपट से दूर होता है और पवित्र होता हैं। सच्चे प्रेमी से मिलने पर मन के सारे पाप नष्ट हो जाते हैं।

प्रश्न 3 तीसरे दोहे में कवि ने किस प्रकार के ज्ञान को महत्व दिया है?

उत्तर - तीसरे दोहे में कवि ने अनुभव और आध्यात्मिक ज्ञान को महत्व दिया है। 


 प्रश्न 4 इस संसार में सच्चा संत कौन कहलाता है?

उत्तर - इस संसार में सच्चा संत वहीं है जो जाॅति -पाॅति धर्म - सम्प्रदाय के भेदभाव से दूर रहकर ईश्वर की बच्चे मन से भक्ति करता है।

प्रश्न 5 अंतिम दो दोहो के माध्यम से कबीर ने किस तरह की संकीर्णताओं की ओर संकेत किया है?

उत्तर - कबीर ने जाँति - चाँति और धर्म के भेदभाव को दूर करके ईश्वर की आराधना करने पर बल दिया है। कबीरदासजी ने ऊँचे कुल के स्थान पर अच्छे कर्मों को श्रेष्ठ माना है।



प्रश्न 6 किसी भी व्यक्ति की पहचान उसके कुल से होती है या उसके कर्मो से ? तर्क सहित उत्तर दीजिए।

उत्तर - किसी भी व्यक्ति की पहचान उसके कुल से नहीं बलि उसके कर्मों से होती हैं। यदि व्यक्ति के कर्म अच्छे नही है तो ऊचे कुल में जन्म लेने पर भी व्यक्ति निंदनीय ही रहता है। इसलिए कर्म ही श्रेष्ठ है। जिस प्रकार तुलसीदास, सूरदास, कबीरदास जैसे विद्वानों ने साधारण कुल में जन्म लिया पर अपने कर्मों से वे आदरणीय बन गए जबकि कंस, रावण, दुर्योधन आदि ने अच्छे कुल में तो जन्म पर लिया पर अपने कर्मों के कारण वे निंदनीय माने जाते हैं।


प्रश्न 7 काव्य सौदर्य स्पष्ट कीजिए-
 हस्ती चढ़िए ज्ञान कौ, सहज दुलीचा डारि ।
 स्वान रूप संसार है, भूॅकन दे झख मारि।

उत्तर - इस पद मे कबीर ने एक वास्तविक चित्र प्रस्तुत किया है ज्ञान रुपि हाथी पर बैठा सच्चा भक्त अपने आसन पर सहज रूप से साधना मे लीन है। और इस संसार के लोग जो कुत्ते के रूप में सहज साधक भक्त पर भौंक रहे है लेकिन इससे हाथी पर कोई फर्क नही पडता वह अपनी सहज चाल में मस्त चलता रहता है।

सांगरूपक अलंकार का प्रयोग हुआ है। 
झख मारि मुहावरे का सुंदर प्रयोग किया गया है।
 'स्वान रूप संसार है' में उपमा अलंकार है।


सबद


प्रश्न-8 मनुष्य ईश्वर कहाँ-कहाँ ढूँढ़ता फिरता है?
उत्तर- मनुष्य ईश्वर को मंदिर ,मस्जिद, काब तथा कैलाश में ढूंढता है।


प्रश्न 9. कबीर ने ईश्वर-प्राप्ति के लिए किन प्रचलित विश्वासों का खंडन किया है?
उत्तर- कबीर ने ईश्वर प्राप्ति के लिए प्रचलित विश्वासों जैसे मंदिर-मस्जिद जाना, पूजा-पाठ करना ,तीर्थ स्थलों पर जाना आदि का खंडन किया है

प्रश्न 10. कबीर ने ईश्वर को 'सब स्वाँसों की स्वाँस में' क्यों कहा है?
उत्तर कबीर ने ईश्वर को 'सब स्वाँसों की स्वाँस में' कहां है क्योंकि ईश्वर प्रत्येक प्राणी में निवास करता है। हर प्राणी की सांसों में ईश्वर का वास है।


प्रश्न 11. कबीर ने ज्ञान के आगमन की तुलना सामान्य हवा से न कर आँधी से क्यों की?
उत्तर जिस प्रकार आंधी आने पर वह अपने आसपास की धूल, पत्तों आदि को उड़ा देती है उसी प्रकार ज्ञान के आने पर भी सारा अज्ञान नष्ट हो जाता है इसलिए कबीर ने ज्ञान के आगमन की तुलना सामान्य हवा से ना कर आंधी से की है।

प्रश्न 12. ज्ञान की आँधी का भक्त के' जीवन पर क्या प्रभाव पड़ता है?
उत्तर-ज्ञान की आंधी आने पर भक्त के मन का अज्ञान, मोह-माया ,शंकाए दूर हो जाती है और वह ईश्वर प्रेम में मगन हो जाता है।

13. भाव स्पष्ट कीजिए-

(क) हिति चित्त की द्वै थूॅनी गिराँनी, मोह बलिंडा तूटा।
उत्तर- भाव:- भक्त के जीवन में ज्ञान के आने पर लाभ-हानि रूपी दोनों खंबे गिर जाते हैं और मोह माया से भी उसका रिश्ता टूट जाता है।

(ख) आँधी पीछे जो जल बूठा, प्रेम हरि जन भींनाँ। 
उत्तर -भाव:- भक्त के जीवन में ज्ञान रूपी आंधी आने के बाद परमात्मा के प्रेम का जो जल बरसा है उससे भक्त पूरी तरह भीग गया है उसे ईश्वर भक्ति का आनंद मिल रहा है।



भाषा अध्ययन

प्रश्न 15 निम्नलिखित शब्दों के तत्सम रूप लिखिए-
पखापखी ,अनत, जोग ,जुगती, बैराग ,निरपख


उत्तर - शब्द तत्सम रूप
        पखापखी - पक्ष-विपक्ष
             अनत- अनंत
             जोग - योग
          जुगती - उपाय
           बैराग - बैराग्य
          निरपख- निरपेक्ष 

टिप्पणियाँ

Popular Post

Class-10 Hindi modal paper

     Class- 10 Hindi Paper त्रैमासिक परीक्षा पेपर 2026-26 कक्षा-10 वी विषय- हिन्दी पूर्णांक - 75      समय -3 घंटा निर्देश :- i सभी प्रश्न अनिवार्य हैं। ii. प्रत्येक प्रश्न के लिए आवंटित अंक उसके सम्मुख अंकित हैं। प्रश्न क्रमांक 1 से 5 तक 30 वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं। प्रत्येक उप-प्रश्न पर 1 अंक निर्धारित हैं। iv. प्रश्न क्रमांक 6 से 17 तक कुल 12 प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न पर 2 अंक निर्धारित हैं। शब्द सीमा लगभग 30 शब्द हैं।  प्रश्न क्रमांक 18 से 20 तक कुल 3 प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न पर 3 अंक निर्धारित हैं। शब्द सीमा लगभग 75 शब्द हैं। V. प्रश्न क्रमांक 21 से 23 तक कुल 3 प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न पर 4 अंक निर्धारित हैं। शब्द सीमा लगभग 120 शब्द हैं। vi. vii. प्रश्न क्रमांक 6 से 23 तक सभी प्रश्नों के आंतरिक विकल्प दिए गए हैं। 1. सही विकल्प का चयन कर लिखिए - (1x6=6) i. आचार्य रामचंद्र शुक्ल ने हिन्दी पद्य साहित्य को विभाजित किया है - (अ) तीन कालों में (ब) चार कालों में (स) सात कालों में (द) आठ कालों में ii. 'परसु' का अर्थ होता है - (अ) पत्थर (ब) बाण (स) फरस...

Ras Hindi vyakaran

Ras -Hindi vyakaran रस संपूर्ण प्रश्न-उत्तर कक्षा- 9 से  12 के लिए:- अतिमहत्वपूर्ण प्रश्न- रस किसे है? उत्तर- काव्य को पढ़ते ,सुनते या देखते समय जिस आनन्द की अनुभूति होती है उसे रस कहते हैं । प्रश्न- रस के कितने अंग होते हैं? उत्तर- रस के चार अंग होते हैं- (1)स्थायी भाव (2) विभाव (3)अनुभाव (4)संचारी भाव हिन्दी महत्वपूर्ण निबंध प्रश्न- रस के कितने प्रकार होते है। रस और उनके स्थायी भाव लिखिए ? उत्तर - रस के नौ प्रकार होते हैं:- रस- स्थायी भाव (1) श्रृंगार - रति (2)हास - हास्य (3) करुण  - शोक (4) वीर - उत्साह (5) रौद्र - क्रोध (6)भयानक - भय (7)वीभत्स - जुगुप्सा (घृणा) (8)अद्‌भुत - विस्मय (9)शान्त - निर्वेद (10)वात्सल्य - वत्सलता (दसवां रस वात्सल्य रस को माना जाता है) प्रश्न -वीर रस की परिभाषा व उदाहरण दीजिए? उत्तर -सहृदय के हृदय में स्थित उत्साह नामक स्थायी भाव का जब विभाव, अनुभाव व संचारी भाव से संयोग होता है तब वीर रस होता है। उदाहरण:- बुंदेले हर बोलों के मुख हमने सुनी कहानी थी, खूब लड़ी मर्दानी वह तो झाँसी वाली रानी थी। प्रश्न- श्रृंगार रस की परिभाषा व उदाहरण सहित दीजिए? उत्तर...

Class 12 Hindi modal paper

Class- 12 Hindi modal paper  कक्षा 12वीं त्रैमासिक परीक्षा         विषय-हिन्दी (कुल प्रश्नों की संख्या: 23) (समय : 03 घण्टे) निर्देश - (i) सभी प्रश्न अनिवार्य हैं। (ii) प्रश्न क्र. 1 से 5 तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं, जिसमें सही विकल्प 6 अंक, रिक्त स्थान 7 अंक, सही जोड़ी 6 अंक, एक वाक्य में उत्तर 7 अंक, सत्य/असत्य 6 अंक के प्रश्न होंगे। (iii) प्रश्न क्र. 6 से 15 तक अति लघुउत्तरीय प्रश्न हैं। शब्द सीमा 30 शब्द हैं, प्रत्येक प्रश्न के लिए 2 अंक आंवटित है। (iv) प्रश्न क्र. 16 से 19 तक लघुउत्तरीय प्रश्न हैं। शब्द सीमा 75 शब्द हैं, प्रत्येक प्रश्न के लिए 3 अंक आंवटित है। (v) प्रश्न क्र. 20 से 23 तक विश्लेषणात्मक प्रश्न हैं। शब्द सीमा 120 शब्द हैं, प्रत्येक प्रश्न के लिए 4 अंक आंवटित है। (vi) प्रश्न क्र. 6 से 23 तक सभी प्रश्नों के आंतरिक विकल्प दिए गए हैं। प्र.1 सही विकल्प का चयन कर लिखिए - (1×6=6) (i) 'हो न जाए पथ में रात कहीं सोच-सोच कर जल्दी-जल्दी कौन चलता है? (अ) कुत्ता (ब) पंथी (स) कवि (द) बाज़ (ii) दसवां रस माना गया है - (अ) करुण (ब) श्रृंगार (स) भयानक (द) वात्सल्य ...

Hindi muhavare

Hindi muhavare हिन्दी मुहावरे हिन्दी मुहावरे और उनका अर्थ Hindi muhavare aur arth हिन्दी भाषा में मुहावरे और लोकोक्तियों का प्रयोग बहुतायत में किया जाता है| आज हम देखेंगे हिन्दी के प्रसिद्ध मुहावरे और लोकोक्तियाँ जो कक्षा- 9 वी से 12 वी तक की परिक्षाओं में पुछे जाते हैं|  1. आकाश पाताल एक करना-कठिन परिश्रम करना प्रयोग- रमेश जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए आकाश पाताल एक कर रहा है| 2. अपना उल्लू सीधा करना-स्वार्थ सिद्ध करना प्रयोग - राजनीति में प्रत्येक व्यक्ति अपना उल्लू सीधा करने में लगा है। 3. अन्धे की लाठी- एकमात्र सहारा प्रयोग-श्रवण कुमार अपने माता-पिता के लिए अन्धे की लाठी थे।  4. नौ दो ग्यारह होना- भाग जाना प्रयोग - पुलिस को देखकर चोर नौ दो ग्यारह हो गये।  5. गागर में सागर भरना-अल्प में अधिक प्रयोग-बिहारी ने अपने दोहों में गागर में सागर भर दिया। 6. श्रीगणेश करना - प्रारम्भ करना  प्रयोग-राहुल ने अपने कार्यालय का श्रीगणेश कर दिया है| 7. कमर कसना - तैयार रहना प्रयोग- भारत ने पाकिस्तान को पराजित करने के लिए कमर कस ली है| 8 चार चाँद लगाना - सौन्दर्य ...

हिंदी गद्य की विधाएँ: प्रश्न-उत्तर

हिंदी गद्य साहित्य का विकास एवं प्रमुख विधाएँ: संपूर्ण प्रश्न-उत्तर नोट: यह पोस्ट कक्षा 9वीं से 12वीं (MP Board & NCERT) की परीक्षा के लिए 'हिंदी गद्य साहित्य का विकास', काल विभाजन, गद्य की विधाएँ और उनके अंतर पर आधारित संपूर्ण नोट्स है। प्रश्न 1. हिंदी गद्य साहित्य के विकास का काल विभाजन समझाइए। उत्तर: आधुनिक हिंदी गद्य साहित्य के विकास को अध्ययन की सुविधा के लिए निम्नलिखित युगों में विभाजित किया गया है: क्रम गद्य साहित्य का युग समय सीमा (समय काल) 1 भारतेंदु युग (पुनर्जागरण काल) सन 1850 से 1900 ई. तक 2 द्विवेदी युग (जागरण-सुधार काल) सन 1900 से 1920 ई. तक 3 शुक्ल युग (छायावादी युग) सन 1920 से 1936 ई. तक 4 शुक्लोत्तर युग (छायावादोत्तर युग) सन 1936 से 1950 ई. तक 5 ...

MP Board Class 10th Social Science Quarterly Exam Paper 2026 | कक्षा 10वीं सामाजिक विज्ञान मॉडल पेपर

Class 10 samajik vigyaan tremasik exam paper MP Board Class 10th Social Science Quarterly Exam Model Paper 2026-27 | कक्षा 10वीं सामाजिक विज्ञान त्रैमासिक परीक्षा मॉडल पेपर Mpboard Class 10th Social Science Model Paper 2026: प्रिय विद्यार्थियों! मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) की कक्षा 10वीं त्रैमासिक परीक्षा की बेहतरीन तैयारी के लिए हम आपके लिए लेकर आए हैं सामाजिक विज्ञान (Social Science) का स्पेशल मॉडल प्रश्न पत्र। ​यह पेपर आपके नए सिलेबस, ब्लूप्रिंट और नवीनतम परीक्षा पैटर्न के आधार पर तैयार किया गया है। यदि आप सामाजिक विज्ञान की परीक्षा में 90%+ अंक हासिल करना चाहते हैं, तो इसमें दिए गए सभी वस्तुनिष्ठ (MCQs), अति-लघुउत्तरीय और मानचित्र (Map) वाले प्रश्नों को अच्छे से हल कर लें। ​🔔 परीक्षा की पूरी तैयारी और फ्री PDF के लिए हमसे जुड़ें! ​यदि आप चाहते हैं कि आपको सभी विषयों के मॉडल पेपर्स, वायरल प्रश्न पत्र, चैप्टर-वाइज़ नोट्स सबसे पहले मिलें, तो अभी हमारे ब्लॉग को फालो करें: ​👉 ब्लॉग को फॉलो करें: ऐसे ही अन्य विषयों (गणित, विज्ञान, हिंदी आदि) के पेपर्स पाने के लिए इस पे...