प्रश्न -1 छन्द किसे कहते है? छन्द के प्रकार लिखिये?
उत्तर - वर्णो की संख्या एवं क्रम, मात्रा तथा गति-यति से सम्बद्ध नियोजित पद्य रचना छन्द कहलाती है।
छन्द दो प्रकार के होते है-
(1) मात्रिक छन्द
(२) वर्णिक छन्द
प्रश्न 2 मात्रिक छन्द की परिभाषा उदाहरण सहित दीजिए।
उत्तर -वह छन्द जिसमें मात्राओ की गणना के आधार पर छन्द की रचना की जाती है, मात्रिक छन्द कहलाता है।
उदाहरण:- दोहा, चौपाई।
प्रश्न -3 दोहा छन्द की परिभाषा उदाहरण सहित दीजिए?
उत्तर- दोहा मात्रिक छन्द है। इसमें चार चरण होते है। इसके पहले व तीसरे चरण में 13-13 मात्राएँ तथा दूसरे व चौथे चरण चरण में 11-11 मात्राएँ होती है।
उदाहरण - 'रहिमन पानी राखिए, बिन पानी सब सून,
पानी गए न उबरे, मोती मानूस चून।
प्रश्न -4 चौपाई छन्द की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए ?
उत्तर -चौपाई एक मात्रिक छन्द है। इसमें चार चरण होते है। प्रत्येक चरण में 16-16 मात्राएँ होती है।
उदाहरण - मंगल भवन अमंगल हारी,
द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।
प्रश्न 5 सवैया छंद को उदाहरण सहित समझाइये ?
उत्तर- सवैया वर्णिक छंद है। इसमें 22 से लेकर 26 वर्ण हो सकते हैं।
उदाहरण:- "मानुष हौं तो वहीं रसखानि,
बसौ ब्रज गोकुल गाँव के ग्वारन ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.