कक्षा-9वी हिन्दी क्षितिज
ल्हासा की ओर
संपूर्ण प्रश्न- उत्तर
प्रश्न अभ्यास
प्रश्न-1थोड्ला के पहले के आखिरी गाँव पहुँचने पर भिखमंगे के वेश में होने के बावजूद लेखक को ठहरने के लिए उचित स्थान मिला जबकि दूसरी यात्रा के समय भद्रवेश भी उन्हें उचित स्थान नहीं दिला सका| क्यों?
उत्तर-थोड्ला के पहले के आखिरी गाँव पहुँचने पर भिखमंगे के वेश में होने के बावजूद लेखक को ठहरने के लिए उचित स्थान मिला क्योंकि उस समय उनके साथ उनका साथी सुमति था, जो कि एक बौद्ध भिक्षु था और वहाँ उसकी जान-पहचान के लोग थे। जबकि दूसरी यात्रा के समय भद्र वेश में होने के बाद भी उन्हें उचित स्थान नही मिला क्योंकि उनकी जान पहचान का कोइ नही था तथा शाम के समय लोग छड् पीकर अपने होश में नहीं रहते हैं।
कक्षा-9वी हिन्दी संपूर्ण प्रश्न उत्तर
प्रश्न-2 उस समय के तिब्बत में हथियार का कानून न रहने के कारण यात्रियों को किस प्रकार का भय बना रहता था?
उत्तर - हथियार का कानून न रहने के कारण वहाँ लोग लाठी की तरह पिस्तौल, बंदूक लिए घूमते थे। वहां निर्जन स्थान भी थे जहा न तो पुलिस या खुफिया विभाग थे। ऐसे में यात्रियों को अपने प्राणो और लुट का खतरा था।
प्रश्न -3 लेखक लङ्कोर के मार्ग में अपने साथियो से किस कारण पिछड़ गया?
उत्तर- लेखक लड्कोर के मार्ग में अपने साथियों से पिछड़ गया। क्योंकि लेखक का घोड़ा धीरे चल रहा था, ज़ोर देने पर वह सुस्त पड़ गया। लेखक आगे गलत रास्ते पर चला गया फिर लौटकर वापस आया।
प्रश्न 4 लेखक ने शेकर विहार में सुमति को उनके यजमानों के पास जाने से रोका, परंतु दूसरी बार रोकने का प्रयास क्यों नही किया?
उत्तर - लेखक ने शेकर विहार में सुमति को उनके यजमानों के पास जाने से रोका क्योंकि लेखक को लगा था कि सुमति वापस आने में सप्ताह- भर लगा देगा। जबकि दूसरी बार रोकने का प्रयास नही किया क्योंकि वहां लेखक को हस्तलिखित पोथियाँ मिल गई थी जिन्हे वह एकान्त में पढ़ना चाहता था।
प्रश्न-5 अपनी यात्रा के दौरान लेखक को किन कठिनाइयों का सामना करना पड़ा?
उत्तर -अपनी यात्रा के दौरान लेखक को निम्नलिखित कठिनाइयों का सामना करना पड़ा-
(1) लेखक को यात्रा भिखमंगे के वेश मे करना पड़ी क्योंकि उस समय भारतीयों को तिब्बत यात्रा की अनुमति नहीं थी।
(2) यात्रा के समय डाकुओं का डर बना हुआ था।
(3)डाँडे की यात्रा के समय लेखक का घोड़ा धीरे-धीरे चलने लगा और लेखक आपने साथियों से पिछड़ गया।
(4) लेखक को तेज धूप में चलना पड़ा और अपना सामान भी उठाना पड़ा ।
प्रश्न-6प्रस्तुत यात्रा -वृत्तांत के आधार पर बताइए कि उस समय का तिब्बती समाज कैसा था ?
उत्तर -उस समय का तिब्बती समाज इस प्रकार था-
(1) वहाँ जाति - पाँति व धूआछूत का भेदभाव नही था।
(2)औरते परदा नही करती थी अर्थात् पर्दाप्रथा नही थी।
(3)तिब्बत की जमीन बहुत अधिक छोटे-बड़े जागीरदारो में बंटी थी।
(4) इन जागीरों का बहुत ज्यादा हिस्सा मठों के हाथ में था।
प्रश्न-7 "मैं अब पुस्तकों के भीतर था" नीचे दिए गए विकल्पों में से कौन सा इस वाक्य का अर्थ बतलाता है-
(क) लेखक पुस्तकें पढ़ने में रम गया|
(ख) लेखक पुस्तकों की सेल्फ के भीतर चला गया|
(ग)लेखक के चारों ओर पुस्तकें ही थीं|
(घ)पुस्तक में लेखक का परिचय और चित्र छपा था|
उत्तर-(क) लेखक पुस्तकें पढ़ने में रम गया|
रचना और अभिव्यक्ति:-
8. सुमति के यजमान और अन्य परिचित लोग लगभग हर गाँव में मिले। इस आधार पर आप सुमति के व्यक्तित्व की किन विशेषताओं का चित्रण कर सकते हैं?
उत्तर- सुमति के व्यक्तित्व की निम्नलिखित विशेषताओं का चित्रण कर सकते हैं:-
(1) सुमति व्यवहार कुशल व्यक्ति था|
(2) सुमति मिलनसार बौद्ध भिक्षुक था|
(3) सुमति अपने पांडित्य के कार्य में कुशल था|
9. 'हालाँकि उस वक्त मेरा भेष ऐसा नहीं था कि उन्हें कुछ भी खयाल करना चाहिए था।'- उक्त कथन के अनुसार हमारे आचार-व्यवहार के तरीके वेशभूषा के आधार पर तय होते हैं। आपकी समझ से यह उचित है अथवा अनुचित, विचार व्यक्त करें।
उत्तर-हमारे आचार-व्यवहार के तरीके वेशभूषा के आधार पर तय होते हैं। आपकी समझ से यह उचित नहीं है क्योंकि किसी भी व्यक्ति के साथ व्यवहार उसके गुण और योग्यता के आधार पर करना चाहिए वेशभूषा के आधार पर नहीं|
10. यात्रा-वृत्तांत के आधार पर तिब्बत की भौगोलिक स्थिति का शब्द-चित्र प्रस्तुत करें। वहाँ की स्थिति आपके राज्य/शहर से किस प्रकार भिन्न है?
उत्तर- तिब्बत की भौगोलिक स्थिति बहुत सुंदर है |वहां ऊंचे -ऊंचे सफेद बर्फ से ढके हुए पर्वत है इसकी सीमा हिमालय पर्वत से प्रारंभ होती है| तिब्बत में डांडे सबसे खतरनाक जगह है| वहां कई मील तक गांव नहीं मिलते हैं, निर्जन स्थान है जबकि हमारा शहर समतल भूमि पर स्थित है| यहां पर बर्फ नहीं है ऊंचे -ऊंचे पर्वत भी नहीं है|
11. आपने भी किसी स्थान की यात्रा अवश्य की होगी? यात्रा के दौरान हुए अनुभवों को प्रस्तुत करें।
उत्तर:- हमने कुछ समय पहले ही अपने नानाजी के गांव की यात्रा की है| गांव शहर से दूर है |वहां जाने के लिए बस की सुविधा नहीं थी| हमें स्टेशन से उतरकर दो किलोमीटर पैदल यात्रा करनी पड़ी | गर्मी के समय में यह यात्रा बहुत कठिन लगी ,लेकिन गांव पहुंचकर चारों ओर हरियाली देखकर मन खुश हो गया|
12. यात्रा-वृत्तांत गद्य साहित्य की एक विधा है। आपकी इस पाठ्यपुस्तक में कौन-कौन सी विधाएँ हैं? प्रस्तुत विधा उनसे किन मायनों में अलग है?
उत्तर- हमारी पाठ्य पुस्तक में कहानी, निबंध, संस्मरण, रिपोर्ताज ,व्यंग्य आदि गद्य की विधाएं हैं| यात्रा वृतांत इन विधाओं से अलग है क्योंकि इसमें व्यक्ति अपने प्रत्यक्ष अनुभव के आधार पर वर्णन करता है|
भाषा-अध्ययन:-
13. किसी भी बात को अनेक प्रकार से कहा जा सकता है, जैसे-
सुबह होने से पहले हम गाँव में थे।
पौ फटने वाली थी कि हम गाँव में थे।
तारों की छाँव रहते-रहते हम गाँव पहुँच गए।
नीचे दिए गए वाक्य को अलग-अलग तरीके से लिखिए-
'जान नहीं पड़ता था कि घोड़ा आगे जा रहा है या पीछे।'
उत्तर- (1) पता नहीं चल रहा है कि घोड़ा आगे जा रहा है या पीछे|
(2) जानना कठिन है कि घोड़ा आगे जा रहा है या पीछे|
(3) हो सकता है कि घोड़ा आगे जा रहा है या फिर शायद पीछे|
14. ऐसे शब्द जो किसी 'अंचल' यानी क्षेत्र विशेष में प्रयुक्त होते हैं उन्हें आंचलिक शब्द कहा जाता है। प्रस्तुत पाठ में से आंचलिक शब्द ढूँढ़कर लिखिए।
उत्तर- प्रस्तुत पाठ में आंचलिक शब्द इस प्रकार हैं- डांड़ा, सीटे, थुक्पा, गंडा, भरिया, कुची- कुची आदि|
15. पाठ में कागज, अक्षर, मैदान के आगे क्रमशः मोटे, अच्छे विशाल शब्दों का प्रयोग हुआ है। इन शब्दों से उनकी विशेषता उभर कर आती है| पाठ में से कुछ ऐसे ही और शब्द चाहिए जो किसी की विशेषता बता रहे हैं|
उत्तर- पाठ में आए ऐसे शब्द जो किसी की विशेषता बता रहे हैं इस प्रकार हैं- मुख्य, परित्यक्त, निम्नश्रेणी, टोटीदार, अच्छी, सबसे विकट, निर्जन स्थान आदि|
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.