भाषा, बोली, विभाषा, मातृभाषा, राजभाषा, राष्ट्रभाषा
1. भाषा किसे कहते हैं?
2. बोली किसे कहते हैं?
3. विभाषा किसे कहते हैं?
4. मातृभाषा किसे कहते हैं?
5. राजभाषा किसे कहते हैं?
6. राष्ट्रभाषा किसे कहते हैं?
भाषा-
बोली -
विभाषा -
बोली उन्नति करके विभाषा का रूप ग्रहण कर लेती है। विभाषा को उपभाषा भी कहा है। इसका क्षेत्र बोली से अधिक व्यापक होता है परन्तु भाषा से कम व्यापक होता है। एक प्रदेश या प्रदेश के बड़े हिस्से में सामाजिक व्यवहार या साहित्य में प्रयोग की जाने वाली भाषा विभाषा या उपभाषा होती है। राजस्थानी, पश्चिमी हिन्दी, पूर्वी हिन्दी, बिहारी, गढ़वाली आदि विभाषाएँ हैं।
मातृभाषा-
शिशु का सर्वप्रथम परिचय माँ से होता है। वह उसी से बोलना आदि सीखता है। इसलिए माँ द्वारा बोली जाने वाली भाषा मातृभाषा कहलाती है। मातृभाषा पालन-पोषण की भाषा होती है। परिवार तथा निकट के लोगों से बच्चा इस भाषा को सीखता है। इसका ज्ञान आवश्यक है क्योंकि मातृभाषा के बिना कोई काम नहीं हो पाता है। पंजाब की पंजाबी, बंगाल की बंगला, हिन्दी क्षेत्र की हिन्दी मातृभाषाएँ हैं ।
राजभाषा -
राजकीय में प्रयोग की जाने वाली भाषा राजभाषा कहलाती है। राजभाषा राज्य के प्रशासनिक कार्यों में अपनाई जाती है। प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राजभाषा का ज्ञान होना आवश्यक होता है। राजभाषा की मान्यता मिलने से उस भाषा का महत्व बढ़ जाता है। भारतीय संविधान के अनुसार हिन्दी भारत की राजभाषा है किन्तु जब तक सभी राज्यों को हिन्दी का पूरा ज्ञान न हो तब तक प्रदेश की भाषा के साथ-साथ हिन्दी का अनुवाद स्वीकार्य है। प्रदेश सरकारें अपने प्रदेश की राजभाषा का निर्णय स्वयं लेती हैं। मध्यप्रदेश, उत्तर राजस्थान, बिहार, हरियाणा आदि की राजभाषा हिन्दी है। महाराष्ट्र की राजभाषा मराठी है, पंजाब की पंजाबी एवं तमिलनाडु की तमिल राजभाषा है।
राष्ट्रभाषा-
राष्ट्र की मान्य भाषा राष्ट्रभाषा कहलाती है। राष्ट्रभाषा भाषा का विस्तृत स्वरूप है जो सम्पूर्ण राष्ट्र में व्यवहार में लाया जाता है। राष्ट्र की सांस्कृतिक, सामाजिक, राजनैतिक आदि आकांक्षाओं को व्यक्त करने की क्षमता राष्ट्रभाषा में होती है। राष्ट्रभाषा का शब्द भण्डार विशाल होता है। जिस भाषा में इतनी क्षमता होती है, वह राष्ट्र के विभिन्न भागों में रहने वाले लोगों के का माध्यम सके तथा राष्ट्र में प्रयोग होने वाली उपभाषाओं तथा बोलियों की सहायक बन वही भाषा बनती है।
ये भी देखिए:-
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.