प्रेमचंद- लेखक परिचय Premchand- Jivan parichay ( 1) रचनाएँ:- गोदान, गबन, कर्मभूमि, रंगभूमि (2 ) भाषा:- प्रेमचन्द जी की भाषा सहज, सरल एवं मुहावरेदार है। उन्होंने लोक प्रचलित शब्दों का प्रयोग कुशलतापूर्वक किया है। उनकी भाषा भावों की अनुगामिनी है। प्रेमचन्द जी की भाषा में हिन्दी, उर्दू के शब्दो का प्रयोग बहुतायत में हुआ है। उनकी भाषा आदर्श भाषा है। ( 3) शैली:- प्रेमचंद की शैली सरस, प्रवाहमय तथा सरल हैं। इन्होने लेखन में वर्णनात्मक विचारात्मक, व्याख्यात्मक व संवाद शैली को अपनाया है।प्रेमचंद की शैली भाषा के अनुरुप है जो आमजन के लिए रुचिकर है। ( 4) साहित्य में स्थान :- प्रेमचन्द हिन्दी साहित्य के प्रमुख साहित्यकार है। उनकी रचनाएँ आज भी प्रचलित है। प्रेमचन्दजी हिन्दी साहित्य में उपन्यास सम्राट व कहानी सम्राट के रूप में प्रसिद्ध हैं। यह भी देखे:- कक्षा- 9 वी महत्वपूर्ण प्रश्न- उत्तर रस (कक्षा-9 से12) सभी महत्वपूर्ण प्रश्न हिन्दी व्याकरण
हरिवंशराय बच्चन - कवि परिचय
Harivanshrai Bachchan
Jivan parichay
(1)रचनाएँ:- मधुशाला, मधुबाला, मधुकलश|
(2) भाव पक्ष:- श्री हरिवंश राय बच्चन हालावाद के प्रवर्तक कवि माने जाते हैं| जिसमें प्रेम और सौंदर्य का अनूठा संगम है| बच्चनजी ने साहित्य में प्रेम और मस्ती को जीवन का अभिन्न अंग माना है| इनके काव्य में मानवतावादी, रहस्यवादी भावनाएं प्रमुखता से पाई जाती है|
(3)कला पक्ष:- बच्चन जी की भाषा शुद्ध साहित्यिक खड़ी बोली है जिसमें संस्कृत के तत्सम शब्दों का प्रयोग अधिकता से हुआ है| इन्होंने अपने काव्य में शब्दालंकार तथा अर्थालंकार दोनों का प्रयोग किया है | इनके काव्य में प्रांजल तथा गीति शैली का प्रयोग हुआ है|
साहित्य में स्थान:- श्री हरिवंश राय बच्चन हिंदी साहित्य में हालावाद के प्रवर्तक माने जाते हैं| हिंदी साहित्य में स्थान प्रमुख स्थान है|
आप यह भी देखना पसंद करेंगे:-
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.