कक्षा-9वी हिन्दी ( कृतिका) महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर
(1)लेखिका अपनी नानी के व्यक्तित्व से क्यों प्रभावित थी ?
उत्तर- लेखिका मृदुला गर्ग ने अपनी नानी को कभी देखा नहीं था तो भी वे उनके व्यक्तित्व से प्रभावित थी क्योंकि- (1)लेखिका ने सुन रखा था कि नानी घर में पर्दा करती थी पर परंपरागत ढंग से रहती थी||
(2) लेखिका की नानी ममतामयी थी | वह अन्य भारतीय औरतों की तरह ही अपनी बेटी की 15 साल की होते ही उसकी शादी करने की फिक्र करने लगी थी|
(3) नानी काफी स्वतंत्र विचारों वाली औरत थी|
(4) वह अपनी बेटी की शादी के ऐसे युवक से करना चाहती थी जो स्वतंत्रा संग्राम सेनानी प्यारे लाल शर्मा जैसा हो|
(2). मृदुला गर्ग (लेखिका) की नानी आजादी के आंदोलन में किस प्रकार भागीदारी रही।
उत्तर- लेखिका की नानी एक अनपढ़ और पर्दा करने वाली पारंपरिक औरत थी| आजादी के आंदोलन में उनका कोई प्रत्यक्ष योगदान नहीं था परंतु उनके विचारों के आधार पर वह स्वतंत्र संग्राम आंदोलन में हिस्सा ले पाई थी| वह अपनी इकलौती बेटी की शादी किसी ऐसे नौजवान से करना चाहती थी जो स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में भाग ले रहा हो | वे अपने पति के मित्र स्वतंत्रा सेनानी प्यारेलाल शर्मा से यही कहती थी कि उनकी बेटी की शादी किसी आजादी के नौजवान सैनिक से तय की जाए इस प्रकार स्पष्ट होता है कि लेखिका की नानी आजादी के आंदोलन में अप्रत्यक्ष रूप से भागीदार अवश्य रही है|
(3.) शिक्षा बच्चों का जन्मसिद्ध अधिकार है इस दिशा में लेखिका के प्रयासों उल्लेख कीजिए |
उत्तर- लेखिका बच्चों की शिक्षा के प्रति बहुत अधिक जागरूक थी इसलिए उन्होंने कर्नाटक के बागलकोट पहुंचने पर वहां पर जब एक अच्छा स्कूल नहीं था बच्चों के पढ़ने लायक तो वहां के कैथोलिक बिशप से उन्होंने प्रार्थना की स्कूल खोलने के लिए लेकिन उस क्षेत्र में क्रिश्चन बच्चों की जनसंख्या कम होने के कारण विशप ने स्कूल खोलने में अपनी असमर्थता व्यक्त कर दी ऐसी स्थिति में लेखिका ने स्वयं अपने दम पर और अपने प्रयासों से अंग्रेजी हिंदी और कन्नड़ तीन भाषाएं पढ़ाने वाले की स्कूल की शुरुआत कीं और इसे सरकार द्वारा मान्यता भी दिलाई|
(4) मेरे संग की औरते है? पाठ के आधार पर लिखिए कि जीवन में कैसे इंसानों को अधिक श्रद्धा भाव से देखा जाता है?
उत्तर- पाठ के आधार पर जीवन में निम्नलिखित प्रकार के इंसानों को अधिक श्रद्धा भाव से देखा जाता है
(1)सत्य बोलने वालों को -समाज में सत्य बोलने वालों को उचित स्थान मिलता और उन्हें श्रद्धा भाव से देखा जाता है| लेखिका की मां कभी झूठ नहीं बोलती थी अतः घर के सभी सदस्यों उन्हें आदर की दृष्टि से देखते थे |
(2)सत्य पर उचित सलाह व परामर्श देने वालों को - समय पर उचित सलाह परामर्श देने वाले लोगों को श्रद्धा भाव से देखा जाता है |
(3) गोपनीयता भंग न करने वालों को- किसी की गोपनीयता भंग करने वाले दूसरों की दृष्टि में गिर जाते हैं वे श्रद्धा के पात्र नहीं रहते |लेखिका की मां किसी की गोपनीय बात को कभी उजागर नहीं करती थी इसलिए वह सब की श्रद्धा के पात्र थी |
(4)चरित्रवान लोगों को -चरित्रवान लोगों को समाज में श्रद्धा भाव से देखा जाता है |
(5) रीढ़ की हड्डी एकाकी का क्या उद्देश्य है ?
उत्तर- रीड की हड्डी एकांकी का मुख्य उद्देश्य समाज में स्त्रियों के प्रति व्याप्त रूढ़िवादी सोच पर प्रहार करना है| स्त्री शिक्षा और उनका आत्मविश्वास और साहस को आगे बढ़ाना है| इस एकांकी में यह भी संदेश दिया है कि समाज में उचित सम्मान प्राप्त करने के लिए स्त्री को दृढ़ता पूर्वक संघर्ष करना आवश्यक है|
(6) रीढ़ की हड्डी शीर्षक की सार्थकता स्पष्ट कीजिए।
उत्तर- जिस श्रप्रकार मानव शरीर में रीढ़ की हड्डी एक महत्वपूर्ण अंग होता है और उसी से हमारा शरीर तन कर खड़ा होता है उसी प्रकार से रीढ़ की हड्डी एक प्रतीक के रूप में इस एकांकी में लिया गया है |यदि हम मानव समाज को स्वस्थ और सशक्त बनाना चाहते हैं तो इसके लिए ऐसे स्त्री पुरुषों की आवश्यकता है जो चरित्रवान और कर्मठ हो| एकांकी में शंकर जैसे चरित्रहीन व्यक्ति एक उत्कृष्ट समाज का निर्माण नहीं कर सकते हैं| उमा जैसे सुशिक्षित स्वस्थ और सुंदर चरित्र व्यक्ति आदर्श समाज का निर्माण कर सकते हैं और यही समाज की रीढ़ की हड्डी बनते हैं| इस प्रकार एकांकी का शीर्षक रीढ़ की हड्डी सार्थक है|
(7.) समाज में महिलाओं को उचित गरिमा दिलाने हेतु आप कौन-कौन से प्रयास कर सकते हैं ?
उत्तर- (1)समाज में महिलाओं को उचित गरिमा दिलाने हेतु सर्वप्रथम महिलाओं को शिक्षित किया जाना आवश्यक है हम उनकी शिक्षा का प्रयास करेंगे|
(2) महिलाओं में फैले अंधविश्वास और कुरीतियों को दूर करने का प्रयास करेंगे उन्हें जागरूक करेंगे|
(3) महिलाओं के प्रति हो रहे अत्याचार और अनाचार का विरोध करेंगे और उन्हें न्याय दिलाने का प्रयास करेंगे| (4)महिलाओं को उनके अधिकारों से परिचित करवाएंगे जिससे कि वह सशक्त बने|
(8). माटी वाली के पास अपने अच्छे या बुरे भाग्य के बारे में ज्यादा सोचने का समय क्यों नहीं था?
उत्तर- माटी वाली एक गरीब महिला थी| वह सुबह जल्दी उठकर मिट्टी खोदकर लाती और उसे शहर में घूम-घूम कर बेचती थी| इस प्रकार मिट्टी बेचकर ही वह अपनी जीविका चलाती थी और इसके साथ ही वह अपने बूढ़े पति की भी देखभाल और सेवा करती थी| इस कार्य में उसका पूरा दिन बीत जाता था ऐसी स्थिति में माटी वाली के पास अपने अच्छे और बुरे भाग्य के बारे में ज्यादा सोचने का समय नहीं था|
(9 )भूख मीठी कि भोजन मीठा से क्या अभिप्राय है?
उत्तर- भूख मीठी कि भोजन मीठा से अभिप्राय है कि भूखा व्यक्ति स्वाद की परवाह किए बिना भूख को पहले शांत करता है उसे उस भोजन में मिठास का अनुभव होता है|
(10). माटी वाली का रोटियों का इस तरह हिसाब लगाना उसकी किस मजबूरी को प्रकट करता है ?
उत्तर- माटी वाली का रोटियों का इस तरह से हिसाब लगाना उसकी गरीबी को प्रकट करता है| अपनी गरीब स्थिति के कारण उसे दो टाइम की रोटी भी बड़ी मुश्किल से नसीब होती है| ऐसी स्थिति में उसे रोटियों का हिसाब लगा कर रखना आवश्यक है जिससे कि वह दोनों समय कुछ थोड़ा बहुत खाने की जुगाड़ कर सके|
(11) गरीब आदमी का श्मशान नहीं उजड़ना चाहिए। कथन का आशय स्पष्ट कीजिए।
उत्तर- उक्त कथन का आशय है कि गरीब व्यक्ति का घर जब उजड़ता है तो वह विस्थापित हो जाता है और ऐसी स्थिति में उसके लिए घर और श्मशान में कोई अंतर नहीं होता है क्योंकि उसके पास रहने के लिए घर होता ही नहीं है| यहां तक कि उसे श्मशान तक में जगह मिलना मुश्किल हो जाता है| सरकार सदैव विकास करने का दावा करती है परंतु गरीबों का सब कुछ छिनता जा रहा है इस प्रकार इस कथन से लेखक माटी वाली के माध्यम से रास्ते में आते-जाते लोगों से एक ही शिकायत कर रहा है कि गरीब आदमी का शमशान नहीं उतरना चाहिए|
(12) वह कौन सी बात थी जिसमें लेखक हरिवंशराय बच्चन को दिल्ली जाने के लिए बाध्य कर दिया ?
उत्तर- लेेखक श्री शमशेर बहादुर सिंह के सामने कोई काम नहीं था ऐसी स्थिति में उनके घर के किसी सदस्य- संबंधी ने उन्हें कह दिया कि तुम अपना समय व्यर्थ बिता रहे हो कोई कार्य क्यों नहीं करते यह वाक्य स्वाभिमानी लेखक को तीर के समान छुप गया और वह दिल्ली जाने और कोई कार्य करने के लिए बाध्य हो गए |
(13) लेखक हरिवंशराय बच्चन को कविता लिखने का अफसोस क्यों रहा होगा ?
उत्तर- लेखक श्री शमशेर बहादुर सिंह के द्वारा अंग्रेजी में लिखे सानेट को जब विख्यात कवि श्री हरिवंश राय बच्चन जी ने पढ़ा तो उन्होंने उस सानेट को स्तर के अनुरूप नहीं पाया | लेखक को इलाहाबाद का हिन्दी का साहित्यिक वातावरण, मित्रों का अच्छा सहयोग एवं हिंदी साहित्यकारों का उचित मार्गदर्शन उपयुक्त लग रहा था अतः लेखक को अंग्रेजी में कविता लिखने का अफसोस हो रहा होगा|
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.