प्रेमचंद- लेखक परिचय Premchand- Jivan parichay ( 1) रचनाएँ:- गोदान, गबन, कर्मभूमि, रंगभूमि (2 ) भाषा:- प्रेमचन्द जी की भाषा सहज, सरल एवं मुहावरेदार है। उन्होंने लोक प्रचलित शब्दों का प्रयोग कुशलतापूर्वक किया है। उनकी भाषा भावों की अनुगामिनी है। प्रेमचन्द जी की भाषा में हिन्दी, उर्दू के शब्दो का प्रयोग बहुतायत में हुआ है। उनकी भाषा आदर्श भाषा है। ( 3) शैली:- प्रेमचंद की शैली सरस, प्रवाहमय तथा सरल हैं। इन्होने लेखन में वर्णनात्मक विचारात्मक, व्याख्यात्मक व संवाद शैली को अपनाया है।प्रेमचंद की शैली भाषा के अनुरुप है जो आमजन के लिए रुचिकर है। ( 4) साहित्य में स्थान :- प्रेमचन्द हिन्दी साहित्य के प्रमुख साहित्यकार है। उनकी रचनाएँ आज भी प्रचलित है। प्रेमचन्दजी हिन्दी साहित्य में उपन्यास सम्राट व कहानी सम्राट के रूप में प्रसिद्ध हैं। यह भी देखे:- कक्षा- 9 वी महत्वपूर्ण प्रश्न- उत्तर रस (कक्षा-9 से12) सभी महत्वपूर्ण प्रश्न हिन्दी व्याकरण
कबीरदास - जीवन परिचय
(1)रचनाएं :-साखी, सबद, रमैनी, (बीजक)
(2) भाव पक्ष:- कबीरदास भक्ति काल की निर्गुण भक्ति धारा के ज्ञानमार्गी शाखा के प्रमुख कवि हैं |उन्होंने ईश्वर भक्ति का आधार ज्ञान को माना है| उनके काव्य में दार्शनिक विचारधारा मिलती है| कबीर के काव्य में समाज सुधार की भावना मिलती है |
(3) कला पक्ष:- कबीरदासजी संत कवि थे |वे पढ़े लिखे नहीं थे, उनकी भाषा और परिष्कृत और और परिमार्जित है| उनकी भाषा में पूर्वी, अवधि ,राजस्थानी, ब्रज, पंजाबी आदि अनेक भाषाओं के शब्द मिलते हैं इसलिए उनकी भाषा को सधुक्कड़ी या खिचड़ी भाषा भी कहते हैं| उनकी भाषा सहज व सरल है |कबीरदासजी की शैली मुक्तक प्रधान हैं| उनके शैली उपदेशात्मक है|
(4) साहित्य में स्थान:- कबीर दास जी हिंदी साहित्य की ज्ञानमार्गी शाखा के प्रमुख कवि है| वह समाजसुधारक कवि है| हिंदी साहित्य में उनका प्रमुख स्थान है|
निबंध - जीवन में खेलों का महत्व
Essay- Wonder of science
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.