Class-10 Hindi Lesson- 1 question answer
क्षितिज भाग -2
पाठ-1
काव्य खंड- सूरदास- पद
प्रश्नोत्तर-
प्रश्न-1 गोपियों द्वारा उद्धव को भाग्यवान कहने में क्या व्यंग्य निहित है?
उत्तर- गोपियों द्वारा उद्धव को भाग्यवान कहने में व्यंग्य निहित है कि उद्धव वास्तव में भाग्यवान नहीं बल्कि भाग्यहीन है क्योंकि वह कृष्ण के सौंदर्य व प्रेम रूपी नदी में रहते हुए भी कृष्ण प्रेम से वंचित रह गए हैं|
प्रश्न -2 उद्धव के व्यवहार की तुलना किस- किस से की गई है?
उत्तर -उद्धव के व्यवहार की तुलना निम्नलिखित से की गई है-
(1) उद्धव कमल के उस पत्ते के समान है जो जल में रहता है पर उस पर जल नहीं लगता|
(2) उद्धव जल में रखे तेल के घड़े के समान है जिस पर एक बूंद भी चल नहीं लगता|
https://mpboardeasy.blogspot.com/2021/09/svayam-prakash-jivan-parichay.html
प्रश्न 3 गोपियों ने किन-किन उदाहरणों के माध्यम से उद्धव को उलहाने दिए हैं?
उत्तर -गोपियों ने निम्नलिखित उदाहरणों के माध्यम से उद्धव को उलाहने दिए हैं:- (1)उद्धव को उलाहना देते हुए कहती हैं कि जिस प्रकार कमल का पत्ता पानी में रहता है फिर भी उस पर पानी नहीं लगता उसी प्रकार उद्धव भी श्रीकृष्ण रूपी प्रेम सागर के पास रहकर भी श्री कृष्ण प्रेम से वंचित रह गए हैं|
(2) गोपिया उद्धव को उलाहना देते हुए उन्हें बड़भागी करती है, जो कृष्ण के पास रहकर भी उनके प्रेम से वंचित रह गए|
(3) गोपियाँ उद्धव को उलाहना देते हुए उनके योग संदेश को कड़वी - ककड़ी के समान बताती है|
प्रश्न 4 उद्धव द्वारा दिए गए योग के संदेश ने गोपियों की विरह अग्नि में घी का काम कैसे किया?
उत्तर -गोपिया श्री कृष्ण के वापस लौट आने की प्रतीक्षा में हैं | वे अपनी विरह व्यथा को सह रही थी| वे श्री कृष्ण के प्रेम में ही अपना सब कुछ निछावर कर रही थी लेकिन श्री कृष्ण वापस लौट कर नहीं आते बल्कि उद्धव को भेजते हैं जो उन्हें कृष्ण को भूल जाने और योग करने का उपदेश देते हैं| इस प्रकार उद्धव द्वारा दिए गए योग के संदेश ने गोपियों की विरह अग्नि में घी का काम किया|
प्रश्न 5 'मरजादा न लही' के माध्यम से कौन-सी मर्यादा न रहने की बात की जा रही है?
उत्तर:- 'मरजादा न लही' के माध्यम से प्रेम की मर्यादा ना रहने की बात की जा रही है| श्री कृष्ण के चले जाने के बाद से गोपिया दिन -रात उनके वियोग व प्रतीक्षा में ही अपना समय बिता रही है लेकिन कृष्ण स्वयं ना आकर उद्धव को योग संदेश लेकर भेज देते हैं| गोपियों का धैर्य समाप्त होने लगा है क्योंकि उनके रक्षक श्री कृष्ण ही उन्हें योग संदेश देकर दुख पहुंचा रहे हैं|
प्रश्न 6 कृष्ण के प्रति अपने अनन्य प्रेम को गोपियों ने किस प्रकार अभिव्यक्त किया है?
उत्तर:- कृष्ण के प्रति अनन्य प्रेम को गोपियों ने निम्न प्रकार से अभिव्यक्त किया है:-
(1) गोपियां कहती है कि वे श्रीकृष्ण के प्रति सहज रूप से उसी प्रकार आकर्षित है जिस प्रकार चीटियां गुड़ के प्रति आकर्षित होती हैं वह उनसे दूर नहीं हो सकती भले ही उनके प्राण निकल जाए| (2) गोपिया कहती हैं कि जिस प्रकार हारिल पक्षी सदैव अपने पंजे में लकड़ी पकड़ कर रखता है ,उसे कभी नहीं छोड़ता उसी प्रकार वह भी तन- मन -वचन से श्री कृष्ण के प्रेम को पकड़े हुए हैं वे उसे कभी नहीं छोड़ सकती है|
प्रश्न 7 गोपियों ने उद्धव से योग की शिक्षा कैसे लोगों को देने की बात कही है ?
उत्तर :-गोपियों ने उद्धव से योग की शिक्षा ऐसे लोगों को देने की बात कही है जिनका मन चंचल व अस्थिर है|
प्रश्न 8 प्रस्तुत पदों के आधार पर गोपियों का योग साधना के प्रति दृष्टिकोण स्पष्ट करें |
उत्तर:- गोपियों ने योग साधना को कड़वी- ककड़ी के समान बताया है उनका मानना है कि योगसाधना तो चंचल और अस्थिर मन वाले लोगों के लिए है गोपियों का मन तो श्री कृष्ण प्रेम में स्थिर है इसलिए उनके लिए योग साधना निरर्थक है |
प्रश्न 9 गोपियों के अनुसार राजा का धर्म क्या होना चाहिए?
उत्तर:- गोपियों के अनुसार राजा का धर्म प्रजा का हित करना है और उनके दुखों को दूर करना है|
प्रश्न 10 गोपियों को कृष्ण में ऐसे कौन से परिवर्तन दिखाई दिए जिनके कारण वे अपना मन वापस पा लेने की बात कहती है?
उत्तर :-गोपिया कहती है कि श्रीकृष्ण ने अब राजनीति पढ़ ली है और वह पहले से भी अधिक चतुर हो गए हैं| उन्होंने बड़े- बड़े ग्रंथ पढ़ लिए हैं उनकी बुद्धि बढ़ गई है इसलिए उन्होंने हमारे लिए योग संदेश भिजवाया है| इस कारण गोपियों की दशा और बुरी हो गई है और वे कृष्ण से अपना मन वापस लेने की बात कहती है|
प्रश्न 11 गोपियों ने अपने वाक् चातुर्य के आधार पर ज्ञानी उद्धव को परास्त कर दिया उनके वाक् चातुर्य की विशेषताएं लिखिए|
उत्तर:- गोपियों के वाक् चातुर्य की विशेषताएं -
(1) व्यंग्यात्मक:- गोपिया उद्धव को बड़भागी कहती है जो श्रीकृष्ण के पास रहकर भी उनका प्रेम उन पर नहीं लगा| ऐसा कह कर गोपियां वास्तव में उद्धव पर व्यंग्य कर रही है|
(2)निडरता:- गोपिया निडरता के साथ उद्धव के योग संदेश को कड़वी -ककड़ी के समान बताती है|
(3) एकनिष्ठ प्रेम:- गोपियों का श्री कृष्ण के प्रति एकनिष्ठ प्रेम है वे कृष्ण प्रेम में डूबी हुई है| जिस प्रकार हारिल पक्षी लकड़ी को नहीं छोड़ता उसी प्रकार वे भी श्री कृष्ण प्रेम को छोड़ नहीं सकती है |(4)उलहानापूर्ण:- गोपियां श्रीकृष्ण को वापस न लौटने पर उलाहना देती है |वे उन्हें उलाहना देते हुए कहती है कि श्रीकृष्ण ने राजनीति पढ़ ली है और वह पहले से भी चतुर हो गए हैं|
प्रश्न 12 संकलित पदों को ध्यान में रखते हुए सूर के भ्रमरगीत की मुख्य विशेषताएं बताइए |
उत्तर :-सूर के भ्रमरगीत की मुख्य विशेषताएं निम्नलिखित है :-
(1)भ्रमरगीत में निर्गुण भक्ति की तुलना में सगुण भक्ति को ज्यादा महत्व दिया गया है |
(2) सरल ब्रज भाषा का प्रयोग किया गया है|
(3) गोपियों की विरह अवस्था को दिखाया गया है |
(4) भ्रमरगीत में गोपियों का श्री कृष्ण के प्रति एकनिष्ठ प्रेम प्रतिपादित किया गया है|
(5) गोपियों ने अपनी सरलता, स्पष्टता, एकनिष्ठ प्रेम व तर्क शक्ति से उद्धव के योग संदेश को तुच्छ सिद्ध किया है|
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.