सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Post

Premchand-Jivan parichay

 प्रेमचंद- लेखक परिचय Premchand- Jivan parichay ( 1) रचनाएँ:- गोदान, गबन, कर्मभूमि, रंगभूमि (2 ) भाषा:-  प्रेमचन्द जी की भाषा सहज, सरल एवं मुहावरेदार है। उन्होंने लोक प्रचलित शब्दों का प्रयोग कुशलतापूर्वक किया है। उनकी भाषा भावों की अनुगामिनी है। प्रेमचन्द जी की भाषा में हिन्दी, उर्दू के शब्दो का प्रयोग बहुतायत में हुआ है। उनकी भाषा आदर्श भाषा है। ( 3) शैली:- प्रेमचंद की शैली सरस, प्रवाहमय तथा सरल हैं। इन्होने लेखन में वर्णनात्मक विचारात्मक, व्याख्यात्मक व संवाद शैली को अपनाया है।प्रेमचंद की शैली भाषा के अनुरुप है जो आमजन के लिए रुचिकर है। ( 4) साहित्य में स्थान :-  प्रेमचन्द हिन्दी साहित्य के प्रमुख साहित्यकार है। उनकी रचनाएँ आज भी प्रचलित है। प्रेमचन्दजी हिन्दी साहित्य में उपन्यास सम्राट व कहानी सम्राट के रूप में प्रसिद्ध हैं। यह भी देखे:-  कक्षा- 9 वी महत्वपूर्ण प्रश्न- उत्तर रस (कक्षा-9 से12) सभी महत्वपूर्ण प्रश्न हिन्दी व्याकरण

Netaji ka chashma question answer

 कक्षा- 10 वी  हिन्दी

क्षितिज भाग-2

पाठ-10 नेताजी का चश्मा 


प्रश्न उत्तर


 प्रश्न1:-  सेनानी ना होते हुए भी चश्मे वाले को लोग कैप्टन क्यों कहते थे?

उत्तर :-सेनानी ना होते हुए भी चश्मे वाले को लोग कैप्टन कहते थे क्योंकि उसमें देशभक्ति की भावना थी |वह नेता जी की मूर्ति को चश्मा पहना कर अपनी देशभक्ति का परिचय देता है|


 प्रश्न 2:- हालदार साहब ने ड्राइवर को पहले चौराहे पर गाड़ी रोकने के लिए मना किया था लेकिन बाद में तुरंत रोकने को कहा-


(क)हालदार साहब पहले मायूस क्यों हो गए थे ?

उत्तर :-हालदार साहब पहले मायूस हो गए थे क्योंकि उन्हें लगा कि कस्बे के चौराहे पर सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर चश्मा नहीं लगा होगा| चश्मा लगाने वाले कैप्टन के मरने के बाद किसी में देशभक्ति की भावना नहीं होगी, जो सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर चश्मा लगाए|


 (ख)मूर्ति पर सरकंडे का चश्मा क्या उम्मीद जगाता है? 

उत्तर :-मूर्ति पर सरकंडे का चश्मा उम्मीद जगाता है कि देश प्रेम की भावना अभी मरी नहीं है| बड़े ही नहीं बच्चों में भी देश प्रेम की भावना है|


 (3)हालदार साहब इतनी सी बात पर भावुक क्यों हो उठे ?

उत्तर:- हालदार साहब इतनी सी बात पर भावुक हो उठे क्योंकि उनके मन में जो निराशा थी वह अचानक आशा में बदल गई थी |उनका मन प्रसन्न हो गया था| देशभक्ति की भावना भावी पीढ़ी के मन में सुरक्षित है यह सोचकर वे भावुक हो गए थे|



 प्रश्न 3 आशय स्पष्ट कीजिए-

 "बार-बार सोचते, क्या होगा उसको उनका जो अपने देश की खातिर घर- गृहस्ती- जवानी -जिंदगी सब कुछ होम देने वालों पर भी हंसती है और अपने लिए बिकने के मौके ढूंढती है|"


उत्तर :-आशय -हालदार साहब बार-बार सोच रहे हैं कि उस कौम का भविष्य क्या होगा जो ऐसे देशभक्त लोगों पर हंसती है जिन्होंने देश के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर कर दिया है |ऐसे लोग अपने स्वार्थ के लिए अपने देश के साथ ही खुद को भी बेचने को तैयार हो जाते हैं| इस प्रकार हालदार साहब देश के भविष्य को लेकर चिंता प्रकट कर रहे हैं|



 प्रश्न 4:- पान वाले का एक रेखाचित्र प्रस्तुत कीजिए|


 उत्तर:- पानवाला कस्बे के चौराहे पर पान की दुकान करता था| वह एक काला, मोटा और खुशमिजाज आदमी था| वह हमेशा पान चबाता था |उसकी बड़ी- सी तोंद थी| जब वह हंसता तो उसकी तोंद हिलती थी| उसके दांत लाल -काले हो रहे थे| वह स्थानीय बोली में बात करता था| पानवाला कैप्टन चश्मे वाला का प्रारंभ में मजाक उड़ाता है लेकिन उसकी मृत्यु पर वह दुखी भी होता है इस प्रकार वह एक संवेदनशील इंसान है|



  प्रश्न 5:- "वो लंगड़ा क्या जाएगा फौज में| पागल है पागल| कैप्टन के प्रति पान वाले की टिप्पणी पर अपनी प्रतिक्रिया लिखिए|


 उत्तर:- हालदार साहब द्वारा कैप्टन चश्मे वाले के बारे में पूछे जाने पर पानवाला कहता है कि वह लंगड़ा फौज में क्या जाएगा| वह तो पागल है पागल |

कैप्टन के प्रति पान वाले की यह टिप्पणी उचित नहीं थी| इस टिप्पणी से पान वाले ने देशभक्त चश्मे वाला का मजाक उड़ाया है| देश का कोई भी व्यक्ति हो उसे देशभक्ति दिखाने के लिए फौज में ही जाना जरूरी नहीं है बल्कि अपनी परिस्थिति अनुसार वह अपने तरीके से देश के लिए योगदान दे सकते हैं| जिस प्रकार कैप्टन चश्मे वाला सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति पर चश्मा पहना कर अपनी देशभक्ति का परिचय देता है|



 रचना और अभिव्यक्ति


 प्रश्न 6:- निम्नलिखित वाक्य पात्रों की कौन सी विशेषता की ओर संकेत करते हैं-

(क)हालदार साहब हमेशा चौराहे पर रुकते और नेताजी को निहारते|


 उत्तर :-हालदार साहब के मन में देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के प्रति असीम आदर व प्रेम था इसलिए वे हमेशा चौराहे पर रुकते और नेताजी को निहारते|



(ख)पानवाला उदास हो गया|  उसने पीछे मुड़कर मुंह का पान नीचे थूका और सिर झुका कर अपने धोती के सिरे से आंखें पोछता हुआ बोला -साहब! कैप्टन मर गया|


 उत्तर:- कैप्टन की मृत्यु के बारे में बताते हुए पानवाला उदास हो जाता है वह सिर झुका कर अपनी धोती के सिरे से आंखें  पोछता है| इससे पता चलता है कि पान वाले के मन में कैप्टन चश्मेवाला के प्रति आत्मीयता की भावना थी| वह कैप्टन के देशभक्ति पूर्ण कार्यों के प्रति श्रद्धा रखता है और उसकी मृत्यु से दुखी भी है|


 (ग) कैप्टन बार-बार मूर्ति पर चश्मा लगा देता था |


उत्तर :- कैप्टन बार-बार मूर्ति पर चश्मा लगा देता था इससे पता चलता है कि कैप्टन देशभक्त लोगों के प्रति अपार श्रद्धा की भावना रखता है |वह मूर्ति पर चश्मा लगाकर अपनी संवेदनशीलता व देशभक्ति का परिचय देता है|



 प्रश्न 7:- जब तक हालदार साहब ने कैप्टन को साक्षात देखा नहीं था तब तक उनके मानस पटल पर उसका कौन सा चित्र रहा होगा ,अपनी कल्पना से लिखिए|


 उत्तर :-हालदार साहब ने जब तक कैप्टन को साक्षात नहीं देखा होगा तब तक उनके मानस पटल पर उसके नाम के अनुरूप छवि अंकित रही होगी अर्थात कैप्टन हष्ट -पुष्ट मजबूत शरीर वाला रोबदार व्यक्ति होगा| जिसकी बड़ी-बड़ी मूछें और तेज आवाज होगी|



 प्रश्न 8:- कस्बों शहरों महानगरों के चौराहों पर किसी न किसी क्षेत्र के प्रसिद्ध व्यक्ति की मूर्ति लगाने का प्रचलन- सा हो गया है-


(क)इस तरह की मूर्ति लगाने के क्या उद्देश्य हो सकते हैं? 


उत्तर :-प्रसिद्ध व्यक्ति की मूर्ति लगाने का प्रमुख उद्देश्य उस महान व्यक्ति के कार्यों से जन सामान्य को परिचित करवाना होता है| इसके साथ ही प्रसिद्ध व्यक्ति के गुणों, उद्देश्यों को हमेशा याद रखना भी मूर्ति लगाने का उद्देश्य होता है|


 (ख)आप अपने इलाके के चौराहे पर किस व्यक्ति की मूर्ति स्थापित करवाना चाहेंगे और क्यों? 


उत्तर:- हम अपने इलाके के चौराहे पर महात्मा गांधी की मूर्ति स्थापित करवाना चाहेंगे क्योंकि उन्होंने देश की आजादी में प्रमुख योगदान तो दिया था|  इसके साथ उनके व्यक्तिगत गुणों  और विचारों से भी हम प्रेरणा ले सकते हैं|


 प्रश्न 9:- सीमा पर तैनात फौजी ही देश प्रेम का परिचय नहीं देते हम सभी अपने दैनिक कार्यों में किसी न किसी रूप में देश -प्रेम प्रकट करते हैं; जैसे- सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान न पहुंचाना, पर्यावरण संरक्षण आदि| अपने जीवन- जगत से जुड़े ऐसे और कार्यों का उल्लेख कीजिए और उन उन पर अमल भी कीजिए |


उत्तर :-(1) हम अपने चारों ओर साफ सफाई का ध्यान रखते हैं|

 (2) हम  सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचाते और उसे गंदा भी नहीं करते| (3) हम देश के कानून का पालन करते हैं |(4) हम पेड़ -पौधे लगाने का कार्य करते हैं और उनकी सुरक्षा भी करते हैं|

 (5) एक विद्यार्थी के रूप में हम मन लगाकर पढ़ते हैं और बड़े होने पर हम देश के विकास में अपना पूरा योगदान देंगे |



प्रश्न 10 :-निम्नलिखित पंक्तियों में स्थानीय बोली का प्रभाव स्पष्ट दिखाई देता है, आप इन पंक्तियों को मानक हिंदी में लिखिए -

कोई ग्राहक आ गया समझो| उसको चौड़े चौखट चाहिए| तो कैप्टन किधर से लाएगा? तो उसको मूर्ति वाला दे दिया| उदर दूसरा बिठा  दिया |


उत्तर:- कोई ग्राहक आ गया तो समझो| उसको चौड़े -चौखट चाहिए तो कैप्टन कहां से लाएगा ?उसे मूर्ति वाला चश्मा दे दिया और उधर दूसरा लगा दिया|



 प्रश्न 11:- 'भई खूब! क्या आईडिया है|' इस वाक्य को ध्यान में रखते हुए बताइए कि एक भाषा में दूसरी भाषा के शब्दों के आने से क्या लाभ होते हैं? 


उत्तर:- (1) भाषा से दूसरी भाषा में शब्दों के आने पर उस भाषा के शब्द भंडार में वृद्धि होती है|

 (2 )भाषा में प्रवाह में आता है|

 (3 )भाषा अधिक आकर्षक हो जाती है|

 (4 )भाषा के भावों में वृद्धि होती है|

 (5) भाषा जनसामान्य के लिए अधिक सुगम हो जाती है|



 भाषा अध्ययन   


प्रश्न 12 :-निम्नलिखित वाक्य से निपात छांटिए और उनसे नए वाक्य बनाइए-


(क) एक नगरपालिका थी तो कुछ ना कुछ करती भी रहती थी |


उत्तर :-निपात -तो, भी

 वाक्य -

तो- वह तो बहुत सुंदर है|

 भी- आज भी तुम आना|


 (ख) किसी स्थानीय कलाकार को ही अवसर देने का निर्णय किया गया होगा|


 उत्तर :-निपात -ही 

वाक्य -आप आज ही आ जाना|


 (ग) यानी चश्मा तो था लेकिन संगमरमर का नहीं था|


 उत्तर - निपात -तो 

वाक्य - वह पढ़ता तो था पर वह फेल हो गया|


 (घ) हालदार साहब अभी नहीं समझ पाए|


 उत्तर:- निपात -भी

 वाक्य :-उसका भी नाम पेपर में है|


 (ड) दो साल तक हालदार साहब अपने काम के सिलसिले में उस कस्बे से गुजरते रहे|


 उत्तर :-निपात- तक

 वाक्य:- वह परसों तक काम कर देगा|


 प्रश्न 13:- निम्नलिखित वाक्यों को कर्मवाच्य में बदलिए |


(क) वह अपनी छोटी सी दुकान में उपलब्ध गिने-चुने फ्रेमों में से नेता जी की मूर्ति पर फिट कर देता है|


 उत्तर:- उसके द्वारा उसकी छोटी सी दुकान में उपलब्ध गिने-चुने  फ्रेमों में ऐसे नेता जी की मूर्ति पर फिट कर दिया जाता है 


(ख) पानवाला नया पान खा रहा था |


उत्तर :-पानवाले द्वारा नया पान खाया जा रहा था |


(ग) पानवाले ने साफ बता दिया था|


 उत्तर:- पानवाले  द्वारा साफ बता दिया गया था |


(घ) ड्राइवर ने जोर से ब्रेक मारे |


उत्तर:- ड्राइवर द्वारा जोर से ब्रेक मारे गए|


 (ड) नेता जी ने देश के लिए अपना सब कुछ त्याग दिया |


उत्तर :-नेता जी द्वारा देश के लिए अपना सब कुछ त्याग दिया गया|


 (च) हालदार साहब ने चश्मे वाले की देशभक्ति का सम्मान किया|

 

उत्तर :- हालदार साहब द्वारा चश्में वाले की देशभक्ति का सम्मान किया गया|



 प्रश्न 14 :-नीचे लिखे वाक्यों को भाव वाच्य में बदलिए |

जैसे -अब चलते हैं |- अब चला जाए |


(क)माँ बैठ नहीं सकती |

उत्तर:- माँ से बैठा नहीं जाता |


(ख) मैं देख नहीं सकती|

 उत्तर :- मुझसे देखा नहीं जाता|


 


 (ग) चलो, अब सोते हैं|

 उत्तर:- चलो ,अब सोया जाए|



 (घ)माँ रो भी नहीं सकती |

उत्तर :-माँ से रोया भी नहीं जाता|






टिप्पणियाँ

Popular Post

Class-10 Hindi modal paper

     Class- 10 Hindi Paper त्रैमासिक परीक्षा पेपर 2026-26 कक्षा-10 वी विषय- हिन्दी पूर्णांक - 75      समय -3 घंटा निर्देश :- i सभी प्रश्न अनिवार्य हैं। ii. प्रत्येक प्रश्न के लिए आवंटित अंक उसके सम्मुख अंकित हैं। प्रश्न क्रमांक 1 से 5 तक 30 वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं। प्रत्येक उप-प्रश्न पर 1 अंक निर्धारित हैं। iv. प्रश्न क्रमांक 6 से 17 तक कुल 12 प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न पर 2 अंक निर्धारित हैं। शब्द सीमा लगभग 30 शब्द हैं।  प्रश्न क्रमांक 18 से 20 तक कुल 3 प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न पर 3 अंक निर्धारित हैं। शब्द सीमा लगभग 75 शब्द हैं। V. प्रश्न क्रमांक 21 से 23 तक कुल 3 प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न पर 4 अंक निर्धारित हैं। शब्द सीमा लगभग 120 शब्द हैं। vi. vii. प्रश्न क्रमांक 6 से 23 तक सभी प्रश्नों के आंतरिक विकल्प दिए गए हैं। 1. सही विकल्प का चयन कर लिखिए - (1x6=6) i. आचार्य रामचंद्र शुक्ल ने हिन्दी पद्य साहित्य को विभाजित किया है - (अ) तीन कालों में (ब) चार कालों में (स) सात कालों में (द) आठ कालों में ii. 'परसु' का अर्थ होता है - (अ) पत्थर (ब) बाण (स) फरस...

Ras Hindi vyakaran

Ras -Hindi vyakaran रस संपूर्ण प्रश्न-उत्तर कक्षा- 9 से  12 के लिए:- अतिमहत्वपूर्ण प्रश्न- रस किसे है? उत्तर- काव्य को पढ़ते ,सुनते या देखते समय जिस आनन्द की अनुभूति होती है उसे रस कहते हैं । प्रश्न- रस के कितने अंग होते हैं? उत्तर- रस के चार अंग होते हैं- (1)स्थायी भाव (2) विभाव (3)अनुभाव (4)संचारी भाव हिन्दी महत्वपूर्ण निबंध प्रश्न- रस के कितने प्रकार होते है। रस और उनके स्थायी भाव लिखिए ? उत्तर - रस के नौ प्रकार होते हैं:- रस- स्थायी भाव (1) श्रृंगार - रति (2)हास - हास्य (3) करुण  - शोक (4) वीर - उत्साह (5) रौद्र - क्रोध (6)भयानक - भय (7)वीभत्स - जुगुप्सा (घृणा) (8)अद्‌भुत - विस्मय (9)शान्त - निर्वेद (10)वात्सल्य - वत्सलता (दसवां रस वात्सल्य रस को माना जाता है) प्रश्न -वीर रस की परिभाषा व उदाहरण दीजिए? उत्तर -सहृदय के हृदय में स्थित उत्साह नामक स्थायी भाव का जब विभाव, अनुभाव व संचारी भाव से संयोग होता है तब वीर रस होता है। उदाहरण:- बुंदेले हर बोलों के मुख हमने सुनी कहानी थी, खूब लड़ी मर्दानी वह तो झाँसी वाली रानी थी। प्रश्न- श्रृंगार रस की परिभाषा व उदाहरण सहित दीजिए? उत्तर...

Class 12 Hindi modal paper

Class- 12 Hindi modal paper  कक्षा 12वीं त्रैमासिक परीक्षा         विषय-हिन्दी (कुल प्रश्नों की संख्या: 23) (समय : 03 घण्टे) निर्देश - (i) सभी प्रश्न अनिवार्य हैं। (ii) प्रश्न क्र. 1 से 5 तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं, जिसमें सही विकल्प 6 अंक, रिक्त स्थान 7 अंक, सही जोड़ी 6 अंक, एक वाक्य में उत्तर 7 अंक, सत्य/असत्य 6 अंक के प्रश्न होंगे। (iii) प्रश्न क्र. 6 से 15 तक अति लघुउत्तरीय प्रश्न हैं। शब्द सीमा 30 शब्द हैं, प्रत्येक प्रश्न के लिए 2 अंक आंवटित है। (iv) प्रश्न क्र. 16 से 19 तक लघुउत्तरीय प्रश्न हैं। शब्द सीमा 75 शब्द हैं, प्रत्येक प्रश्न के लिए 3 अंक आंवटित है। (v) प्रश्न क्र. 20 से 23 तक विश्लेषणात्मक प्रश्न हैं। शब्द सीमा 120 शब्द हैं, प्रत्येक प्रश्न के लिए 4 अंक आंवटित है। (vi) प्रश्न क्र. 6 से 23 तक सभी प्रश्नों के आंतरिक विकल्प दिए गए हैं। प्र.1 सही विकल्प का चयन कर लिखिए - (1×6=6) (i) 'हो न जाए पथ में रात कहीं सोच-सोच कर जल्दी-जल्दी कौन चलता है? (अ) कुत्ता (ब) पंथी (स) कवि (द) बाज़ (ii) दसवां रस माना गया है - (अ) करुण (ब) श्रृंगार (स) भयानक (द) वात्सल्य ...

Hindi muhavare

Hindi muhavare हिन्दी मुहावरे हिन्दी मुहावरे और उनका अर्थ Hindi muhavare aur arth हिन्दी भाषा में मुहावरे और लोकोक्तियों का प्रयोग बहुतायत में किया जाता है| आज हम देखेंगे हिन्दी के प्रसिद्ध मुहावरे और लोकोक्तियाँ जो कक्षा- 9 वी से 12 वी तक की परिक्षाओं में पुछे जाते हैं|  1. आकाश पाताल एक करना-कठिन परिश्रम करना प्रयोग- रमेश जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए आकाश पाताल एक कर रहा है| 2. अपना उल्लू सीधा करना-स्वार्थ सिद्ध करना प्रयोग - राजनीति में प्रत्येक व्यक्ति अपना उल्लू सीधा करने में लगा है। 3. अन्धे की लाठी- एकमात्र सहारा प्रयोग-श्रवण कुमार अपने माता-पिता के लिए अन्धे की लाठी थे।  4. नौ दो ग्यारह होना- भाग जाना प्रयोग - पुलिस को देखकर चोर नौ दो ग्यारह हो गये।  5. गागर में सागर भरना-अल्प में अधिक प्रयोग-बिहारी ने अपने दोहों में गागर में सागर भर दिया। 6. श्रीगणेश करना - प्रारम्भ करना  प्रयोग-राहुल ने अपने कार्यालय का श्रीगणेश कर दिया है| 7. कमर कसना - तैयार रहना प्रयोग- भारत ने पाकिस्तान को पराजित करने के लिए कमर कस ली है| 8 चार चाँद लगाना - सौन्दर्य ...

हिंदी गद्य की विधाएँ: प्रश्न-उत्तर

हिंदी गद्य साहित्य का विकास एवं प्रमुख विधाएँ: संपूर्ण प्रश्न-उत्तर नोट: यह पोस्ट कक्षा 9वीं से 12वीं (MP Board & NCERT) की परीक्षा के लिए 'हिंदी गद्य साहित्य का विकास', काल विभाजन, गद्य की विधाएँ और उनके अंतर पर आधारित संपूर्ण नोट्स है। प्रश्न 1. हिंदी गद्य साहित्य के विकास का काल विभाजन समझाइए। उत्तर: आधुनिक हिंदी गद्य साहित्य के विकास को अध्ययन की सुविधा के लिए निम्नलिखित युगों में विभाजित किया गया है: क्रम गद्य साहित्य का युग समय सीमा (समय काल) 1 भारतेंदु युग (पुनर्जागरण काल) सन 1850 से 1900 ई. तक 2 द्विवेदी युग (जागरण-सुधार काल) सन 1900 से 1920 ई. तक 3 शुक्ल युग (छायावादी युग) सन 1920 से 1936 ई. तक 4 शुक्लोत्तर युग (छायावादोत्तर युग) सन 1936 से 1950 ई. तक 5 ...

MP Board Class 10th Social Science Quarterly Exam Paper 2026 | कक्षा 10वीं सामाजिक विज्ञान मॉडल पेपर

Class 10 samajik vigyaan tremasik exam paper MP Board Class 10th Social Science Quarterly Exam Model Paper 2026-27 | कक्षा 10वीं सामाजिक विज्ञान त्रैमासिक परीक्षा मॉडल पेपर Mpboard Class 10th Social Science Model Paper 2026: प्रिय विद्यार्थियों! मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) की कक्षा 10वीं त्रैमासिक परीक्षा की बेहतरीन तैयारी के लिए हम आपके लिए लेकर आए हैं सामाजिक विज्ञान (Social Science) का स्पेशल मॉडल प्रश्न पत्र। ​यह पेपर आपके नए सिलेबस, ब्लूप्रिंट और नवीनतम परीक्षा पैटर्न के आधार पर तैयार किया गया है। यदि आप सामाजिक विज्ञान की परीक्षा में 90%+ अंक हासिल करना चाहते हैं, तो इसमें दिए गए सभी वस्तुनिष्ठ (MCQs), अति-लघुउत्तरीय और मानचित्र (Map) वाले प्रश्नों को अच्छे से हल कर लें। ​🔔 परीक्षा की पूरी तैयारी और फ्री PDF के लिए हमसे जुड़ें! ​यदि आप चाहते हैं कि आपको सभी विषयों के मॉडल पेपर्स, वायरल प्रश्न पत्र, चैप्टर-वाइज़ नोट्स सबसे पहले मिलें, तो अभी हमारे ब्लॉग को फालो करें: ​👉 ब्लॉग को फॉलो करें: ऐसे ही अन्य विषयों (गणित, विज्ञान, हिंदी आदि) के पेपर्स पाने के लिए इस पे...