नमक का दारोगा(कहानी)
कक्षा- 9वी हिन्दी ब्रिज कोर्सपाठ-7
Mpboard Class- 9
Hindi bridge course
कक्षा- 9 वी हिन्दी ब्रिज कोर्स
बात उस समय की है जब नमक का नया दफ्तर बना था |कुदरत द्वारा बनाई गई वस्तु का इस्तेमाल होना बंद हो गया था| तब लोग नमक का व्यापार चोरी-छिपे करने लगे |अफसरों को रिश्वत मिलती थी| पटवारी भी अपनी नौकरी छोड़कर नमक का दरोगा बनना चाहते थे | वकीलों का भी जी ललचाता था | मुंशी वंशीधर भी इन सब बातों को समझते हुए रोजगार की खोज में निकले| वंशीधर के पिता अनुभवी थे| कहने लगे, बेटा! घर की हालत देख रहे हो| कर्ज से दबे जा रहे हैं| लड़कियां है, यह घास-फूस की तरह बढ़ती जाती है| मैं तो सूखे पेड़ की तरह हो गया हूं, पता नहीं कब गिर पढूं| अब तुम ही घर के मुखिया हो| नौकरी में पद की ओर ध्यान मत देना| यह तो पीर का मजार है, नजर चढ़ावे और चादर पर रखनी चाहिए| ऐसा काम देखना जिसमें ऊपर की आमदनी हो| महीने में तो तनख्वाह मिलती है| वह तो पूर्णमासी के चांद के समान है जो एक दिन दिखाई देता है और घटते- घटते समाप्त हो जाता है जिससे प्यास बुझती है और बरकत होती है| इन सब बातों की गांठ बांध लो|
किस्मत से वंशीधर को नमक के दारोगा की नौकरी मिल गई| जाड़े की रात थी| नमक के सिपाही चौकीदार नशे में मस्त थे| वंशीधर को यहां आए थोड़ा ही समय हुआ था | वंशीधर ने अपनी साख बना ली थी | कुछ क्षणों में नदी के बहाव की तरह गाड़ियों का शोर सुनाई दिया| सब उठ खड़े हुए, जरूर कोई गड़बड़ है| जल्दी से वर्दी पहनी, तमंचा जेब में रखा और घोड़े पर बैठ पुल के पास जा पहुंचे| वंशीधर ने पूछा किसकी गाड़ियां है? पंडित अलोपीदीन की ! कौन अलोपीदीन, दातागंज के जाने -माने जमीदार लाखों रुपए का लेन-देन करते हैं| गाड़ियों में नमक के बोरे थे| कुछ गाड़ीवान अलोपीदीन के पास गए और बोले महाराज! दारोगा ने गाड़ियां रोक दी है| आपको बुला रहे हैं| पंडित जी बोले स्वर्ग में भी लक्ष्मी का ही राज है| न्याय और नीति सब लक्ष्मी के खिलौने हैं| अलोपीदीन ने नए नमक के दारोगा वंशीधर से कहा बाबू जी कहिए हम से कौन सी भूल हो गई कि आपने हमारी गाड़ियां रोक दी| वंशीधर सख्ती- से बोले यह सरकार का हुकुम है| वंशीधर ईमानदार था| कड़कड़ाकर बोले में नमक हराम नहीं हूं जो अपना जो अपना ईमान बेचते रहते हैं| मैं कायदे कानून के हिसाब से चलता हूं| जमादार बदलू सिंह! जी हजूर !इन्हें गिरफ्तार कर लो| पंडित जी ने चालीस हजार तक की पेशकश कर दी, लेकिन वंशीधर नहीं पहुंचे| बदलू सिंह इन्हें हिरासत में ले लो| अलोपीदीन हथकड़ियां लगते ही बेहोश होकर गिर गए|
सुबह होते ही गांव में खबर फैल गई| सब टीका टिप्पणी करने लगे| जिसमें दूध में पानी मिलाकर बेचने वाले दूधिया, जाली दस्तावेज बनाने वाले सेठ और साहूकार अलोपीदीन सिर झुकाए अदालत की ओर चल दिए| अलोपीदीन साम, दाम, दंड, भेद नीति सब में माहिर थे| मुकदमा शुरू हुआ, बहस हुई लेकिन जज साहब ने उन्हें बाइज्जत बरी कर दिया| जज ने कहा- पंडित अलोपीदीन पर लगाए गए आरोप झूठे और भ्रम में डालने वाले हैं| फैसला सुनकर वकील उछल पड़े|
वंशीधर को आज अहसास हुआ कि संसार में न्याय, ईमानदारी सब ढोंग है| बंशीधर के घर पहुंचते ही बूढ़े मुंशी बोले, जी चाहता है कि तुम्हारा और अपना सिर फोड़ लूं| मां-,बाप को बड़ा दुख हुआ, उनकी जगन्नाथ और रामेश्वरम की यात्रा मिट्टी में मिल गई| कुछ दिन बीत गए| सांझ के समय बूढे मुंशीजी बैठे राम नाम की माला जप रहे थे| उसी समय उनके दरवाजे पर रथ रुका| हरे और गुलाबी पर्दे, सुंदर बैल गर्दन में नीले धागे, सिंग पीतल से जुड़े हुए | कई नौकर लाठियां कंधे पर रखे हुए थे| गुरु मुंशी देखते ही दौड़े, बोले पंडित जी हमारा सौभाग्य है जो आप मेरे घर आए| मैं आपको क्या मुंह दिखाऊ, मुंह पर कालिख लगी हुई है, लड़का निकम्मा है| अलोपीदीन ने बंशीधर से कहा, दरोगा जी इसे खुशामद मत समझिए | उस रात अधिकार बल से मुझे अपनी हिरासत में लिया था किंतु आज मैं अपनी मर्जी से आया हूं| वंशीधर समझ गए कि वह मुझे लज्जित करने आया है| वंशीधर बोले यह आपकी उदारता है| मुझसे गलती हुई ,उसे माफ़ कीजिए| मैं सत्य, इमानदारी और धर्म से जकड़ा हुआ था| अलोपीदीन ने एक मोहर लगा हुआ दस्तावेज निकाला और उसे बंशीधर के सामने रखकर बोले- इस पद को स्वीकार कीजिए और हस्ताक्षर कीजिए| जब तक हस्ताक्षर नहीं करेंगे, मैं आपके घर से नहीं जाऊंगा| पंडित जी ने अपनी सारी जायदाद की देखभाल के लिए उन्हें हमेशा के लिए नियुक्त कर दिया| अलोपीदीन ने कलमदान से कलम निकाली और हस्ताक्षर करने को कहा| पंडित जी बोले ईश्वर तुम्हें हमेशा वही नदी के किनारे वाला, गुस्सैल, धर्म की रक्षा करने वाला और कठोर दारोगा बनाए रखें| कांपते हाथों से उसने कागज पर हस्ताक्षर कर दिए| अलोपीदीन ने खुशी से बंशीधर को गले से लगा लिया|
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.