कक्षा 9वी हिंदी ब्रिज कोर्स
पाठ -9 पंडित जसराज (साक्षात्कार विधि)
मेवाती घराने के शास्त्रीय गायक पंडित जसराज का जन्म 28 जनवरी 1930 को हरियाणा के हिसार में हुआ था |अपने संगीत की शुरुआती शिक्षा अपने पिता पंडित मोतीराम जी से ली थी| अपने गायन के जरिए अध्यात्म से जोड़ने की कला की वजह से पंडित जसराज को रसराज भी कहा जाता है |आपको 1975 में पद्मश्री ,1990 में पद्मभूषण और 2000 में पद्म विभूषण से नवाजा गया| उनसे बातचीत के कुछ अंश -पंडित जी, अपने बचपन के बारे में बताएं |अपने मां- पिताजी और अन्य परिवार वालों के विषय में बताएं |
*आपके पिताजी का निधन जल्दी हो गया था| क्या कुछ याद आता है उनके बारे में?
जय हो !मेरे पिताजी का नाम पंडित मोतीराम जी और माता जी का नाम कृष्णाबाई था| आपने सही कहा| जब मैं 4 साल का ही था, तब मेरे पिताजी का निधन हो गया पर उस छोटी सी उम्र में ही मैं उनसे गाना सीखना शुरू कर चुका था और फिर वह शिक्षा जारी रही|
* पंडित जी हममें से हर इंसान ने बचपन में शैतानियां जरूर की होती है ,आपकी कौन सी शैतानी है जो ताउम्र याद रहेगी?
बात आप सही कह रहे हैं, शैतानी तो ज्यादातर लोग करते हैं लेकिन मुझे शैतानी करने का तो समय नहीं मिला| जब शैतानी करने की उम्र हुई, तब तक पिताजी हमें छोड़ कर जा चुके थे| ऐसे में लगा कि मुझे घर के लिए कुछ करना है| 7 साल की उम्र में तो मैंने अपने मंझले भाई के साथ स्टेज पर तबला बजाना शुरू कर दिया था |पंडित प्रताप नारायण जी ने मुझे तबला बजाना सिखा दिया था| जिस उम्र में बच्चे शैतानी करते हैं ,उस उम्र में मैं अपने घर के कामकाज में लग गया था|
* अपनी शिक्षा के बारे में बताएं?
मेरी एक ही शिक्षा है, संगीत की |जैसा मैंने कहा मैं घर के कामकाज में जुट गया था मेरी पढ़ाई -लिखाई वही खत्म हो गई|
* आपकी संगीत शिक्षा की शुरुआत कैसे हुई ?
मैंने बचपन में ही पिताजी से सीखना शुरू कर दिया था |जब वो नहीं रहे तब भी मैंने अपनी साधना जारी रखी| बाद में जब मैं करीब 15 वर्ष का था तब मेरी संगीत की शिक्षा मेरे बड़े भाई पंडित मणिराम जी के साथ शुरू हुई |
*आपको स्टेज पर पहला कार्यक्रम कब और कैसे मिला ?
मेरा गाने का पहला कार्यक्रम 1952 में काठमांडू नेपाल में हुआ| दरअसल रेडियो पर मैं गाया करता था| मेरा गाना सुनकर वहां से बुलावा आया| वहां के राजा त्रिभुवन विक्रम थे| मेरा पहला कार्यक्रम उनके सामने हुआ था| मुझे याद है कि उन्होंने मुझे 5000 मोहर का इनाम दिया था |
*आपको जो तमाम सम्मान मिले और उसके साथ श्रोताओं का जो प्यार मिला मिला, उसे कैसे याद करते हैं?
जो सम्मान मिले हैं, उन्हें सम्मान से याद करता हूं और जो श्रोताओं का प्यार मिलता है उसको भी बहुत सम्मान से याद करता हूं| भगवान को लाख-लाख शुकराना भेजता हूं |
कक्षा 9वी हिंदी ब्रिज कोर्स
पाठ 9 पंडित जसराज साक्षात्कार विधा
Thanks
जवाब देंहटाएं