कक्षा 9वी हिंदी ब्रिज कोर्स पाठ -8
डाॅ.ए.पी.जे .अब्दुल कलाम
कक्षा 9वी हिंदी ब्रिज कोर्स पाठ -8
डाॅ.ए.पी.जे .अब्दुल कलाम
(आत्मकथा)
मेरे बाल्यकाल में पुस्तकें एक दुर्लभ वस्तु की तरह हुआ करती थी | हमारे यहां स्थानीय स्तर पर एक पूर्व क्रांतिकारी मानिकम का निजी पुस्तकालय था | उन्होंने घर से पढ़ने के लिए उत्साहित किया | मैं अक्सर उनके घर से पढ़ने के लिए किताबें ले आया करता था|
दूसरे जिस व्यक्ति का मेरे बाल जीवन पर गहरा असर पड़ा, मेरे चचेरे भाई शम्सुद्दीन| वह रामेश्वरम में अखबारों के एकमात्र वितरक थे |इन अखबारों में स्वतंत्रता आंदोलन से संबंधित ताजा खबरें, ज्योतिष से जुड़े संदर्भ, और मद्रास ( जो अब चेन्नई/ चैन्नई) सर्राफा बाजार के भाव प्रमुखता से दिए होते थे| महानगरी दृष्टिकोण रखने वाले कुछ महापुरुषों के बारे में चर्चा करते थे| पाठक हिटलर ,महात्मा गांधी और जिन्ना के बारे में अखबार में जो कुछ छपा होता, वह सब मेरी समझ से परे था ,इसलिए शम्सुद्दीन के ग्राहकों को अखबार बांटने से पहले मै सिर्फ अखबार में छपी तस्वीरों पर नजर डालकर ही संतोष कर लेता था |
हर बच्चा एक विशेष आर्थिक, सामाजिक और भावनात्मक परिवेश में कुछ वंशगत गुणों के साथ जन्म लेता है, फिर संस्कारों के अनुरूप उसे ढाला जाता है |मुझे अपने पिताजी से विरासत के रूप में ईमानदारी और आत्मानुशासन मिला तथा मां से ईश्वर में विश्वास और करुणा का भाव |यह गुण मेरे तीनो भाई -बहनों को भी विरासत में मिले|
बचपन में मेरे तीन पक्के दोस्त थे -रामानंद शास्त्री ,अरविंदन और शिवप्रकाशनष| यह तीनों ही हिंदू परिवारों से थे| रामानंद शास्त्री तो रामेश्वरम मंदिर के सबसे बड़े पुजारी पंडित लक्ष्मण शास्त्री का बेटा था| अलग-अलग धर्म पालन -पोषण पढ़ाई- लिखाई को लेकर हम में से किसी भी बच्चे ने कभी भी आपस में कोई भेदभाव महसूस नहीं किया |मेरी मां और दादी घर के बच्चों को सोते समय 'रामायण' के किस्से और पैगंबर मोहम्मद से जुड़ी घटनाएं सुनाती थी|
जब मैं पांचवी कक्षा में था तब एक दिन एक शिक्षक हमारी कक्षा में आए| मैं टोपी पहना करता था ,जो मेरे मुसलमान होने का प्रतीक था |मैं कक्षा में हमेशा आगे की पंक्ति में जनेऊ पहने रामानंद शास्त्री के साथ बैठा करता था | नए शिक्षक को एक हिंदू लड़के का मुसलमान लड़के के साथ बैठना अच्छा नहीं लगा | उन्होंने मुझे पीछे वाली बेंच पर बिठा दिया |मुझे बहुत बुरा लगा| रामानंद के चेहरे पर रूआंसी के भाव थे, उनकी मुझ पर गहरी छाप पड़ी|
स्कूल की छुट्टी होने पर हम घर गए और सारी घटना अपने घर वालों को बताई| यह सुनकर लक्ष्मण शास्त्री ने उस शिक्षक को बुलाया और कहा कि उसे निर्दोष बच्चों के दिमाग में इस तरह सामाजिक असमानता एवं सांप्रदायिकता का विष नहीं घोलना चाहिए | हम सब भी उस वक्त वहां मौजूद थे| लक्ष्मण शास्त्री ने उस शिक्षक से साफ -साफ कह दिया कि या तो वह क्षमा मांगे या फिर स्कूल छोड़कर यहां से चला जाए | उस शिक्षक ने अपने किए व्यवहार पर न सिर्फ दुख: व्यक्त किया बल्कि लक्ष्मण शास्त्री के कड़े रुख एवं धर्मनिरपेक्षता में उनके विश्वास से उस नौजवान शिक्षक में अंतत: बदलाव आ गया |
कक्षा 9वी हिंदी ब्रिज कोर्स
पाठ-8 एपीजे अब्दुल कलाम आत्मकथा
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.