कक्षा 9वी हिंदी ब्रिज कोर्स
पाठ-5 अब्राहम लिंकन का पत्र अपने पुत्र के शिक्षक के नाम
अब्राहम लिंकन का पत्र अपने पुत्र के शिक्षक के नाम
हे शिक्षक !
मैं जानता हूं और मानता हूं
कि ना तो हर व्यक्ति सही होता है
और ना ही होता है सच्चा
किंतु तुम्हें सिखाना होगा कि
कौन बुरा है और कौन अच्छा |
दुष्ट व्यक्तियों के साथ-साथ आदर्श के प्रणेता भी होते, हैं स्वार्थी राजनीतिज्ञों के साथ-साथ समर्पित नेता भी होते हैं ,
दुश्मनों के साथ-साथ मित्र भी होते हैं ,
हर विरूपता के साथ सुंदर चित्र भी होते हैं
समय भले ही लग जाए , पर
यदि सिखा श्रसको तो उसे सिखाना
कि पाए हुए पाच से अधिक मूल्यवान है-
स्वयं एक कमाना|
पाई गई हार को कैसे झे, ले उसे यह भी सिखाना
और साथ ही सिखाना, जीत की खुशियां मनाना|
यदि हो सके तो उसे ईर्ष्या द्वेष से परे हटाना|
और जीवन में छिपी मौन मुस्कान का पाठ पढ़ाना|
जितनी जल्दी हो सके उसे जानने देना
कि दूसरों को आतंकित करने वाला स्वयं कमजोर होता है ,
वह भयभीत वह चिंतित है
क्योंकि उसके मन में स्वयं चोर होता है|
उसे दिखा सको तो दिखाना -
किताबों में छिपा खजाना|
और उसे वक्त देना चिंता करने के लिए...
कि आकाश के परे उड़ते पंछियों का आह्लाद,
सूर्य के प्रकाश में मधुमक्खियों का निनाद,
हरी-भरी पहाड़ियों से झांकते फूलों का संवाद, कितना विलक्षण होता है -अविस्मरणीय अगाध..
उसे यह भी सिखाना
धोखे से सफलता पाने से असफल होना सम्माननीय है |
और अपने विचारों पर भरोसा रखना अधिक विश्वसनीय हैं|
चाहे अन्य सभी उनको गलत ठहराये|
परंतु स्वयं पर अपनी आस्था बनी रहे यह विचारणीय है|
उसे यह भी सिखाना कि वह सदय के सदय हो,
किंतु कठोर के साथ हो|
और लकीर का फकीर बन कर ,
उस भीड़ के पीछे न भागे जो करती हो निरर्थक शोर|
उसे सिखाना
कि वह सबकी सुनते हुए अपने मन की भी सुन सके, हर तथ्य को सत्य की कसौटी पर कस कर गुन सकें| यदि सिखा सको तो सिखाना कि वह दुख में भी मुस्कुरा सके ,
घनी वेदना से आहत हो, पर खुशी के गीत गा सके|
उसे यह भी सिखाना कि आंसू बहते हो तो उन्हें बहने दे ,
इसमें कोई शर्म नहीं..कोई कुछ भी कहता हो कहने दे|
उसे सिखाना -
वह सनकियों की कनखियों से हंसकर टाल सके
पर अत्यंत मृदुभाषी से बचने का ख्याल रखें|
वह अपने बाहुबल व बुद्धिबल का अधिकतम मोल पहचान पाए ,
परंतु अपने हृदय और आत्मा की बोली ना लगवाएं|
वह भीड़ के शोर में भी अपने कान बंद कर सके
और स्वत: कि अंतरात्मा की सही आवाज सुन सके, सच के लिए लड़ सके और सच के लिए अड़ सके|
उसे सहानुभूति से समझाना पर प्यार के अतिरेक से मत बहलाना
क्योंकि तप -तप कर ही लोहा खरा बनता है ,
ताप पाकर ही सोना निखरता है |
उसे साहस देना ताकि वक्त पड़ने पर अधीर बने सहनशील बनाना ताकि वीर बने |
उसे सिखाना कि वह स्वयं पर असीम विश्वास करें, ताकि समस्त मानव जाति पर भरोसा व आस धरे|
यह एक बड़ा सा लंबा चौड़ा अनुरोध है
पर तुम कर सकते हो, क्या इसका तुम्हें बोध है?
मेरे और तुम्हारे दोनों के साथ उसका रिश्ता है,
सच मानो मेरा बेटा एक प्यारा -सा नन्हा सा फरिश्ता है!
(हिंदी भावानुवाद: मधुपंत, अगस्त 2004)
कक्षा 9वी हिंदी ब्रिज कोर्स पाठ-5 अब्राहम लिंकन का पत्र अपने पुत्र के शिक्षक के नाम
एमपी बोर्ड क्लास 9 हिंदी ब्रिज कोर्स पाठ-5
पानी रे पानी कक्षा- 9 वी हिन्दी ब्रिज कोर्स
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.