Mpboard Class- 9 Hindi bridge course
Lesson- 1 suraj ka byah
पाठ-1 सूरज का ब्याह कविता
उड़ी एक अफवाह सूर्य के शादी होने वाली है,
वर के विमल मौर में मोती उषा पिरोने वाली है|
मोर करेंगे नाच, गीत कोयल सुहाग के गाएगी,
लता विटप मंडप वितान से वंदन वार सजाएगी |
जीव -जंतु भर गए खुशी से वन की पाॅत -पाॅत डोली,
इतने में जल के भीतर से एक वृद्ध मछली बोली-
सावधान जलचरों खुशी में सबके साथ नहीं फूलों,
ब्याह सूर्य का ठीक मगर तुम इतनी बात नहीं भूलो|
एक सूर्य के ही मारे हम विपद कौन कम सहते हैं,
गर्मी भर सारे जलवासी छटपट करते रहते हैं|
अगर सूर्य ने ब्याह किए, दस पांच पुत्र जन्माएगा,
सोचो ,तब उतने सूर्यो का ताप कौन सह पाएगा?
अच्छा है ,सूरज कॅवारा है ,वंश विहीन, अकेला है,
इस प्रचंड का ब्याह जगत की खातिर बड़ा झमेला है||''
- -रामधारी सिंह (दिनकर)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.