कक्षा 9वी हिन्दी ब्रिज कोर्स
पाठ-11 हेलेन केलर (जीवनी)
मनुष्य की दृढ़ इच्छाशक्ति मजबूत इरादे आत्म-विश्वास उसकी शारीरिक अपंगता को भी परास्त करने में सक्षम है| हेलेन केलर एक ऐसी महिला थी ,जिन्होंने अपनी शारीरिक बाधाओं को पार कर सफलता की अनूठी मिसाल कायम की|
27 जून 1880 में अमेरिका में तस्कंबिया नामक छोटे से कस्बे में हेलेन केलर का जन्म हुआ |उनकी माता का नाम कैथरीन एडम्स केलर और पिता का नाम कैप्टन आर्थर था| पिता एक साप्ताहिक अखबार के संपादक थे| 19 माह की आयु में तेज बुखार ने उन्हें दृष्टिहीन और बधिर बना दिया था| बेटी की यह स्थिति माता-पिता से देखी नहीं जाती थी| हेलेन के बचपन के यह सबसे कठिन दिन थे| ऐसे में हेलेन की मां उनकी पहली गुरु बनी| उन्होंने कई छोटे-छोटे काम सिखाएं|
एक दिन हेलन की मां ने समाचार- पत्र में बोस्टन की परकिन्स संस्था के बारे में पढ़ा| हेलन के माता-पिता वहां गए और उन्होंने वहां की संरक्षिका से घर आकर हेलेन को पढ़ाने का अनुरोध किया| वे तैयार हो गई | एनी सुलीवन एक ऐसी गुरु थी, जिन्होंने प्रेम ,धैर्य व लगन का परिचय देते हुए न केवल हेलेन को प्रशिक्षित किया, अपितु उनकी अंधकारमय जिंदगी में उमंग व उत्साह का संचार भी किया | हेलेन ने संकल्प शक्ति व कठिन अभ्यास द्वारा लैटिन ,फ्रेंच और जर्मन भाषा का ज्ञान प्राप्त किया |8 वर्षों के घोर परिश्रम से उन्होंने स्नातक की डिग्री प्राप्त की| सुलीका की सहायता से हेलेन ने महात्मा गांधी ,रवींद्रनाथ टैगोर, कार्ल मार्क्स ,टॉलस्टॉय आदि अनेक महान दार्शनिकों व साहित्यकारों की रचनाओं का अनुवाद किया और मौलिक ग्रंथ भी लिखे| हेलेन को घुड़सवारी का भी बहुत शौक था |वह परिस्थितियों से हार ना मानने वाली महिला थी| एक बार उन्होंने कहा था ,जिंदगी के पहले 19 महीनों में मैंने जिन विस्तृत हरे- भरे खेतों, चमकदार आकाश ,पेड़- पौधों और फूलों की झलक देखी थी ,उस पर मेरा अंधापन कभी भी कुछ नहीं कर सका | यदि हमने एक बार दिन को देखा है ,तो फिर चाहे जैसा भी दिन आए ,दिन तो हमारा ही है|
हेलन केलर ने छह बार विश्व भ्रमण करके करोड़ों रुपयों की धनराशि एकत्र कि विकलांगों के लिए अनेक संस्थानों का निर्माण किया |वे एक स्वालंबी महिला थी| उन्हें अपने लगभग सभी कार्य स्वयं ही करना पसंद था| हिम्मत और हौसले की अद्भुत मिसाल थी - हेलेन केलर | एक बार उन्होंने कहा था , "विश्वास ही वह शक्ति है ,जिसकी बदौलत ध्वस्त हुआ संसार भी सुख की रोशनी में आबाद हो सकता है |"
कक्षा 9वी हिंदी ब्रिज कोर्स
पाठ-11 हेलेन केलर (जीवनी)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.