कक्षा 9वी हिंदी ब्रिज कोर्स पाठ 10
सतपुड़ा के घने जंगल-(कविता)
-भवानी प्रसाद मिश्र
सतपुड़ा के घने जंगल|
नींद में डूबे हुए से
उंघते अनमने जंगल |
झाड़ ऊंचे और नीचे,
चुप खड़े हैं ,आंख मींचे,
घास चुप है कास चुप है
मूक शाल पलाश चुप है,
बन सके तो धंसो इनमें ,
धंस न पाती हवा जिनमें ,
सतपुड़ा के घने जंगल
उंघते अनमने जंगल |
धसो इनमें डर नहीं है ,
मौत का यह घर नहीं है,
उतरकर बहते अनेकों
कल- कथा कहते अनेकों ,
नदी, निर्झर और नाले
इन वनों ने गोद पाले |
लाख पंछी सो हिरन -दल ,
चांद के कितने किरण दल,
झूमते बन-फूल ,फलियाँ,
खिल रही अज्ञात कलियां
हरित दूर्वा रक्त किसलय,
पूत, पावन ,पूर्ण रसमय
सतपुड़ा के घने जंगल,
लताओं के बने जंगल|
सतपुड़ा के घने जंगल -भवानी प्रसाद मिश्र
कक्षा- 9 वी हिन्दी ब्रिज कोर्स पाठ-10
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.