पानी रे पानी कक्षा- 9 वी हिन्दी ब्रिज कोर्स
कक्षा 9वी हिंदी ब्रिज कोर्स कक्षा 9वी हिंदी ब्रिज कक्षा 9वी हिंदी ब्रिज कोर्स
कक्षा 9वी हिंदी ब्रिज कोर्स
पाठ 6 निबंध पानी रे पानी'
कहां से आता है हमारा पानी ?और फिर कहां चला जाता है हमारा पानी? हमने कभी इस बारे में कुछ सोचा है?सोचा तो नहीं होगा शायद, पर इस बारे में पढ़ा जरूर है |भूगोल की किताब पढ़ते समय जल -चक्र जैसी बातें हमें बताई जाती है| एक सुंदर सा चित्र भी होता है, इस पाठ के साथ | सूरज ,समुद्र, बादल, हवा ,धरती फिर बरसात की बूंदें और लो फिर बहती हुई एक नदी और उसके किनारे बसा तुम्हारा ,हमारा घर ,गांव या शहर | चित्र के दूसरे भाग में यही नदी अपने चारों तरफ का पानी लेकर उसी समुद्र में मिलती दिखती है| चित्र में कुछ तीर भी बने रहते हैं | समुद्र से उठी भाप बादल बन कर पानी में बदलती है और फिर इन तीनों के सहारे जल की यात्रा एक तरफ से शुरू होकर समुद्र में वापिस मिल जाती है| जल चक्र पूरा हो जाता है|
यह तो हुई जल चक्र की किताबी बात| पर अब तो हम सबके घरों में, स्कूल में, माता-पिता के दफ्तरों में, कारखानों और खेतों में पानी का कुछ अजीब- सा चक्कर सामने आने लगा है|
नलों में अब पूरे समय पानी नहीं आता| नल खोलो तो उससे पानी के बदले सूं-सूं की आवाज आने लगती है| पानी आता भी है तो बेवक्त | कभी देर रात को तो कभी भोर सवेरे | मीठी नींद छोड़कर घर भर की बाल्टींया, बर्तन और घड़े भरते फिरो |पानी को लेकर कभी -कभी ,कहीं- कहीं आपस में तू-तू मैं-मैं, भी होने लगती है |(पानी रे पानी कक्षा- 9 वी हिन्दी ब्रिज कोर्स)
लेकिन बरसात के मौसम में क्या होता है? लो ,सब तरफ पानी बहने लगता है| हमारे- तुम्हारे घर ,स्कूल ,सड़कों, रेल की पटरियों पर पानी भर जाता है| देश के कई भाग बाढ़ में डूब जाते हैं| यह बाढ़ न गांवों को छोड़ती है और न मुंबई जैसे बड़े शहरों को| कुछ दिनों के लिए सब कुछ थम जाता है ,सब कुछ बाहर जाता है|
शहर में जो छोटे -बड़े तालाब, झील आदि हैं वे धरती की गुल्लक में पानी भरने का काम करते हैं | इनमें जमा पानी जमीन के नीचे छिपे जल के भंडार में धीरे-धीरे रिसकर, छनकर जा मिलता है| इससे हमारा भूजल भंडार समृद्ध होता जाता है |पानी का खजाना हमें दिखता नहीं ,लेकिन इसी खजाने से हम बरसात का मौसम बीत जाने के बाद पूरे साल भर तक अपने उपयोग के लिए घर में ,खेतों में, पाठशाला में पानी निकाल सकते हैं| लेकिन एक दौर ऐसा भी आया जब हम लोग इस छिपे खजाने का महत्व भूल गए और जमीन के लालच में हमने अपने तालाबों को कचरे से पाट कर, भर कर समतल बना दिया |देखते -ही- देखते इन पर तो कहीं मकान ,कहीं बाजार, स्टेडियम और सिनेमा आदि खड़े हो गए| इस बड़ी गलती की सजा अब हम सबको मिल रही है |गर्मी के दिनों में हमारे नल सूख जाते हैं और बरसात के दिनों में हमारी बस्तियाँ डूबने लगती है| इसीलिए यदि हमें अकाल और बाढ़ से बचना है तो अपने आस-पास के जलस्त्रोतों की, तालाबों की और नदियों आदि की रखवाली अच्छे ढंग से करनी पड़ेगी|
जल चक्र हम ठीक से समझे ,जब बरसात हो तो उसे थाम ले, अपना भूजल भंडार सुरक्षित रखें, अपनी गुल्लक भरते रहे तभी हमें जरूरत के समय पानी की कोई कमी नहीं आएगी| यदि हमने जल- चक्र का ठीक उपयोग नहीं किया तो हम पानी के चक्कर में फंसते चले जाएंगे |
_-अनुपम मिश्र
कक्षा 9वी हिंदी ब्रिज कोर्स
-पाठ 6 पानी रे पानी -निबंध
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.